कोरोना वायरस ने हमारी दौड़ती भागती ज़िंदगी में अचानक से विराम लगा दिया है। अचानक से लॉकडाउन होने और इसके लंबा चलने की खबरों के बीच जो लोग परिवार के साथ हैं, वो तो सावधानी बरतते हुए भी हर लम्हे को एंजॉय कर रहे हैं, लेकिन जो लोग अकेले हैं या जो लोग बहुत सोशल हैं, उनके लिए ये लॉकडाउन का समय बहुत मुश्किलों वाला है। हमेशा नेटफ्लिक्स देखना या किसी वेब सीरीज़ को फॉलो करने का मूड भी नहीं होता।

तो अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो घर पर बोरियत महसूस कर रहे हैं या कोरोना से ग्रसित लोगों की बढ़ती लिस्ट देखकर नकारात्मक महसूस कर रहे हैं तो बलीवुड के ये फास्ट नम्बर्स सुनें, सच मानिए इन गानों के बीट्स आपका मूड लिफ्ट कर देंगे।

लव यू ज़िन्दगी- डियर ज़िन्दगी 

साल 2016 में रिलीज़ हुई इस फिल्म का ये गीत जब सुनिए तब अच्छा और सकारात्मक एहसास देता है। 

YouTube video

ओ हमदम सुनियो रे- साथिया

रानी मुखर्जी और विवेक ओबेरॉय की इस सुपरहिट फिल्म के इस गाने का म्यूजिक इतना प्रभावशाली है कि ये अकेले में भी आपको झूमने के लिए मजबूर कर सकता है। ये फिल्म साल 2002 में रिलीज़ हुई थी। 

YouTube video

जरा जरा – रहना है तेरे दिल में

साल 2001 में रिलीज़ हुए इस फिल्म को आज भी म्यूजिक लवर्स और आर माधवन के फैन्स बहुत पसंद करते हैं। इसका हर गाना लोगों को आज भी बहुत पसंद है।

YouTube video

नमो नमो- केदारनाथ

ये गाना आपको अंदर से धार्मिक महसूस कराने के साथ साथ सकारात्मक उर्जा भरने की क्षमता रखता है। या फिल्म सारा अली खान की पहली फिल्म है

YouTube video

सेनोरिटा- ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा

इस गाने का हर बीट और लाइन अपने आप में सुनने में मजा आता है। ये फिल्म साल 2011 में रिलीज़ हुई थी। 

YouTube video

चोगाड़ा- लवयात्री

इस फिल्म से साल 2018 में आयूष शर्मा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने बेहद साधारण फिल्म की श्रेणी में रखा था, लेकिन फिल्म का ये गाना अब हर नवरात्रि पर बजाया जाता है  और इसके बीट्स आप जब भी सुनेंगे, इम्प्रेस हो जाएंगे।

YouTube video

इट्स द टाइम टू डिस्को- कल हो न हो

आज जब रिमिक्स सॉन्ग्स की धूम है, ऐसे में ये गाना अब भी सुनिए तो बॉडी झूमने लगता है। ये फिल्म साल 2003 में रिलीज़ हुई थी। 

YouTube video