जबकि आपके किचन में ही ब्यूटी का खजाना छुपा हुआ है। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च भी नहीं करने पड़ेंगे और आपकी स्किन और बाल खूबसूरत नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि आपके किचन में कौन सा खजाना छुपा हुआ है:
जीरा
जीरे का पानी आपकी स्किन ही नहीं आपके बालों के खूबसूरती को बढ़ाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स आपके बालों को मजबूती देने के साथ डैंड्रफ भी खत्म करता है। साथ ही ये बालों को सिल्की बनाता है।
बालों के लिए विधि
- शैम्पू करने के बाद बालों को जीरा के पानी से धो लें।
- 2 बड़े चम्मच जीरा को एक कप पानी में उबाल लें।
- इसे आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
पिंपल्स के लिए विधि
- 5 मिनट बाद पानी से अपना चेहरा धो लें।
- पिंपल्स की परेशानी है, तो एक बड़े चम्मच जीरा को आधे कप पानी में उबाल लें।
- ठंडा होने दें, इसे कॉटन की मदद से पिंपल्स पर लगाएं।
- इसे हर दूसरे दिन करें। आप पाएंगे कि दाग-धब्बों और झुर्रियों से भी राहत मिलेगी।
घी
घी केवल सेहत के लिए ही अच्छा नहीं होता है। यह चेहरे को ग्लोइंग बनाने के साथ बालों को मजबूत भी बनाता है।
बालों के लिए विधि
- अपने बालों के अनुसार घी और नारियल तेल मिलाकर बालों में मसाज करें।
- आधा घंटे बाद शैम्पू कर लें। इससे बालों में शाइन आएगी।
चेहरे के लिए विधि
- अगर आपको डार्क सर्कल्स है, तो हर रोज़ सोने से पहले इसे आंखों के नीचे लगाकर दो मिनट तक मसाज करें।
- इसके लिए कच्चा दूध, बेसन और घी मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
- इसके सूख जाने पर गुनगुने पानी से धो लें।
- सुबह इसे धो लें।
अंडा
अंडे में मौजूद प्रोटीन बालों के लिए फायदेमंद तो है ही लेकिन साथ ही ये चेहरे को ग्लोइंग भी बनाता है।
चेहरे के लिए विधि
- इसमें 1 छोटा चम्मच शहद मिलाएं और चेहरे पर लगाएं।
- एक अंडे को लें और इसे अच्छी तरह फेंट लें।
- इससे ग्लोइंग स्किन के साथ ड्रायनेस की परेशानी भी दूर होगी।
बालों के लिए विधि
- अगर आपको ऑयली हेयर की परेशानी है, तो एग व्हाइट में 1 चम्मच नींबू के रस के साथ और ड्राय हेयर के लिए नारियल तेल में मिलाकर इस्तेमाल करें।
- झड़ते बालों से परेशान है तो एग व्हाइट में एलो वेरा जेल मिलाकर लगाएं। 20 मिनट के बाद धो लें और शैम्पू कर लें।
दही
दही टैनिंग और दाग-धब्बों को भी दूर करता है और बालों की खोई हुई चमक को वापस लाता है।
चेहरे के लिए विधि
- सूखने पर धो लें और इससे आपकी स्किन मॉइश्चराइज़ होगी और टैनिंग के साथ पिंपल्स और डार्क सर्कल्स जैसी परेशानी से भी राहत मिलेगी।
- 1 बड़ा चम्मच दही लें और इसमें 2 बड़े चम्मच गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
- दाग-धब्बों के लिए शहद मिलाकर लगाएं।
बालों के लिए विधि
- एलो वेरा जेल और नारियल तेल के साथ मिलाकर बालों पर लगाएं। इससे बाल मुलायम और शाइनी बनेंगे।
- झड़ते बालों के लिए मेथी दाने का पेस्ट बनाएं और इसमें दही मिलाकर बालों पर लगाएं।
ये भी पढ़ें
चेहरे को गोरा बनाएं ‘केले के छिलके’ से
DIY: कैसे करें चेहरे के पोर्स को कम
Yogurt Face Mask: बिना सैलून जाए, खूबसूरत त्वचा पाएं
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
