रिबन वाला मोतियों से सजा स्वेटर
सामग्री: 200 ग्राम बादामी रंग की ऊन., 8 तथा 10 नं. की सलाईयां, थोड़े से सफेद छोटे मोती, 2 मीटर क्रीम कलर का रेशमी रिबन, 2 फैन्सी बटन, स्वेटर सिलने की सुई।
आगे का भाग: 10 नं. की सलाईयों पर 40 फं. डालें। 2 फं. सी. 2 फं. उ. के क्रम में दो सलाईयां बुनें। अगली सलाई में उ. फं. पर सी. और सी. पर उ. बुनते हुए 4 सेमी. बार्डर बुनें।
आगे का भाग: 7 फं. उ., 3 फं. सी. 10 फं. उ. 3 फं. सी. 10 फं., 3 फं. सी. 7 फं. उ. इसी क्रम में दो सलाईयां बुनें। तीसरी सलाई में 7 फं. उ. 3 फं. सी. 3 फं. उ. बुनें। ऊन आगे करके जाली बनाएं, बीच के 4 फंदे बुनने के बाद जाली बना लें। बीच में 10 फंदे उ. बुनें। ऊपर वाला क्रम दोहराएं। इसी तरह दोनों किनारों पर जाली बना लें, इसी में रिबन डाला जाएगा स्वेटर की लम्बाई 30 सेमी. कर लें ।
डिजायन: पहली सलाई: 1 फं. उ. 1 फं. सी. इसी क्रम में पूरी सलाई बुनें।
दूसरी सलाई में उ. फं. उ. सी. फंदे पर सी. बुनें।
तीसरी सलाई: उ. फं. बुनने के बाद आगे के 2 फं. के बीच का फं. उठा कर पहले वाले सी. फं. में डाल कर दोनों फंदों को एक करके बुनें, उ. फं. बुनें। इसी क्रम में पूरी सलाई बुनें। इसी क्रम को अगली सलाई में सी. फं. पर दोहराएं। 10 सेमी. बुनने के बाद गले का बॉर्डर नीचे बुने बॉर्डर की तरह बुनें। स्वेटर में गला व बगलों की कटाई नहीं की गई है।
पिछला भाग: सादा बुना जाएगा। गले में 10 सेमी. डिजायन आगे के भाग की तरह बुनें। बाहें 10 नं. की सलाईयों पर 25 फं. डाल कर 4 सेमी. का बॉर्डर बनाएं। 8 नं. की सलाई लगा कर किनारों पर 10-10 फं. उ. बीच में 3 फं. सी. रखें। समान दूरी पर 1-1 फंदा बढ़ाते हुए बांह की लम्बाई 35 सेमी. तक कर लें। दूसरी बांह भी इसी तरह बुनें।
मेकअप: सामने के भाग में जाली में क्रास चिह्न बनाते हुए रिबन लगाएं। 6-6 सेमी. की दूरी पर मोतियों का फूल बना कर सुई से सिल दें। बांह पर भी आप मनपसंद आकार में मोती सजा सकते हैं।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
गाजरी मोती वाला स्वेटर

सामग्री: 300 ग्राम गाजरी ऊन, 10 व 9 नं. की सलाई, 120-130 छोटे सफेद मोती।
पीछे का भाग: 10 नं. की स. पर 80 फं. डालकर सिं.रि. से 12 स. का बॉर्डर बनाकर 9 नं. की स. लगाएं। गा.स्टि. से 14½ इंच बनाकर फं. पि.हो. में डालें।
आस्तीन: 10 नं. की स. पर 40 फं. डालकर 12-14 स. का सिं.रि. से बॉर्डर बनाकर 9 नं. की स. लगाएं। गा.स्टि. से बनाएं। हर 4 सलाई के बाद दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। 10 इंच बनने तक फं. बढक़र 74-76 तक हो जाएं। फं. बंद करें। दूसरी आस्तीन भी इसी प्रकार बुनें।
आगे का भाग: पीछे वाले भाग के समान बॉर्डर बनाएं। दोनों तरफ से 2-2 फं. लेकर गा.स्टि. से पीछे वाले भाग के बराबर लं. बना कर 1 फं. पि.हो. में डालें। बीच के फं. के दोनों तरफ 5-5 फं. बुनें भाग के ऊपर से उठा लें। दोनों तरफ 8-8 फं. उ., 6 फं. सी. 6 फं. उ. 6 फं. उ., 1 फं. सी., 6 फं. उ., 6 फं. सी. हर स. में बीच के हर फं. के दोनों तरफ से 1-1 सी. फं. बुनें। 6 फं. उ., 5 फं. सी. इस प्रकार जब दोनों तरफ के सारे फं. ड. हो जाएं तो दुबारा से डिजाइन शुरू करें। 11 इंच बनाकर गोल गला घटाएं। 14½ दोनों पर दोनों तरफ के 6-6 फं. रह जाएं। इन 6 फं. को पहले वाले भाग के ऊपर रख कर कंधे के फं. पीछे वाले भाग से जोड़ लें। एक तरफ से ही जोड़ें। 10 नं. की स. पर आगे वाले भाग से पासपास फं. उठा लें। पीछे वाले भाग के बीच के फं. भी इसी में डाल कर 16-18 स. सिं.रि. से शुरू कर फं. बंद करें। बॉर्डर डबल करके अंदर की तरफ सी लें। कंधे के फं. भी जोड़ लें। दोनों तरफ से कंधे का बॉर्डर 6 स. बनाकर फं. बंद करें। दोनों तरफ से सीकर आस्तीन को कंधे के बॉर्डर के नीचे सी लें। जो नीचे की शेप का डिजाइन बना है उस पर पास-पास मोती लगा लें। स्वेटर तैयार है।
सौजन्य :- वर्धमान
ये भी पढ़ें-
बच्चों के लिए बुनिए 7 ट्रेंडी पुलोवर
नन्हें- मुन्नों के लिए 5 बाबा सेटस के डिज़ाइन
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।