ट्रांसपेरेंट छाते
इन दिनों मार्केट में कई डिजाइन और कलर के ट्रांसपेरेंट बेस छाते आ रहे हैं। ये छाते दिखने में काफी स्टिाइलिश लगते हैं। वहीं इन छातों को यंग गर्ल्स काफी पसंद हैं।
 
पोल्का डॉट छाते
पोल्का डॉट हमेशा ही ट्रेंड में रहता हैं। फिर चाहे पोल्का ड्रेसेस की बात की जाए या फिर किसी और चीज की। वहीं अब पोल्का डॉट के छाते भी काफी पसंद किया जा रहे हैं।

 

रफल्स वाले छाते
अगर आपको सॉलिड कलर पसंद हैं, तो नॉर्मल छाते की जगह आप रफल्स वाले छाते ट्राई कर सकती हैं। ये आपकी लुक में फेमिनीन लुक ऐड करते हैं।
 
मोनोक्रोम लुक
इस तरह के छातों को कैरी करना काफी आसान होता है। ये आपके बैग में बिना ज्यादा जगह लिए आसानी से आ जाता है। इन दिनों मार्केट में कई फोल्ड के छाते आ रहे हैं।

 

ये प्रिंट्स हैं सबसे फेवरेट
अगर हम छातों के प्रिंट्स की बात करें तो मार्केट में पोल्का के अलावा, स्ट्रिप, फ्लावर, मल्टीकलर, रेनबो कलर के छाते काफी बिक रहे हैं। वहीं बच्चों की बात करें तो उनके फेरवेट कार्टून कैरेक्टर अब छातों पर प्रिंट के रूप में आ रहे हैं जिन्हें बच्चे काफी पसंद कर रहे हैं।