ऐसा नहीं है कि गहनों को केवल पारंपरिक लिबास के साथ मैच किया जाता है बल्कि यदि आप ‘फ्यूजन’ ट्रेंड की शौकीन है तो इन्हें वेस्टर्न आउटफिट के साथ कैरी करने का नया प्रयोग करें। वैसे यह एक्सपेरीमेंट इन दिनों सेलेब्स के फोटोशूट में काफी नजर आ रहा है।

मीना, कुंदन और जड़ाऊ का तोड़ नहीं

सोना और प्लेटिनम खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है। यह ऐसी ज्वैलरी है जो जिनके लिमिटेड एडिशन ही आपकी बार्डरोब में हो सकते हैं। लेकिन आप मीना, कुंदन और जड़ाऊ जेवरों की लाइन ला सकती हैं। ये ऐसे जेवर हैं जो शादी पार्टी से लेकर छोटे मोटे ईवेंट तक में कैरी किए जा सकते हैं। यदि आपकी दादी मांओं के पास अब भी उनके पुराने जेवर सलामत हैं तो सबसे अच्छा तरीका है कि उनके डिजाइन कॉपी किए जाएं।

पुराने जेवरों में मुगलकालीन प्रभाव साफ दिखाई देता है। उनकी नक्कशी पुरानी इमारतों के झरोकों जैसी होती है। बेशक ये दिखने में भारी होते हैं पर जब आप इन्हें किसी इंडोवेस्टर्न आउटफिट के साथ कैरी करती हैं तो रॉयल लुक मिलता है।

आॅल टाइम फेवरेट टेम्पल ज्वैलरी

टेम्पल ज्वैलरी आॅल टाइम फेवरेट में से है। इसका चलन कभी पुराना नहीं होगा। साउथ की फिल्मों को गौर से देखा जाए तो हिरोइन्स इन्हीं ज्वैलरी में सजी दिखाई देंगी। इन ज्वैलरी के साथ भक्ति जैसा मूड तो शो होता ही है साथ ही यह बताती हैं कि आप अपनी संस्कृति से कितना प्यार करती हैं।

टेंम्पल ज्वैलरी को लांग स्कर्ट, पेंट सूट या प्लाजो विद कुर्ते के साथ कैरी कर सकती हैं। कोशिश करें कि गले में एक से ज्यादा नेकलेस न हो। टेम्पल ज्वैलरी की खास बात यह है कि इसके पेंडेंट काफी बडे होते हैं इसलिए लंबी चेन वाली ज्वैलरी पहने। डिजाइनर्स मानते हैं कि ऐसी ज्वैलरीज में गर्ल्स की हाइट ज्यादा दिखाई देती है। तो यदि आप खुद को लंबा दिखाना चाहती हैं तो यह एक अच्छा आॅप्शन हो सकता है।

ऐसे बढती है खूबसूरती

यदि आप किसी फैमिली फंग्शन में शामिल हो रही हैं और चाहती हैं कि वेस्टर्न आउटफिट में भी आप पारंपरिक लें तो अच्छा होगा कि मांग टीका या झुमके कैरी करें। यदि गले और कान में कुछ नहीं पहन रही हैं तब भी एक मांग टीका उस सूनेपन को पूरा कर देगा। यदि मांग टीका नहीं जम रहा है तो केवल काम में झाले या झुमके पहने।

स्लिक के टॉप या स्कर्ट के साथ केवल कोई एक ज्वैलरी ही काफी होगी। यदि चेहरे को क्लीयर रखना है तो हाथ में चूडा या कोई बडी सी रिंग कैरी कर सकती हैं। जरूरी नहीं की आप गोल्डन टेक्सचर में ही ज्वैलरी डिजाइन करवाएं। बल्कि स्टोन से सजी हुई कोई मैटल ज्वैलरी भी बनवा सकती हैं।

पंचलड़ी अलंकार का फ्यूजन

गले में हार, जो छाती तक लटकता है, काफी लोकप्रिय अलंकार है। पंचलड़ी अलंकार में नगीने से जड़ी लड़ियां लटकती रहती हैं। बाजूबंद, पहुंची, कड़ा, हथफूल, चूड़ी आदि में रत्नों की जड़ाई की कलात्मकता देखते ही बनती है। कमर में पहनी जाने वाली करधनी, हर छोटे-बड़े अवसर पर बड़े चाव से पहनी जाती है।पैरों में पहने जाने वाले आभूषणों में पाजेब, पायल, बिछुआ प्रमुख हैं। हालांकि प्राचीन और आधुनिक शैली में अब अंतर आ गया है, लेकिन आभूषणों को पहनते समय यहां उम्र का जरूर ध्यान रखा जाता है।

ये भी पढ़ें-

हैवी हिप्स वाली महिलाएं पहने इस तरह के आउटफिट्स

स्मार्ट लुक के लिए फॉलो करें 6 ट्रेंडी पैंट कलेक्शन

दिखना है स्टाइलिश तो चूज़ करें ये ट्रेंडी टेसल्स

इन 5 कलेक्शंस से अपनी वॉर्डरोब को बनाइए रिच

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।