वेडिंग सीजन चल रहा है। शादी वाले घर में ढेरों तैयारियों के बीच में लोग घर का पेंट भी कराते हैं। ये नए रंग बेजान दीवारों में भी जान दाल देते हैं इसलिए हमारे जीवन में रंगों का विशेष महत्व होता है। वैसे ही वास्तुशास्त्र में भी कलर्स को बहुत महत्ता दी गई है। अगर घर में कलर करवाते समय रंगो का चयन सोच समझकर किया जाए तो ये रंग आपके भाग्य को भी बदल सकता हैं। तो आइए जानते हैं कि घर के किस कमरे का रंग कैसा होना चाहिए जिससे आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहे।
1. वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर में बेडरुम का रंग आपकी सोचने समझने की क्षमता को भी प्रभावित करता हैं इसलिए वास्तु के मुताबिक बेडरूम में नीला कलर करवाना चाहिए। क्योंकि इससे न केवल घर में सुख समृद्धि आती है बल्कि हेल्थ भी सही रहती है।
2. गेस्ट रूम के लिए कलर चुनते समय विशेष सावधानी बरते। अगर आप हमेशा स्ट्रेस में रहते हैं तो गेस्ट रूम में व्हाइट कलर करवाएं क्योंकि यह कलर शांति का प्रतीक है। इससे फैमिली मेंबर्स के बीच प्यार बना रहता है।
3. बाथरूम का रंग गुलाबी, काला, स्लेटी या सफेद हो तो घर में शुभता आती है।
4. घर की बाहरी दीवारों का रंग वाइट, पीला, हल्का गुलाबी या लाइट ऑरेंज हो तो अच्छा होता है।
