जिन लोगों को साड़ियों का शौक है और जो कंगना का काम पसंद करते हैं, वो ये भी जानते हैं कि कंगना को साड़ी पहनने का बहुत शौक है और साड़ियों में भी उन्हें शिफॉन की साड़ियां कुछ ज्यादा ही पसंद है। कंगना कई मौकों पर शिफॉन की साड़ियों में नज़र आ जाती हैं, फिर चाहे वो कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान उनका अपीयरंस हो, देश के प्रधानमंत्री से मिलना हो या फिर एयरपोर्ट लुक ही क्यों न हो, वो बड़े शौक से साड़ी पहनती हैं। आइए देखते हैं कैसे औऱ किस अंदाज में इन साड़ियों के पहनती है-
कंगना का ये टर्कॉयज़ ब्लू साड़ी हर मौके पर पहना जा सकता है। कंगना ने इस साड़ी के साथ चोकर नेकलेस पहना है और बालों में साइड सॉफ्ट बन बनाकर अपने लुक को कंप्लीट किया है।
कंगना का ये एफर्टलेस साड़ी लुक कोई घी ट्राई कर सकता है। आपको भी बस उन्हीं की तरह एक स्मार्ट ब्लाउज़, औवरसाइज़ ग्लासेस और पिंक हैंड बैग की जरूरत है।
देश के प्रधानमंत्री से मिलने के लिए कंगना ने चुना ये क्लासी ऑफव्हाइट साड़ी।
लेखिका शोभा डे के बुक लॉन्च पर कंगना ने चुना ये पिंक कलर की साड़ी । ऐसी साड़ी आप भी कभी भी कहीं भी पहन कर जा सकती हैं।
ये भी पढ़े-
