Tips For Financial IQ: आप अपने पैसे को कैसे संभालते हैं..,यही तो तय करता है कि आप अपने फाइनेंशियल गोल्स कितनी आसानी से हासिल करेंगे। छोटी-छोटी आदतें और सोच का बदलाव आपकी वित्तीय समझ को बहुत आगे ले जा सकता है। चाहे घर खरीदना हो, परिवार शुरू करना हो या स्टूडेंट लोन चुकाना हो… इन सबके लिए आपके सोचने और पैसे संभालने के तरीके में बदलाव जरूरी हो सकता है। जितनी जल्दी आप शुरुआत करेंगे, उतना अच्छा होगा। अगर आप ज़्यादा बचत करना चाहते हैं, समझदारी से निवेश करना चाहते हैं या केवल पैसों की बेहतर समझ पाना चाहते हैं तो ये 10 आसान तरीके आपकी मदद करेंगे:
1. अपने गोल्स सोच-समझकर तय करें
आप अपने पैसों से क्या पाना चाहते हैं, पहले ये तय करें। कौन से गोल्स जल्दी पूरे होने वाले हैं (जैसे 1-2 साल में) और कौन से लंबे समय वाले (जैसे 5-10 साल)? जब आप ये तय कर लेंगे, तब आप बेहतर प्लान बना सकते हैं।
2. अपने क्रेडिट स्कोर पर नज़र रखें
पूरे साल आप अपनी क्रेडिट रिपोर्ट पर ध्यान दें। साथ ही, समय-समय पर अपना क्रेडिट स्कोर चेक करते रहें। आपका क्रेडिट स्कोर आपकी फाइनेंशियल हेल्थ का एक जरूरी हिस्सा है, इसलिए ध्यान देना जरूरी है।
3. सोचने का तरीका बदलें

भविष्य की चिंता करना आम बात है, खासकर पैसे को लेकर। लेकिन आज जो फैसले आप लेंगे, वही आपके कल को बेहतर बनाएंगे। दूर की सोच रखें और भविष्य के लक्ष्यों को प्राथमिकता दें।
4. बचत और निवेश की आदत डालें
क्या आप सोच-समझकर बचत करते हैं? निवेश के लिए कोई प्लान है? अगर नहीं, तो बजट बनाते समय बचत और निवेश को शामिल करें। ऑटोमैटिक ट्रांसफर से ये काम और आसान हो जाएगा और ये आपकी आदत में शामिल हो जाएगा।
5. खुद के साथ ईमानदार रहें
क्या आप अपने बजट में रहते हैं? क्या आप बिना मतलब की चीजों पर ज़्यादा खर्च करते हैं? ज़रूरत और चाहत में फर्क समझें। कई बार अपने पैसे को सही दिशा में लगाने की शुरुआत आत्मचिंतन से होती है।
6. कर्ज़ को समझें
कर्ज़ लगभग हर किसी के सिर होता है। मायने यह रखता है कि कितनी और किस तरह की देनदारी है। खासतौर पर हाई-इंटरेस्ट वाले कर्ज़ (जैसे क्रेडिट कार्ड) से जल्दी निपटने की रणनीति बनाएं ताकि वो आपके वित्तीय लक्ष्यों में रुकावट न बने।
7. कभी-कभी खुद को इनाम देना भी ज़रूरी
पैसे बचाना आसान नहीं होता। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप हर वक्त पैसे गिनते रहें। कभी-कभी खुद को कोई अच्छा गिफ्ट या अनुभव देना ज़रूरी है। इससे आप अपने प्लान पर टिके रह पाएंगे। हर महीने के बजट में थोड़ी जगह ‘अपनी खुशी’ के लिए भी बनाएं।
8. खबरों से अपडेट रहें

ब्याज दरें, नए नियम, शेयर मार्केट पर थोड़ा ध्यान रखें। सुबह के समय एक अच्छा फाइनेंस पॉडकास्ट सुनें, न्यूज़लेटर पढ़ें या फिर सोशल मीडिया पर फाइनेंस से जुड़ी प्रोफाइल्स फॉलो करें। इससे आपकी जानकारी बढ़ेगी।
9. अलग-अलग नजरिए सुनें
सिर्फ वही जानकारी न लें जो आपकी सोच से मिलती हो। दूसरों के विचार भी सुनें, चाहे वो आपके विचारों से अलग क्यों न हों। कौन जाने, किसी की बात से आपकी सोच बदल जाए या कोई नया आइडिया मिल जाए।
10. पैसे की बात का हौवा न बनाएं
ज़रूरी नहीं कि आप अपनी सैलरी सबको बता दें, लेकिन अपने दोस्तों और परिवार से पैसों की बात करने से न झिझकें। हो सकता है आपके किसी दोस्त के पास अच्छा सेविंग टिप हो या आपकी बहन के पास कोई अच्छा फाइनेंशियल एडवाइजर हो। नई चीजें सीखने और अपनी जानकारी साझा करने से हिचकिचाएं नहीं।
