Surbhi Jyoti shares announces her pregnancy with husband going to be mother
Surbhi Jyoti shares announces her pregnancy with husband going to be mother

Overview: सुरभि ज्योति ने शेयर की गुड न्यूज, बनने वाली हैं मां

अपनी खूबसूरती से दिलों पर राज करने वाली सुरभि ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी खबर साझा की है जिसे सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

Surbhi Jyoti Pregnancy News: टीवी जगत की ‘नागिन‘ यानी सुरभि ज्योति के घर जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली हैं! जी हां, अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली सुरभि ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी खबर साझा की है जिसे सुनकर उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक्ट्रेस ने कंफर्म कर दिया है कि वह और उनके पति सुमित सूरी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

खास अंदाज में अनाउंस की प्रेग्नेंसी

सुरभि ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खुशखबरी को बड़े ही क्रिएटिव और ‘क्यूट’ अंदाज में बयां किया। उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें तीन जोड़ी पैर नजर आ रहे हैं, एक उनके खुद के, दूसरे पति सुमित के और उनके बीच रखे हैं नन्हे-मुन्ने प्यारे से जूते। इस ब्लैक एंड व्हाइट फ्रेम ने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया।

कब होगा नन्हे मेहमान का जन्म 

अपनी खुशी जाहिर करते हुए सुरभि ने कैप्शन में लिखा, “ओम, हमारा सबसे बड़ा एडवेंचर अब शुरू होता है। लिटिल लव जून में आ रहा है।” इस पोस्ट से साफ है कि सुरभि और सुमित के घर जून के महीने में नया मेहमान दस्तक देगा।

फैंस ने सुरभि को दी जमकर बधाइयां

जैसे ही सुरभि ने यह ‘गुड न्यूज’ शेयर की, कमेंट सेक्शन में प्यार की बाढ़ आ गई। टीवी इंडस्ट्री के उनके तमाम दोस्तों और सह-कलाकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। श्वेता तिवारी ने दिल वाले इमोजी के साथ ‘बधाई’ दी, तो वहीं मौनी रॉय और कृष्णा मुखर्जी ने अपनी हैरानी और खुशी जाहिर करते हुए कपल को ढेर सारा प्यार भेजा। फैंस के बीच भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, आखिर उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस अब एक नई और खूबसूरत पारी की शुरुआत जो करने जा रही हैं।

जिम कॉर्बेट की शांत वादियों में की थी शादी

सुरभि ज्योति और सुमित सूरी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2018 में एक म्यूजिक वीडियो के सेट पर हुई थी। वहां से शुरू हुआ दोस्ती का सिलसिला धीरे-धीरे प्यार में बदला और फिर पिछले साल यानी अक्टूबर 2024 में दोनों ने नैनीताल के जिम कॉर्बेट में बेहद निजी और सादगी भरे अंदाज में शादी कर ली।

प्रकृति की गोद में हुई उस शादी की तस्वीरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब शादी के कुछ ही महीनों बाद अपनी ‘प्रेगनेंसी’ की खबर सुनाकर सुरभि ने साबित कर दिया है कि साल 2024 और 2025 उनके जीवन के सबसे यादगार साल साबित होने वाले हैं।

इन एक्टर्स संग जुड़ चुका है नाम

सुरभि की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रही है, उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी गॉसिप कम नहीं हुई। सुमित से पहले उनका नाम एक्टर पर्ल वी पुरी के साथ भी जुड़ा था, लेकिन समय के साथ सुरभि ने अपनी जिंदगी की नई राह चुनी और सुमित सूरी में उन्हें अपना लाइफ पार्टनर मिला। आज ये कपल अपनी खुशहाल जिंदगी के सबसे हसीन मोड़ पर खड़ा है।

सुरभि ज्योति का यह ‘मदरहुड’ फेज निश्चित रूप से उनके फैंस के लिए भी काफी इमोशनल है। जून का इंतजार अब न सिर्फ इस कपल को है, बल्कि उन हजारों फैंस को भी है जो सुरभि के ‘लिटिल लव’ की पहली झलक पाने के लिए बेकरार हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...