ऑरेंज एंड फिरोज़ी पुलोवर
सामग्री:- ऑरेंज- 150 ग्राम, फिरोज़ी ऊन 50 ग्राम, सिलाई नं. 11 और सिलनेवाली सुई ।

विधि:-

अगला भाग:- 104 फंदे डालकर 2&2 का 1.5” बॉर्डर बुनें। 2” सीधा बुनें फिर फिरोज़ी रंग से 1” डिज़ाइन बुनें (1 फंदे का 3 फंदे और 3 फंदे का 1 फंदा) 1.5” ऑरेंज़ रंग से सीधा बुनें फिर फिरोज़ी रंग से 1” की पट्टी बुनें। बराबर दूरी पर 3 पट्टी डालते हुए 8.5” बुननें पर बाजू की कटाई 2-1 के क्रम से करें। 3” बुननें पर गले की कटाई गोलाई में 3” करें। 25-25 फंदे तीरे के रखें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें लेकिन गले की कटाई ना करें।

बाजू:- 48 फंदे डालकर 2&2 का 2” बॉर्डर बुनें। फिर अगले भाग की तरह दोनों रंग से पट्टी डालते हुए हर 6वीं सिलाई में 1-1 फंदा दोनों तरफ से बढ़ाते हुए 9” तक बुनें। बाजू की कटाई 3-3-3 करके सारे फंदे 3” में बंद करें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।

गला:- गले के फंदे उठाकर 2&2 का 1” बॉर्डर बुनकर सुई से बंद कर दें।

स्टाइलिश पुलोवर

सामग्री:- प्रिंटिड यार्न 320 ग्राम, सिलाई नं. 10 और सिलने वाली सुई ।

विधि:-

अगला भाग :- 116 फंदे डालकर 1&1 का 6” बॉर्डर बुनें। फिर पर्ल से बुनते हुए हर सीधी सिलाई में दोनों तरफ 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 8” तक बुनें। बीच से गले की कटाई गोलाई में 3” करें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें और सुई से सिल दें।गले में क्रोशिया से बिडिंग करें।

बाजू:-214 फंदे डालकर 1&1 का 1.5” बॉर्डर बुनें।

गला:-गले के फंदे उठाकर 1&1 का 1” बॉर्डर बुनें और सुई से सिल दें।

फ्लावर पुलोवर

सामग्री:-  क्रीम ऊन 150 ग्राम, लाल ऊन 25 ग्राम, हरा ऊन 25 ग्राम, बेबी पिंक ऊन 25 ग्राम, पिंक ऊन 25 ग्राम, सलाई नं. 11 और सिलने वाली सुई ।

विधि:-

अगला भाग :- 100 फंदा डालकर 5 सलाई पर्ल की बुनें। फिर डिज़ाइन बुनते हुए 11” तक बुनें। बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम में करें। 3.5” बुनने पर गले की कटाई गोलाई में 3” तक बुनें। तीरे के लिए 25-25 फंदे रखें। इसी प्रकार पिछला भाग बिना डिज़ाइन के प्लेन बुनें लेकिन गले की कटाई 1” ऊपर करें।

बाजू:- 50 फंदे डालकर 7 सलाई पर्ल की बुनें। फिर डिज़ाइन बुनते हुए हर 6 वीं सलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 13” तक बुनें। बाजू की कटाई 3-3-3 करके 3” में सारे फंदे बंद करें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।

गला:- गले के फंदे उठाकर 4 सलाई पर्ल की बुनकर बंद कर दें।

दोरंगा पुलोवर

सामग्री:- गुलाबी ऊन 125 ग्राम,बैंगनी ऊन 50 ग्राम,11 नं. व 9 नं. की सलाईयां,11 नं. की 4 गोल,सलाईयां तथा मोटी सुई ।

विधि :-

दोरंगी बुनाई:- सलाई 1 व 2 (गुलाबी) सभी फं. सी. सलाई 3 व 4 (बैंगनी) 1 फं.सी., 1 फं. उतारें, अंत में 1 फं. सी.। इन्हीं चार सलाईयों को दोहराएं।

निर्देश:- बॉर्डर्स गुलाबी ऊन से 11 नं. की सलाईयों द्वारा सि.रि. में बुनें, पट्टी सि.रि. में ही 4 गोल सलाईयों से बुनें।

पीछे का भाग:- गुलाबी ऊन से 80 फं. पर 4½ सेमी. बॉर्डर बुनें। ऊपर की बुनाई स्टा.स्टि. में करें। बगल तक लंबाई करके रेगलेन शेप देते हुए लंबाई पूरी करें।

बाजू:- दोनों बाजू एक समान बुनें। 40 फं. पर 4½ सेमी. बॉर्डर बुनें। हर छठी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाते हुए दोरंगी बुनाई में बगल तक लंबाई करें। आगे-पीछे के भागों के समान गुलाबी ऊन से रेगलेन शेप डालते हुए लंबाई पूरी करें।

गले की पट्टी:- आगे-पीछे के भागों व बाजुओं के बचे फं. पर 6 सलाईयों की पट्टी बुनकर फं. बंद कर दें। पुलोवर की सिलाई कर लें।

पेंगविन्स डिजाइन पुलोवर

सामग्री:- लाल ऊन 125 ग्राम,सफेद ऊन 50 ग्राम,काली ऊन 25 ग्राम,12 व 10 नं. की सलाईयां तथा मोटी सुई ।

निर्देश:- बॉर्डर्स व पट्टियां लाल ऊन से 12 नं. की सलाईयों द्वारा सि.रि. में बुनी गई है। शेष बुनाई 10 नं. की सलाईयों द्वारा स्टा.स्टि. में की गई है।

सामने व पीछे के भाग:- लाल ऊन से 90 फं. पर 4 सेमी. बार्डर बुनें। 2 सलाईयां लाल बुनकर ग्राफ की सहायता से बेल डालें। हर छठी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाते हुए लाल ऊन से बगल तक लंबाई करें।

योक:- आगे-पीछे के भागों व बाजुओं के फं. यथास्थान रखकर योक बुनें। योक में नमूना डालें। हर आठवीं सलाई में बराबर दूरी पर 34-34 फं. घटाएं। योक की लंबाई पूरी करके अंत में बचे 90 फं. पर लाल ऊन से 2½ सेमी. चौड़ी डबल पट्टी बुनें।पुलोवर की सिलाई कर लें।

कढ़ाई वाला ब्लू टॉप

सामग्री:- 260 ग्राम ब्लू, 50 ग्राम आसमानी रंग की ऊन, 9 नं. की सलाईयां,कढ़ाई के लिए ब्लू व सफेद छोटे मोती

विधि:- 9 नं. की सलाईयों पर आसमानी ऊन से 75 फं. डालें। कुल 5 कंगूरे पड़ेंगे। 5 फं. उ. 1 फं. सी. ऊन आगे कर जाली बनाएं। 1 फं. सी. जाली, 1 फं. सी. 5 फं. उ., 3 फं. का 1 फं. करके बुनें। इसी तरह पूरी सलाई। उ. सलाई पूरी उ. बुनें। दूसरी सलाई में 3 फं उ., 1 फं. सी. ऊन आगे कर जाली, 1 फं. सी. जाली, 1 फं. सी. 3 फं. उ. 3 फं का 1 फं. करके बुनें। 1 फं. सी. फिर यही क्रम दोहरायें। इसी तरह ऊपर तक 1 फं. रह जाने तक बुनें। नीली ऊ. से सादा 10 इंच बगलो तक बुनें, 3-2-1 में घटाएं। 5 इंच बुनकर 1 इंच का गोल गला घटाएं। कन्धों पर 18-18 फं. रखें। पीछे का भाग भी ऐसे ही बुनें। 

बांहें:- आसमानी ऊन से 9 नं. की सलाई पर 36 फं. डालकर सामने के भागों की तरह बॉर्डर बुनें। दोनो तरफ 1-1 फं. बढ़ाते हुए कुल लम्बाई 15 इंच तक कर लें।

गला:-असमानी ऊ. से 60 फं. उठाएं, 1 ऊ., 1 सी. की रिब में 1 इंच बुनें। फं. बन्द कर दें। सामने के भाग पर कढ़ाई कर मोती से सजा लें।

स्वेटर पर सितारे

सामग्री:- 400 ग्राम डार्क ग्रीन ऊन, 20 ग्राम सफेद ऊन, 10 और 9 नं की सलाईयां ।

आगे का भाग:- 10 नं. की सलाईयों पर हरे रंग की ऊन से 72 फं. डालें, 1 उ., 1 सी. की रिब में 18 सलाईयां बुनें। 9 नं. की सलाई लगा कर 5 फं. बढ़ा लें। स्टार का नमूना सफेद ऊन से डालें। 16 इंच तक बुनने के बाद बगलों का छांट 3-2-1 के क्रम में करें। गोल गले के लिये 10 फं. एक बार में बीच में घटाएं, फिर 3-2-1 के क्रम में दोनों तरफ फं. घटाएं। बगलों की लम्बाई 7 इंच रखकर बाकी बचे फं. कन्धों के लिये रख दें।

पीछे का भाग:- पीछे का भाग आगे के भाग की तरह बुना जाएगा। बस स्टार वाला नमूना नहीं होगा। गले का छांट नही दें, कन्धों पर फं. रख कर बीच के फं. ढीले हाथ से बन्द कर दें।

बाजू:- 10 नं. की सलाईयों पर हरे रंग की ऊन से 45 फं. डाल कर 1 उ, 1 सी. की रिब में 12 सलाईयां बुनें। 9 नं. की सलाईयां लगा कर 5 फं. बढ़ा लें। बाजू की शेप के लिए हर 5वीं सलाई पर दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाती जायें। 2-2-1-1 के क्रम में बगलों का छांट करें। बाजू की कुल लम्बाई 18 इंच रखें। स्टार वाला नमूना डालें।

गले की पट्टी:- गले की पट्टी के लिये 70 फं. 10 नं. की सलाईयों पर उठाएं 1 उ., 1 सी. की रिब में 28 सलाईयां बुन कर डबल बॉर्डर बना कर पीछे से सिल दें। मोटी सुई से स्वेटर के सभी भागों को सिल दें। स्वेटर तैयार है