1- बनारसी एंड मिरर वर्क
बनारसी फिर से एक बार ट्रेंड में इन है। तो फेस्टिवल्स के अलावा ब्राइड की फ्रेंड या बहन के लिए भी यह अच्छा ऑप्शन है। हैवी लुक के लिए आप इसके साथ कुंदन का चोकर हार और मांगटीका पहनें।
मिरर वर्क आजकल फैशन में है। यह फेस्टिवल्स के अलावा पार्टी में भी अच्छा लगता है। ब्राइड्स अपने वेडिंग कलेक्शन में इसे शामिल कर सकती है। इसके साथ बड़े ईयरिंग्स पहनें।
2- स्काई ब्लू एंड सी ग्रीन
डिफरेंट लुक के लिए आप प्लेन गोल्ड टॉप स्टाइल ब्लाउज के साथ स्काई ब्लू लहंगा और डार्क ब्लू दुपट्टे का कॉम्बिनेशन भी ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ महारानी चोकर हार पहनें।
सी ग्रीन और पिंक कॉम्बिनेशन वाली यह ड्रेस फेस्टिवल्स के अलावा किसी की शादी के फंक्शन तक में अच्छी लगेगी। इसके साथ आप गोल्ड और डायमंड की ज्वैलरी पहन सकती हैं।
3- वैलवेट एंड फ्यूशिया
वैलवेट फैब्रिक पर डिजाइन ड्रेसेज आजकल काफी चल रही हैं। तो आप वैलवेट पर गोटे और दबका वर्क वाला लहंगा और रेड दुपट्टा अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इसके साथ व्हाइट और गोल्ड कुंदन की ज्वैलरी खूब जंचेगी।
फ्यूशिया, लाइट पिंक, सी ग्रीन, ऑरेंज और कॉपर के कॉम्बिनेशन वाली यह ड्रेस ब्राइड के लिए अच्छा ऑप्शन है। इसका वर्क, कॉम्बिनेशन और डिजाइन काफी अट्रैक्टिव है। इसके साथ कुंदन की ज्वैलरी पहनें।
4- फ्लोरल एंड ब्लू
फ्लोरल वर्क भी आजकल खूब चल रहा है और इस तरह के डिजाइंस हर खुशी के मौके पर अच्छे लगते हैं। इसके साथ पोलकी का हार पहन सकती हैं।
ब्लू, सी ग्रीन और रेड के कॉम्बिनेशन वाले इस ड्रेस की खास बात इसका ब्लाउज है, जो कि क्रॉप टॉप स्टाइल में है, इसलिए यह काफी स्टाइलिश लुक देगा। इसके साथ बड़े पैंडेंट वाला नेकपीस अच्छा लगेगा।
5- एलिगेंट एंड इंग्लिश
एलिगेंट लुक के लिए आप इस कलेक्शन को भी फॉलो कर सकती हैं। इस ड्रेस खासियत हैै इसका सीक्वेंस वर्क वाला ब्लाउज और बॉर्डर पर चौड़ी कढ़ाई। ड्रेस लाइट है इसलिए इसके साथ पोलकी का हैवी नेकपीस पहन सकती हैं।
इंग्लिश और ग्लैमरस लुक के लिए यह स्टाइल काफी अच्छा है। यह साड़ी कम गाउन स्टाइल है। यह लुक फेस्टिवल्स, कॉकटेल पार्टी के अलावा ब्राइड की इंगेजमेंट ड्रेस के लिए भी फॉलो किया जा सकता है। इसके साथ लंबा नेकपीस पहनें l
6- वैस्टर्न एंड इंडो वेस्टर्न
अगर आप वैस्टर्न में कुछ ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरह की लॉन्ग ड्रेस पहन सकती हैं। खादी सिल्क फैब्रिक और एम्ब्रॉयडरी इसे ट्रेडिशनल लुक दे रहा है। इसके साथ बस ईयरिंग्स पहनें।
नेवी ब्लू और पिंक कॉम्बिनेशन वाली यह ड्रेस ब्राइड अपनी इंगेजमेंट पर पहन सकती हैं। इस ड्रेस का मेन अट्रैक्शन इसका कट और डिजाइन है। इसके साथ कुंदन और पोलकी का महारानी हार अच्छा लगेगा।
फोटोग्राफर: स्टूडियो 36, मॉडल: हैलोइस कुन्हा, बिशाखा थापा, स्टाइलिस्ट: शीबा माटा, ड्रेस कलेक्शन: डिजाइनर पुनीत गुप्ता(पंजाबी बाग), निधिका शेखर (शाहपुर जाट) और नॢगस (लाजपत नगर) नई दिल्ली, ज्वैलरी: सुनार ज्वैलर्स (करोलबाग) नई दिल्ली, लाला जुगल किशोर (लखनऊ),मेकअप: तृप्ति रस्तोगी हेयर: शंकर, लोकेशन: होटल रैडिसन ब्लू, कोशाम्बी और दिल्ली,एन सी आर ।

