पूरे दुनिया में कोरोना वायरल का कहर जारी है। बॉलीवुड में भी इस वायरस की वजह से शूटिंग्स रोक दी गई है जिसके चलते सभी स्टार्स अब घर पर ही रह रहे हैं। ऐसे में स्टार्स इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हो गए हैं और लगातार अपनी एक्टिवीटिज को फैन्स के साथ शेयर कर रहे हैं। तो आइए नजर डालते हैं कौन सेलिब्रिटी आजकल क्या कर रहा है।
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी इस बीच फ्री टाइम का फायदा उठाते हुए अपना वॉर्डरोब को क्लीन किया। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए यह बताया।
View this post on InstagramSeason 1;Episode 1 Productivity in the time of COVID-19!😷 #cleaning #wardrobe
अर्जुन कपूर ने भी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वे एक्ट्रेस रकुलप्रीत के साथ नजर आए। उन्होंने कहा कि वे सेट पर शूटिंग को मिस कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों को भी इस वायरस को गंभीरता से लेने की अपील की।
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने शेयर किया की वह अपने फ्री टाइम में किताब पढ़ रही हैं। उन्होंने किताब की तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी।
जैकलीन फर्नांडीज घर पर खाली समय में योग कर रही हैं और इंस्टाग्राम पर अपने होम योगा सेशन्स को भी शेयर कर रही हैं। जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर अपने कई वीडियोज शेयर किए और लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित भी किया।
करीना कपूर खान और सैफ अली खान फ्री टाइम में रिलैक्स करते हुए नजर आए। करीना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें सैफ किताब पढ़ रहे थे वही एक्ट्रेस इंस्टाग्राम चला रही थीं।
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे अपने डॉग के साथ रिलैक्स करती हुई नजर आईं। प्रियंका ने ये भी कहा कि इस समय घर पर समय बिताना ही सबसे सुरक्षित तरीका है।
कटरीना कैफ ने भी कोरोना वायरस के चलते जिम जाना छोड़ दिया है और वे घर पर ही वर्कआउट कर रही हैं। कटरीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें वे अपनी ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला के साथ नजर आई थीं।
अक्षय कुमार भी कोरोना वायरस के खतरे के चलते घर पर समय बिता रहे हैं।

यह भी पढ़िए-
