चाहे आप घर पर हों या बाहर, डियोड्रेंट का इस्तेमाल आज हर कोई करता है। आज की लाइफस्टाइल में डियोड्रेंट को एक स्टेटस सिंबल माना जाता है। लोगों की बढ़ती मांग को देखते हुए आज बाजार में कई ब्रांड के डियोड्रेंट मौजूद हैं, जिनको आप अपनी पसंद के अनुसार इस्तेमाल कर सकती हैं। पर कौन-कौन से डियोड्रेंट आपके लिए बेहतर है यह जानने के लिए हमने रीडर्स से 5 डियोड्रेंट ब्रांड फॉग, इंगेज, नीविया, लेयर वोटा गर्ल और एनवी का ब्लाइंड टेस्ट खूबसूरत सैलून स्पा एकेडमी पश्चिम विहार, नई दिल्ली में करवाया। यह ब्लाइंड टेस्ट खूबसूरत सैलून, स्पा एकेडमी की डायरेक्टर व मेकअप आर्टिस्ट पूजा गोयल की देखरेख में करवाया और हमें मिले यह परिणाम –

ब्रांड परिचय :- 

फॉग डिलीशियस फ्रेग्रेन्स बॉडी स्प्रे :- फॉग डिलीशियस फ्रेग्रेन्स बॉडी स्प्रे का इस्तेमाल महिलाएं गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में कर सकती हैं। अगर खुशबू की बात करें तो इसकी खुशबू रूम स्प्रे की तरह नहीं है बल्कि इसकी खुशबू ऐसी है, जो आपके मूड को खुशनुमा बना देगी। एक दो बार स्प्रे करने के बाद भी आप पूरे दिन खुशबू से महकती रहेंगी। मतलब ये लांग लॉस्टिंग भी है। सिर्फ इतना ही नहीं फॉग की सुंगध आपके कपड़ों से एक दिन के बाद भी आती रहेगी। इसको इस्तेमाल करते समय किसी भी प्रकार की जलन नहीं होती।

इंगेज वूमन बॉडी स्प्रे डियोड्रेंट :- इंगेज का डियो आपको ताजगी और ऊर्जा से भर देगा। वैसे डियो में लेमन की खुशबू लोगों को पसंद नहीं आती पर इंगेज के इस यलो डियो को जैसे ही आप बॉडी में स्प्रे करेंगी, आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगी।

इसकी खुशबू संवेदनशील त्वचा को भी कोई नुकसान नहीं देगी। यह लांग लॉस्टिंग डियो है, जिसके सिर्फ एक स्प्रे से आप पूरे दिन ताजगी महसूस करेंगी। ये कई वैरिएंटस और फ्रेग्रेन्स में उपलब्ध है।

नीविया पर्ल एंड ब्यूटी डियोड्रेंट स्प्रे :- नीविया का पर्ल एंड ब्यूटी डियोड्रेंट स्प्रे उन महिलाओं के लिए बहुत अच्छा है जो अपनी अंडरआम्र्स के कालेपन से परेशान हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह डियोड्रेंट अंडरआर्म्स की स्किन को रिपेयर करता है और आप पाती हैं सुंदर, चिकनी अंडरआर्म्स। इसकी खुशबू फूलों की तरह है। यह 48 घंटे तक एंटी पर्सपिरेंट प्रोटेक्शन देता है। यानी यह लांग लास्टिंग भी है।

लेयर वोटा गर्ल बॉडी स्कवेश :- लेयर का वोटा गर्ल स्कवेल्श डियो हर महिला को पसंद आएगा। क्योंकि यह डेली इस्तेमाल करने वाला डियो है। यह ज्यादा लांग लास्टिंग नहीं है।

 

सिर्फ पांच से छह घंटे बाद इसकी खुशबू कम हो जाती है। यह किसी भी तरह से कपड़ों पर दाग नहीं छोड़ता। इसकी खुशबू ताजे फूलों की तरह है। गर्मी के मौसम के लिए यह काफी अच्छा है।

एनवी 1000 क्रिस्टल परफ्यूम बॉडी स्प्रे:-  अगर आपको एक साथ ढेर सारे फूलों की खुशबू पसंद है तो आप एनवी 1000 क्रिस्टल परफ्यूम बॉडी स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपको कम से कम 6 घंटे तक खुशबू प्रदान करेगा।

 

क्रिस्टल परफ्यूम में लिली, आडू, जामुन और चमेली जैसे पुष्प और फल का जहां एक बेजोड़ मिश्रण है, वहीं चंदन, कस्तूरी और वेनिला के साथ नरम और मखमली भी है, जो ताजगी का अहसास दिलाता रहता है। इसको लगाने से पसीने का अहसास नहीं होगा।