मैंने भी किए हैं संघर्ष

ये कहना गलत होगा कि मुझे संघर्षों का सामना नहीं करना पड़ा। मैंने भी अपने तरीके से संघर्ष किया है।  मैंने अपनी ग्रेजुएशन मेनचेस्टर यूनिवर्सिटी, यूके से अकॉउंटिंग और फाइनेंस में प्राप्त की, उसके पूर्व मुझे इंस्टिट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड न्यूट्रीशन, न्यूयॉर्क से न्यूट्रीशन और हेल्थ कंसलटेंट का अन्तराष्ट्रीय सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ और साथ ही ऑक्सफोर्ड लर्निंग से स्पोट्र्स न्यूट्रीशन का डिप्लोमा भी मिला। मैंने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था इसलिए थोड़े बहुत संघर्षों का सामना करना पड़ा। परिवार के बिजनेस में काम करके बहुत अनुभव भी प्राप्त किया। नई-नई चीजों को खोजने के जुनून की वजह से ही मैं आज अपने पैरों पर खड़े हो पाई हूं और सीक्रेट ड्रेसर और होलिस्टिक न्यूट्रीशन की शुरुआत कर पाई।

चुनौतियां भी कम न थे

जिन्दगी में चुनौतियां बहुत जरूरी होती हैं। हर नई कंपनी की शुरुआत करते समय बहुत चुनौतियां आती हैं। अपना काम शुरू करना कभी भी आसान नहीं होता। हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि लोगों के दिमाग से कपड़ों के बारे में पुरानी सोच को हटाना। ऐसा कोई काम नहीं है, जो मेहनत और लगन से पूरा न हो सके। मैं यह भी विश्वास रखती हूं कि जिन्दगी में चुनौतियां बहुत जरूरी होती हैं- इससे लोगों के अंदर और भी मेहनत से काम करने का जज्बा आता है और अपने अपने वाले समय के बारे में भी चौकस रहते हैं।

सफलता का मंत्र-

अपने पर विश्वास रखें मेरी सफलता का मंत्र है-

स्वस्थ रहें, सन्तुलित जीवन जियें, प्रकृति के पास रहें, सूरज के साथ अपने दिन की शुरुआत करें, पौष्टिक खाना खाएं, अपने आप से जुड़े रहें, अपने आप पर विश्वास रखें और जो भी करें उसमें अपना 100 प्रतिशत दें। मैं हर रोज अपने काम पर पूरी मेहनत करती हूं ताकि कल मेरे लिए पहले से भी बेहतर हो सके।

मेरी उपलब्धि मेरी सफलता है

मेरे लिए मेरी उपलब्धि मेरी सफलता है, क्योंकि मुझे हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है, लेकिन मेरा मानना है कि इससे भी बेहतर चीजें मेरे आने वाले जीवन में मुझे मिलेंगी। अलग-अलग क्षेत्रों में अनुभव प्राप्त करने के बाद और ज्योतिष, टैरो और अंकज्योतिष, डायमंड और संगीत जैसी चीजों में सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद मुझे जिन्दगी की बेहतर समझ होने लगी है। मुझे एक संतुलित जीवन से ताकत मिलती है, जिससे मैं बेहतर काम व फैसले लेने में सफल होती हूं।

ये भी पढ़े-

राम कपूर के साथ फिर दिखेंगी साक्षी तंवर

हेल्थ नहीं बल्कि इस वजह से हिना खान ने छोड़ा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ 

टीवी पर फिर आएगा ‘चंद्रकांता’, कलर्स और लाइफ ओके दोनों पर होगा प्रसारण 

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।