राशिफल के प्रति सभी की जिज्ञासा होती है। माना जाता है कि राशिफल द्वारा आप जीवन की कुछ ऐसी घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही इसके द्वारा आप अपने प्यार, व्यापार, कारोबार और स्वास्थ्य आदि के बारे में भी जान सकते हैं। नए साल का यह महीना किसी राशि के लिए अच्छा तो किसी को परेशान भी कर सकता है। ज्योतिषानुसार भविष्य जानने का सबसे सटीक तरीका राशिफल होता है। तो जानिए राशियों पर आधारित जनवरी महीने का अपना राशिफल –

इस मास का आरम्भ अनुकूल रहेगा। आपको फोन या डाक द्वारा महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलेगी। आपको मानसिक शान्ति मिलेगी। धन-सम्बंधी मामलों में सावधानी बरतें। मास के मध्य में प्यार आपके लिए बहुत अहमियत रखेगा, जिससे स्थिति अनुकूल रहेगी। मास के अन्त में धर्म के प्रति झुकाव रहेगा। सारा समय ईश्वर भक्ति में व्यतीत होगा।

इस मास नजदीकी यात्राएं हो सकती है, जो कि फायदेमंद साबित होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। राजनीति में आपकी दोहरी विजय होगी। आप अपनी बुद्धिमत्ता से कार्यों को सम्पन्न कर पाएंगे। मां-बाप, बुजुर्ग रिश्तेदारों, वरिष्ठों की सलाह, सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होने से खुशी का अनुभव होगा। आप अपनी जिम्मेदारियां पूर्ण रूप से निभा पाएंगे।

उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, जो आपके भविष्य के रूप-रेखा बना रखी है, वे क्रियान्वित होगी। खर्च की प्रबलता रहेगी, परिश्रम का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नये कारोबार, नए अनुबन्ध करने के लिए समय श्रेष्ठ है। शासकीय मामलों में पूरी-पूरी सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में रूकावट आएगी।

यह मास थोड़ा कष्टप्रद रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। परिजनों एवं मित्रों में गलतफहमियां पैदा होगी। किसी की मध्यस्थता से विवाद हल होंगे। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। तेज वाहन न चलाएं। भीड़ वाले इलाकों में गमन न करे। खर्च बढ़ सकते है, ऋण लेने से बचे।

इस मास रोजी-रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे व कारोबार में उन्नति के संकेत है। गृहणियां घर से बाहर उन्नति के लिए जा सकती है। घर का वातावरण सुख-शान्ति युक्त रहेगा। नये-नये लोगों से जान-पहचान बनेगी व लंबे समय से चले आ रहे विवाद हल होंगे। आप प्रसन्नचित्त व प्रफुल्लित मन से कार्यों को सम्पन्न करेंगे।

इस मास आप प्रसन्नचित्त रहकर कार्यों को अंजाम देंगे। शुभ प्रसंगों का जीवन में समावेश रहेगा, हो सकता है कि आपके घर में भी शहनाई बज उठे। पहचान बढ़ेगी। मीडिया, कला, एक्टिंग के क्षेत्र में नाम कमाएंगे। घर का वातावरण शान्ति से भरपूर रहेगा। मौसम की मार स्वास्थ्य पर पड़ सकती है।

जीवन में नीरसता का भाव बन सकता है। किसी के प्रति मन में वैमन्स्य पैदा हो सकता है। किन्तु धार्मिक क्रियाकलापों के द्वारा समय को अनुकूल बना लेंगे। ईश्वर की अपार शक्ति आपको बल देगी। बच्चों के प्रति मन में विशेष स्नेह का भाव रहेगा। आप व्यापार, नौकरी, कॅरियर में उन्नति कर पाएंगे। शारीरिक रूप से पूर्ण रूप से स्वस्थ रहेंगे।

इस मास कुछ नया करने की इच्छा होगी। यात्राओं के योग प्रबल है। रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात बढ़ेगी। व्यापार में स्थिति डांवाडोल हो सकती है, थोड़ा संभलकर कार्य करें। निवेश सावधानी पूर्वक करें तो ही अच्छा है। वरिष्ठों, बॉस या उच्च अधिकारी द्वारा मान-सम्मान प्राप्त होगा। कुछ विशेष जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है।

महीने की शुरूआत शानदार ढंग से होगी। मध्य में कुछ तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरार्ध सुखद होगा। घर-परिवार में सौहार्द का वातावरण बनेगा। आप ज्ञान के क्षेत्र में काफी ऊंचे पायदान पर होंगे। डॉक्यूमेन्ट्री प्रोग्राम से आप बहुत कुछ सीखेंगे। आप पाएंगे कि दिल और दिमाग दोनों आपके साथ है। कुछ आलस्यता का भाव रहेगा।

आपको समस्याओं से निपटने के लिए किसी की भी जरूरत नहीं होगी। आप स्वयं की परेशानियों का हल स्वयं ही तलाशेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उभरेंगी। यदि आप कड़ी मेहनत व लगन से कार्य करते हैं, तो संघर्ष व परेशानियों का सामना कर पाएंगे व उनका अंत होगा। धन हानि हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगे।

शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। राजनीति में आपकी दोहरी विजय होगी। आप अपनी बुद्धिमत्ता से कार्यों को सम्पन्न कर पाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां पूर्ण रूप से निभा पाएंगे। परिवार, वरिष्ठों की सलाह, सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होने से खुशी का अनुभव होगा। इस मास नजदीकी यात्राएं हो सकती है, जोकि फायदेमंद साबित होगी।

व्यापार, नौकरी व पढ़ाई में शानदार सफलता से खुशी का एहसास होगा। आनंद, खुशी और उल्लास ये शीघ्र ही जीवन में प्रवेश करेंगे। अगर आप नया कार्य करने जा रहे है तो आपको नई राह मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। घर-परिवार में थोड़ी अनबन रह सकती है, किन्तु शीघ्र ही निदान मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें –
जानिए तुलसी से वास्तु दोष दूर करने के उपाय
आपकी हथेली में कहीं विदेश यात्रा का योग तो नहीं
कैसे लायें जीवन में आनंद और सौभाग्य
आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
