चेहरे की सफाई के लिए क्लींजर का होना बहुत जरूरी होता है। वैसे तो बाजार में बहुत सारे क्लींजर्स मौजूद हैं, जिनको आप अपनी पसंद के अनुसार इस्तेमाल कर सकती हैं।पर कौन-कौन से क्लींजर्स आपके लिए बेहतर है यह जानने के लिए हमने रीडर्स से 4 क्लींजर्स ब्रांड वीएलसीसी, गार्नियर, ओशिया हर्बल्स और न्यूट्रीजिना का ब्लाइंड टेस्ट खूबसूरत सैलून स्पा एकेडमी पश्चिम विहार दिल्ली में करवाया। यह ब्लाइंड टेस्ट स्पा एकेडमी की डायरेक्टर व मेकअप आर्टिस्ट पूजा गोयल की देखरेख में करवाया और हमें मिलें यह परिणाम-
न्यूट्रीजिना डीप क्लीन क्रीम क्लींजर :-

यह क्रीमी क्लींजर स्किन को सॉफ्ट, फ्रेश क्लीन और स्मूथ बनाता है। इस क्रीम में बीटा हाइड्राक्सिल शामिल है, जो डेड स्किन को हटाता है और डल कॉम्पलेक्शन में ब्राइटनेस लाता है। यह ऑयल फ्री है। इसके इस्तेमाल से स्किन ड्राई नहीं होती। हल्के मुंहासों में यह ज्यादा प्रभावी है। यह सेंसटिव स्किन में जलन पैदा नहीं करता है, अगर झाग की बात करें तो इसमें झाग बिलकुल नहीं हैं। इसकी खुशबू बहुत माइल्ड और टैक्सचर नॉर्मल है।
ओशिया हर्बल्स टरमरिक क्लीन क्लींजिंग लोशन :-

यह क्लींजिंग लोशन ड्राई स्किन की डीप क्लींजिंग करने व मेकअप हटाने के लिए अच्छा है। इसमें मौजूद हल्दी जहां एक्ने से मुक्ति दिलाता है, वहीं कुकंबर स्किन को रिवाइटलाइज और रिजुविनेट करता है, नींबू विटामिन सी देता है, वीटजर्म ऑयल त्वचा को नारिशिंग देता है और बादाम तेल रंग निखारता है। इसका टैक्सचर नॉर्मल है। इसकी खुशबू बहुत हार्ड नहीं है। यह झाग रहित है।
वीएलसीसी संदल क्लींजिंग मिल्क :-

यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है। इसमें मिल्क, चंदन और बेरी और बादाम का समावेश है। यह चेहरे से ऑयल व जमी हुई गंदगी को गहराई तक साफ करता है, जिससे स्किन तरोताजा रहती है। इसका टैक्सचर हल्का सा गाढ़ा है। खुशबू चंदन की लकड़ी की तरह है, जो कम लोगों को पसंद आ सकती है। इसमें झाग नहीं हैं।
गार्नियर स्किन नैचुरल डेली केयर ग्रेपवॉटर जेन्टल क्लींजिंग :-

यह क्लींजर चेहरे को शुद्ध तरोताजा करता है और त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करता है। इस क्लींजर में ग्रेप वॉटर एक बैक्टीरियल एजेंट है,जो त्वचा की सभी अशुद्धियों को बाहर निकालता है। यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए अच्छा है। इसकी खुशबू कुंकबर जैसी है। टैक्सचर पानी जैसा पतला है और यह झाग रहित है।

