राशिफल के प्रति सभी की जिज्ञासा होती है। माना जाता है कि राशिफल द्वारा आप जीवन की कुछ ऐसी घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही इसके द्वारा आप अपने प्यार, व्यापार, कारोबार और स्वास्थ्य आदि के बारे में भी जान सकते हैं। नए साल का यह महीना किसी राशि के लिए अच्छा तो किसी को परेशान भी कर सकता है। ज्योतिषानुसार भविष्य जानने का सबसे सटीक तरीका राशिफल होता है। तो जानिए राशियों पर आधारित अगस्त महीने का अपना राशिफल –




यह मास धन संबंधी मामलों के हिसाब से लाभदायक रहेगा। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखते हुए आप कई मोर्चों पर एक साथ कार्य कर सकते हैं। संतान की तरफ से कुछ तनाव रहेगा इस कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें पेश आ सकती है। इस हालात में आप स्वार्थी, लापरवाह तथा अपने हितों को प्राथमिकता दे सकते हैं।


इस मास आप जो कुछ करेंगे, उसमें आसानी से आगे बढ़ेंगे। आपकी राशि के लोगों की काम को पूरे सलीके और बारीकी से करने की आदत है, उस लिहाज से आप घर व दफ्तर में हर काम को शिद्धत से करेंगे। काम के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखें अन्यथा शारीरिक थकान व कमजोरी आ सकती है।

इस मास सम्बन्धों को सुधारने पर ज्यादा जोर रहेगा और आपको कुछ अच्छा और कुछ कड़वा अनुभव होगा। आपकी प्रियजनों तथा मित्रों से भेंट-मुलाकात होगी। साथ ही आपके विरोधी सक्रिय होंगे। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। निजी जिन्दगी में आजादी और खुशियां हासिल करने की भावना जोर मारेगी।

इस समय आप अपने बॉस, वरिष्ठों, सहकर्मियों के साथ संवाद कायम करेंगे और उनकी नजरों में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आप रिश्तेदारों व जीवनसाथी से संबंधों के मामले में भी यही जोश और उत्साह दिखाएंगे। माता-पिता, रिश्तेदारों तथा बच्चों से सम्बन्धों में मजबूती आएगी, वस्तुत: यही आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। लम्बित कार्यों को तेजी से निपटाएंगे। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।



मासारंभ में आप किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने के लिए तैयार रहेंगे। यदा-कदा चन्द्रमा के चतुर्थ, अष्टमस्थ या बारहवे परिभ्रमण के कारण स्थितियां कष्टदायक रहेगी। काम का इतना भारी दबाव रहेगा कि आपको स्वयं के लिए वक्त नहीं मिलेगा। संतान के विवाह व कॅरिअर को लेकर तनाव,शंका की स्थितियां हावी होगी। मन में तरह-तरह के विचार आते-जाते रहेंगे।

आपकी उम्मीदें और आशाएं परवान चढ़ेगी। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपके जीवन में सुख और शांति आएगी। यात्रा में सफलता मिलेगी। आय बढ़ाने के सभी प्रयास सफल होंगे। प्यार, व्यवसाय और घरेलू जीवन में भी आप खतरा उठाने के लिए तैयार रहेंगे। यहां तक कि कारोबार में भी भारी फेरबदल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें –
जानिए तुलसी से वास्तु दोष दूर करने के उपाय
आपकी हथेली में कहीं विदेश यात्रा का योग तो नहीं
कैसे लायें जीवन में आनंद और सौभाग्य
आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
