कहते हैं जिसका जैसा भाव होता है, ईश्वर उसे वैसा परिणाम देते हैं। जब लोग ईश्वर को सच्चे भाव से याद करते हैं, उसे ईश्वर उसी तत्परता से उत्तर देते हैं। वहीं कुछ लोगों पर तो हमेशा ही ईश्वर की विशेष अनुकम्पा होती है। भगवान ऐसे लोगों को अपनी उपस्थित अलग-अलग संकेतों के जरिए जताते भी हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका मिलना ईश्वर के करीब होने का संकेत देता है। जैसे कि

विषम परिस्थितियों में अचानक मिल जाती है सहायता

क्या कभी आपके साथ ऐसा कुछ हुआ है कि आप किसी मुश्किल में हो और अचानक से आपको कहीं से कोई सहायता मिल जाए। दरअसल, ऐसी सहायता या मदद के जरिए ईश्वर अपनी उपस्थित दर्ज करा जाते हैं और अगर आपको इस तरह की मदद मिल चुकी है, तो समझिए कि आप ईश्वर के बहुत करीब हैं।

प्राकृतिक घटनाओं के साक्षी होते हैं

अगर आप भी इंद्रधनुष, तारों का टूटना जैसी प्राकृतिक घटनाओं के साक्षी होते हैं तो समझ लीजिए कि आप ईश्वर के लिए बेहद खास हैं। दरअसल, वैसे तो ये प्राकृतिक घटनाएं हैं, जिसको कोई भी सामान्य व्यक्ति देख सकता है, पर जीवन की व्यस्तता में अक्सर लोग इनसे दूर हो जाते हैं। पर वहीं जो लोग ईश्वर और प्रकृति के अधिक करीब होते हैं, उन्हे ऐसी घटनाएं अक्सर देखने को मिल जाती हैं। 

किसी खास नम्बर का दिखना

वहीं अगर आपको कोई विशेष नम्बर या संख्या बार-बार दिखता है, तो इसका मतलब है कि भगवान उस नम्बर या संख्या के जरिए आपको कोई खास संदेश देना चाहते हैं।

मंदिर या दार्शनिक स्थल में अलग अनुभूति करना

वैसो तो मंदिर में जाकर हर कोई एक खास अनुभूति करता है पर अगर आप ऐसे किसी धार्मिक स्थल पर जाकर बेहद भावुक हो जाते हैं और अलग अनुभूति करते हैं, तो इसका मतलब ये है कि मंदिर परिसर में मौजूद सकारात्मक ऊर्जा के सम्पर्क में आकर आपकी आन्तरिक ऊजा उद्देल्लित हो जाती हैं
याकि आप ईश्वर के बेहद करीब हैं।