एक पुरानी कहावत है कि घर की महिला चाहे तो घर को बिगाड़ सकती है और चाहे तो घर और परिवार के लिए  उन्नति का मार्ग प्रशस्त्र कर सकती है। यह वजह है कि महिलाओं  को घर की लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है। वास्तु के अनुसार नारियां घर की ऊर्जा की मूल स्त्रोत भी मानी जाती हैं। यदि महिलाएं वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करें तो घर में सुख शांति और समृद्धि की वर्षा हो सकती है। तो आइए जानें क्या हैं वो उपाय जिन्हें अपनाकर महिलाएं घर में सुख समृद्धि ला सकती हैं – 

घर की साफ़-सफाई 

गृहणियों को घर की साफ़ -सफाई का हमेशा ध्यान रखना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि गंदगी में लक्ष्मी का वास नहीं होता है। 

स्नान करके बनाएं भोजन 

हमेशा सुबह उठकर स्नान करके ही खाना बनाना चाहिए और उस खाने का भोग लगाकर ही ग्रहण करना चाहिए। नहाकर बनाया गया खाना हमेशा सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होता है। 

सफाई करके स्नान करें 

महिलाओं को हमेशा घर की सफाई करने के बाद सर्वप्रथम स्नान करना चाहिए। जिससे घर में पॉजिटिव एनर्जी तो आती ही है साथ ही घर धन -धान्य से पूर्ण होता है। 

सूर्यास्त के बाद कंघा न करें 

गृहणियों को कभी भी सूर्यास्त के बाद कंघा नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं और उन्नति रुक जाती है। 

बालों का गुच्छा घर पर न फेंकें 

हमेशा कंघा करने के बाद बाल किसी कागज़ में रखकर घर से बाहर कर देने चाहिए। कभी भी घर में बालों का गुच्छा उड़ता हुआ नहीं दिखना चाहिए। 

सुबह शाम दीपक प्रज्वलित करें 

महिलाओं को घर में सुबह शाम दीपक जरूर प्रज्वल्लित करना चाहिए और भगवान का पूजन करना चाहिए। इससे घर में ऊर्जा का संचार होता है और सुख समृद्धि आती है। 

ये भी पढ़ें –

घर में झाड़ू का इस्तेमाल करते समय रखें इन 15 बातों का ध्यान

शनिदोष से मुक्ति चाहते हैं, तो शनिवार को कर लें ये उपाय

पूजा के नारियल का खराब निकलना, देता है ये बड़ा संकेत

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।