उत्साह में संघर्ष नजर नहीं आता
जब हम किसी चीज के लिए बहुत उत्साही होते हैं, तो सब कुछ बहुत आसान नजर आता है। संघर्ष नजर ही नहीं आते। यह सब एक आशीर्वाद की तरह होता है कि जिस चीज से हमें इतना प्यार है, वह इस रूप में ढल रहा है। तो इस अनुभव को हमें संघर्ष न समझकर, उसे कुछ नया सीखने का मौका समझना चाहिये।
चुनौतियों को स्वीकार करना जरूरी
काम चाहे जो भी हो, हर इंसान को चुनौतियों से गुजरना पड़ता है। शुरुआत से ही हमारा लक्ष्य था कि हम चीजों को साधारण और सिंपल रख सकें। हमें अक्सर अपने लोगो में से बहुत से एलिमेंट्स निकलने पड़ते हैं, ताकि हम आसानी से सभी ग्राहकों तक उस लोगो के पीछे का सन्देश पंहुचा सकें। हम केवल कोई आइकॉन या एक आर्ट बनाना नहीं चाहते। हम ऐसा लोगो बनाने में विश्वास रखते हैं, जिसके पीछे का सन्देश बहुत गहरा हो।
सक्सेस मंत्रा है- दया, दीनता और नीति
मेरे लिए ३ ऐसी चीजें हैं जिन्हें मैं सदा अपने मन में बसा कर रखती हूं- दया, दीनता और नीति। मैं हमेशा अपने मन में कृतज्ञता के भाव रखती हूं। मुझे लगता है कि हमें सिर्फ कोशिश करनी चाहिए, सफलता खुद ही आती है। इस समाज ने
हमेंबहुत कुछ दिया है और मैं यही कोशिश करती हूं कि ग्राहकों की जरूरत को समझूंऔर उन्हें बेहतर से बेहतर काम दे सकूं।
ब्रांड्स का चेहरा बदलना उपलब्धि
हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य व उपलब्धि यह है कि हम भारतीय ब्रांड्स का चेहरा बदल सके क्योंकि लोगो ही ग्राहकों तक इन ब्रांड्स को पहुंचाते हैं। हमारे लिए हमारा काम ही हमारी पूजा है। हम अपने काम, समय, कला, ग्राहकों, समाज, साथी कर्मचारी आदि के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते और अच्छी तरह से निभाते हैं।
ये भी पढ़े-
गृहलक्ष्मी अॉफ द डे- मोहिता इंद्रायण
स्त्री ही सही मायनों में ला सकती है परिवर्तन
एक सफल कैरियर बनाने के 10 आसान टिप्स
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
