मुंबई निवासी प्रिया बांगड पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, लेकिन स्कूली छात्रों के अलावा एमबीए के छात्रों को कॉमर्स और एकाउंट्स से जुड़े मुश्किल सवाल कैसे चुटकियों में हल किये जाते हैं, इसकी वो जानकारी देती हैं। प्रिया ये काम ‘ए फॉर अकाउंट्स के जरिये करती हैं और वो भी निशुल्क।

संघर्ष में अपनों ने दिया साथ
शादी के बाद मैंने अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए बेटी पैदा होने के बाद सीए की पढ़ाई की। यह मेरा संघर्ष का समय था, मेरे इस फैसले में ससुराल वालों ने पूरा साथ दिया, लेकिन मेरा मन हमेशा समाज के उन लोगों के लिए काम करने को करता था, जिनको किसी कारण वो सुविधाएं नहीं मिल पाती। इसलिए साल भर पहले मैंने ‘ए फॉर अकाउंट्स’ के बारे में सोचा, जिससे हम कॉमर्स जैसे विषय को लेकर बच्चों की नींव मजबूत कर सकें।

नए लैक्चर बनाना एक चैलेंज
वेबसाइट बनाने के दौरान काफी चैलेंज का सामना करना पड़ा, क्योंकि यह अपने तरीके की एक अनूठी वेबसाइट है। सबसे पहला चैलेंज नॉन टेक्निकल पृष्ठभूमि के होते हुए भी भारत की पहली ऐसी नि:शुल्क वेबसाइट विकसित करना, दूसरा फंड्स का अरेंजमेंट करना, तीसरा छात्रों के प्रश्न निशुल्क हल करना। इन्ही सब कार्यों के बीच नए लेक्चर्स बना कर अपलोड करना भी अपने आप में एक चैलेंज है।

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता
जब आप समाज की जरूरत को ध्यान में रखकर कुछ करते हैं, तो सफलता स्वयं आपको खोजती हुई आप तक पहुंचती है। किसी भी नए कार्य को छोटे स्केल पर चालू करें, उसे समझें, तथा जब उसमें पारंगत हो जाएं, तब उसे बड़े स्केल की ओर बढ़ाएं।

मेरी संपत्ति AFORACCOUNTS.COM
8 माह की छोटी बच्ची के साथ सी. ए की पढ़ाई खत्म करना और फिर दिशा करना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मेरी दूसरी बड़ी उपलब्धि  है कॉमर्स छात्रों के लिए AFORACCOUNTS.COM तैयार करना। यह वेबसाइट देश की पहली ऐसी अजुकेशनल वेबसाइट है जहां सीबीएसई, आईसीएसई, महाराष्ट्रा और राजस्थान बोर्ड के बच्चों को फ्री में पढ़ाया जाता है। साथ ही एमबीए के छात्रों को लिए भी इश वेबसाइट पर बहुत कुछ है। इसके अलावा जल्द ही ये सेवा इकोनमिक्स के छात्रों के लिए भी शुरू करने की तैयारी है।

ये है मेरी ताकत

कार्यक्षेत्र तथा निजी जीवन में बैलेंस बना कर चलना मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

अगर आपको भी बनना है गृहलक्ष्मी ऑफ द डे?

यदि आप भी ‘गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे’ बनना चाहती हैं, तो हमें अपनी एंट्री भेंजें या किसी को नॉमिनेट करें और गृहलक्ष्मी के फेसबुक पेज पर सभी पोस्ट को लाइक व शेयर करें । फिर देर किस बात की, आज ही भेजें अपनी एंट्री। साथ में अपने बारे में ये जानकारियां भी लिख भेजें-

 पसंद-

जिंदगी का मंत्र –

एक शब्द में आप-

आइडियल –

आपका सपना-

आपकी उपलब्धियां-

 

ये जवाब लिखकर भेजें अपने फ़ोन नंबर और ईमेल आई डी और फोटो के साथ।अपनी फोटो हमारे फेसबुक मेसेज बॉक्स में या वेबसाइट पेज पर नीचे लॉगिन कर कमेंट बॉक्स में या फिर grehlakshmihindi@gmail.com पर भेजे।

 

ये भी पढ़े-

निखिल आडवानी पूछ रहे हैं कौन हैं युद्ध के असली बंदी? 

आपके काम की है अमिताभ बच्चन की ये सलाह

तस्वीरों में देखिए गृहलक्ष्मी के 8वें किटी पार्टी की झलकियां 

 आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।