The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
फैशन के इस दौर मे कोई भी पीछे नही रहना चाहता है लेकिन ज़रूरी नही है कि जो ट्रेंड मे हैं वो आपकी बॉडी और पर्सनालिटी को सूट करे। फैशन से जुड़ी ऐसी कई मिस्टेक्स होती हैं जो ज्यादातर महिलाएं करती हैं। आइए आपको बताते हैं फैशन से जुडी हुई ऐसी ही कुछ मिस्टेक्स के बारे में जो आपकी पर्सनालिटी को निखारने की बजाय बिगाड़ सकती हैं –
ओवर ऐक्सपोजर
ज्यादातर लड़कियों और महिलाओं को ये भ्रम होता है कि ऐसे कपडे पहनने में वो ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी जिसमें ज्यादा क्लीवेज, वेस्टलाइन और ओपन बैक हो और उन्हें ये सब आजकल के फैशन के अनुरूप लगता है। जबकि अक्सर ऐसे कपड़े शरीर की बनावट के हिसाब से नहीं होते हैं और उन्हें पहनकर भद्दापन झलकने लगता है।
ज्यादा टाइट या ज्यादा लूज़ कपड़े
लड़कियां बिना कुछ सोचे समझे मौजूदा फैशन के कपड़ों को पहन लेती हैं। उन्हें इस बात की भी परवाह नहीं होती है के उनके ऊपर वो ड्रेसिंग सेंस अच्छा लग रहा है या बुरा। माना कि टाइट जींस बहुत कूल लुक देती है लेकिन बहुत अधिक टाइट जींस भद्दी भी नजर आ सकती है| वहीं दूसरी तरफ साइज में बड़े कपड़े पहनना भी फैशन ब्लंडर्स में से एक है गिना जाता है क्योंकि ओवर साइज़ कपड़ों से भी आपकी पर्सनालिटी छिप जाती है।
कलर सेंस न होना
अक्सर महिलाएं बिना कुछ सोचे किसी भी कलर के ऑउटफिट्स कहीं भी पहन लेती हैं। अच्छा दिखने के लिए कपड़ों का कलर सेंस होना बहुत जरूरी है। यदि लाल रंग तेज धूप में पहन लिया जाए तो वह उस समय के हिसाब से काफी चटक रंग है ,पीला रंग रात में पहनने में भद्दा लगता है। वैसे तो गुलाबी रंग हर लड़की का फेवरेट होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर अवसर पर आप गुलाबी रंग का आउटफिट ही पहनें। रंग बदल कर कपडे पहनने से पर्सनालिटी में निखार आता है।
हाइट के हिसाब से कपड़े न पहनना
लड़कियां अक्सर अपनी हाइट का ध्यान न रखते हुए किसी भी तरह का ड्रेस पहन लेती हैं जिससे कई बार छोटी हाइट और कम लगने लगती है। जिन लड़कियों की हाइट कम है, उन्हे चेक प्रिंट के कपड़े और हॉरिजोंटल स्ट्राइप्स वाली ड्रेसेस की जगह वर्टिकल स्ट्राइप्स वाली ड्रेसेस पहननी चाहिए। उन्हे बैगी या लूज कपड़े कतई नहीं पहनने चाहिए वहीं प्लाज़ो की जगह स्ट्रेट पैंट्स पहननी चाहिए। इसके अलावा लंबे कपडे पहनें जिसमें आप हाई हील्स भी कैरी कर सकती हैं। यदि आपकी हाइट ज्यादा है तो आप किसी भी तरह का ऑउटफिट ट्राई कर सकती हैं हॉरिजोंटल स्ट्राइप्स वाली ड्रेसेस भी आप पर सूट करेंगी।
सही फुटवियर का चुनाव
लड़कियां अपनी पर्सनालिटी को निखारने के लिए हाई हील्स पहनती हैं लेकिन हील का दर्द अगर आपके चेहरे पर नज़र आने लगे तो ऐसे फैशन का भला क्या फायदा ? फुटवियर्स भले ही फ्लैट पहनें लेकिन आरामदायक ही पहनें नहीं तो आपका ध्यान किसी अवसर का मज़ा लेने के बजाए अपने फुटवियर पर ही केंद्रित रहेगा ।
हैवी ज्वैलरी
कई माहिलाएं अपने किसी भी ऑउटफिट के साथ जरूरत से जयदा गहने पहन लेती हैं। जिसकी वजह से ड्रेस की जगह सिर्फ ज्वेलरी ही लगती है और वो आकर्षण का केंद्र बनने की जगह हंसी का पात्र बन जाती हैं| फैशनेबल दिखने के लिए ज्वेलरी भी डीसेंट तरीके से कैरी करना जरूरी है । जरूरत से ज्यादा गहने पहनना भी आपको शोभा नहीं देता है ।