Good Time Sign: हर व्यक्ति के जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। ये सब समय चक्र के कारण होता है। समय से बलवान कुछ भी नहीं होता है। आपने अपने जीवन में व्यक्ति को राजा से रंक और रंक से राजा बनते हुए भी देखा होगा। जब भी आपके जीवन में बड़ा बदलाव होने वाला होता है तो ऐसे बड़े बदलावों से पहले आपको ईश्वर के द्वारा कुछ ऐसे संकेत प्राप्त होते हैं जिससे लगता है कि ईश्वर आपके साथ है और उसने आपके लिए कुछ अच्छा सोचा है। आइए जानते हैं उन खास संकेतों के बारे में जो भगवान अच्छा समय आने से पहले देते हैं-
नींद ब्रह्म मुहूर्त में खुलना
बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं जिनकी नियमित रूप से उठने से पहले आंख खुल जाती है। यदि आपकी नींद ब्रह्म मुहूर्त में खुल रही है तो इसका मतलब भगवान आपके साथ है और आपके जीवन में बहुत ही बड़ा बदलाव आने वाला है। यानी कि आपको जीवन में तरक्की की राह मिलने वाली है। इसलिए आपको पहले ही भांप जाना चाहिए कि आपके जीवन में कुछ अच्छा घटित होने वाला है।
अचानक खुश होना
कई बार आपने देखा होगा कि आपका अचानक से खुश होने का मन करने लगता है। इसका मतलब आपको समझ जाना चाहिए कि ईश्वर आपके साथ है। जिस प्रकार आपको इस समय खुश होने का मन कर रहा है, उसी प्रकार ईश्वर आपके जीवन में बहुत जल्द खुशी के पल लाने वाले हैं। जितना भी दुख आपने अपने जीवन में देखा है, वो बहुत जल्द खत्म हो जाएगा।
गौ माता का आगमन
अगर आपके घर में प्रतिदिन गौ माता का आगमन हो रहा है या आपसे भोजन के लिए गुहार करती है तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। अगर आपके घर में पशु पक्षी घोंसला बना रहे हैं तो ये भी बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसके अलावा, अगर पक्षियों की चहचहाहट आपके घर के आसपास दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है तो यह संकेत भी जीवन में बहुत ही जल्द सकारात्मक बदलाव लाने वाला है।
स्वप्न में मंत्रों का सुनाई देना
स्वप्न में अगर आपको मंत्र सुनाई देते हैं जैसे राम राम तो इसका ये संकेत है कि ईश्वर आपके साथ है। अगर ऊं मंत्र की गूंज सुनाई दे तो ये भी सकारात्मक बात है। स्वप्न में मंत्रों, घंटा, शंख की आवाज सुनाई देना, बहुत की शुभ संकेत माने जाते हैं।
कर्जवान होना
कई बार आपने देखा होगा कि आप कर्जवान हुए हो और अचानक से आपको कर्जमुक्ति का मार्ग मिल गया हो तो इसका मतलब ईश्वर आपके साथ है। या पैसों के लेनदेन में आपके पक्ष कोई फैसला आता है तो इसका मतलब यह भी जीवन के लिए शुभ संकेत ही है। धन के अलग अलग स्त्रोत बनना भी ईश्वर का ही संकेत है। इससे ये पता चलता है कि जीवन की आर्थिक परेशानियां समाप्त होने वाली हैं और धन का आगमन बहुत ही तेजी से होने वाला है।
घर में शिशुओं का होना
बताया जाता है कि शिशुओं में ईश्वर का वास होता है। अगर छोटे बच्चे या शिशु आपको देखकर अचानक से मुस्कुरा देते हैं या आपको कोई सकारात्मक बात बोल देते हैं तो ये इस बात का संकेत हैं कि जीवन में सकारात्मक चीजें होने वाली हैं।
