घर की खूबसूरती को बढ़ाने की बात हो या फिर किसी गिफ्ट करने की, बैंबू ट्री कई रेंज मार्केट में देखने को मिलती है। आजकल हर दूसरे घर में आपको बैम्बू ट्री किसी गमले या फिर बाउल में लगे हुए मिल जाएंगे और अगर बात करें फेंगशुई की तो बैम्बू प्लांट को गुड लक का सूचक माना जाता है। बैम्बू ट्री जितनी अच्छी तरह से ग्रो करता है सुख-समृद्धि के लिए वह उतना ही अच्छा माना जाता है। आइये जानते हैं बैम्बू प्लांट की कैसे देखभाल की जाए।

बैम्बू प्लांट्स के फायदे
- फेंगशुई के अनुसार गुड लक माना जाने वाला बैम्बू प्लांट्स घर लाने से घर में हमेशा खुशी का माहौल बना रहता है।
- गुड़ लक चार्म के लिए आप इसे फैमिली और दोस्तों को गिफ्ट भी कर सकते है।
- फेंगशुई बैम्बू प्लांट घर में विकास और समृद्धि लाता है। इसके अलावा इससे कई बीमारियां भी घर के लोगों से दूर रहती है।
- हेल्थ के लिए अच्छा माना जाने वाला बैम्बू प्लांट घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाता है।

क्या हो दिशा
फेंगशुई में किसी भी वास्तु को किस दिशा में रखा गया है? यह बहुत महत्वपूर्ण होता है। सही और गलत दिशा का होना इससे होने वाले फायदे और नुकसान पर निर्भर करते हैं। अच्छे परिणाम पाने के लिए बैम्बू प्लांट को घर के पूर्वी या दक्षिणी पूर्वी कोने में रखें। तीन बम्बू के पौधे एक साथ एक जगह रखने से फायदा होता है। घर में धन और समृद्धि के लिए बैम्बू प्लांट को घर में धन जहां पर रखा हो वहां रखा जाना चाहिए और पॉजिटिव एनर्जी के लिए इसको दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे अच्छा होता हैं। वहीं अच्छी हेल्थ के लिए पूर्व दिशा में बैम्बू प्लांट को रखन अच्छा रहता है।

कितनी संख्या में रखें पौधे
फेंगशुई का मानना है कि विषम संख्या वाले पौधे सुख समृद्धि लाते हैं। 3, 5, 7 या 11 संख्या वाले बांस के स्टिक सुख लाते हैं। 3 बांस के स्टिक खुशी के लिए, 5 बांस के स्टिक धन और समृद्धि पाने के लिए, 2 बांस के पौधे प्यार और शादी के लिए, 8 पौधे मान और सम्मान के लिए, 9 बांस के स्टिक सौभाग्य के लिए शुभ माने गए हैं। इसलिए घर में नौ पौधों का समूह होना चाहिए, इसे लाल रिबन से बांधकर रखना चाहिए। कांच के जार या बाउल में पानी भर कर बैंबू प्लांट रखना चाहिए। हर हफ्ते इसका पानी बदलना चाहिए।
ये भी पढ़ें-
घर में सुख-शांति चाहिए तो भूल कर भी न करें ये काम
क्यों और कहां रखें लाफिंग बुद्धा?
धन-संपत्ति बढ़ाने के 10 अचूक उपाय
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
