कलरफुल पार्टी टॉप
 
सामग्री:- 50 ग्राम व्हाइट, 50 ग्राम पिंक, 50 ग्राम ब्लैक, 50 ग्राम पैरटग्रीन ऊन, 10 व 9 नं. की सलाई, दो मैचिंग बटन व कुछ सफेद मोती।
 
विधि :- नाप:- लंबाई 17 इंच, आस्तीन 12 इंच, घेर से बगल तक की लंबाई 11 इंच। नमूना 1 स 1: 4 सी. (1 उ., 7 सी.) को दोहरायें, अंत में 4 सी.। स. 2: 3 उ., (1 सी., 1 उ., 1 सी., 5 उ.) को दोहरायें, अंत में 3 उ.। स. 3: 2 सी. (1 सी., 3 उ.) को दोहरायें, अंत में 2 सी.। स. 4 1 उ. (1 सी., 5 उ., 1 सी., 1 उ.) को दोहरायें। स. 5 (1 उ. 7 सी.) को दोहरायें, अंत में 1 उ.। स. 6, 7, 8 स. 4 स. 3, स. 2 की तरह बुनें। इन 8 सलाईयों को जरूरत के अनुसार दोहरायें। नमूना-2 स. 1: 2 उ., ऊन को स. पर से घुमाकर पीछे करें और 1 सी. उतारें, 1 सी. बुनें, उतारे फं. को सी. फं. पर से उतारें (उ.फ.सी.उ.), 1 सी., 2सी. एक साथ बुनें, ऊन आगे, 2 उ. 2 सी., (11 फं. बुनाई के होंगे)। स. 2: 2 सी., 5 उ., 2 सी., 2 उ. (11 फं.) स. 3: 2 उ., 1 सी., ऊन आगे, 1 उतारें, 2 सी., एक साथ, उ.फ.सी.उ., ऊन आगे, 1 सी., 2 उ., 2 सी.। स. 4: 2 सी. 5 उ., 2 उ.। इन चार सलाईयों को आगे दोहराना है।
 
सामने का भाग:- ग्रीन ऊन से 116 फं., 9 नं. की सलाई पर डालें। 2 सी. व 2 उ. की चार सलाई का बॉर्डर बुनें। 2 स. बॉर्डर की पिंक ऊन से बुनें। अब नमूना 1 की 8 स.ग्रन से बुनें। ब्लैक, पिंक ऊन से बेल ग्राफ में देखकर बुनें। 2 स. ग्रीन, 2 व्हाइट, 2 पिंक, 2ब्लैक, 2 व्हाइट (10 स.) स्टा.स्टि. में बुनें। आगे 12 स. व्हाइट से नमूना 2 की बुनें। 12 स. पिंक स्टा.स्टि. में बुनें। 2 स. व्हाइट बुनें, 12 स. नमूना 2 बुनें। 8 स. ग्रीन से, 2 स. ब्लैक से, 2 स. व्हाइट बुनें, 12 स. नमूना 2 बुनें। 8 स. ग्रीन से, 2 स. ब्लैक से, 2 स. ब्लैक से स्टा.स्टि. में बुनें। 12 स. पिंक से नमूना 2 से बुनें। (बॉर्डर के बाद से यहां * तक दोनों ओर 1-1 फं. थोड़ी-थोड़ी दूर पर घटा दें, जिससे यहां 99 फं. रहें। इन 12 पिंक स. में से 6 स. बुनने के बाद बगल के लिए फं. 4-2-2-1 के क्रम से घटाएं (81 फं.)। आगे 2 स. व्हाइट से बुनें, घेर में चुन्नटों के लिए ब्लैक से समान दूरी पर बीच-बीच में 3 का 1 कर 61 फं. करें। ब्लैक से ही 4 स. सी. उ. बुनकर पाइपिन बनाने के लिए 1 फं. पहली सलाई व 1 फं. हाथ वाली स. से लेकर मिलाकर बुनें। अब ग्रीन ऊन से नमूना 1 की 16 स. बुनें। गले के लिए पहले बीच में 15 फं. घटाएं। दोनों तरफ कंधे के लिए 11-11 फं. रखते हुए गोलाई में 12-12 फं. घटाकर सामने का भाग पूरा करें।
 
पीछे का भाग:- सामने की भाग की तरह बुनें।
 
बांहें:- 10 नं. से 38 फं. का ग्रीन से बॉर्डर बुनें। 10 स. के बाद 2 पिंक से बुनें। फं. बढ़ाकर 41 करें। 9 नं. से नमूना-1 बुनें। ब्लैक व पिंक बेल बुनें। आगे की लंबाई पीछे व आगे के भाग की तरह दोनों तरफ क्रम से 1-1 फं. बढ़ाते हुए बुनें। 68 फं. होंगे। बांहों का घटाव बगल की तरह कर आगे 2-2, 3-3 फं. दोनों ओर घटाकर बचे 24 फं. एक साथ बंद करें।
 
गले की पट्टी:- आगे-पीछे के कंधों के फं. बंद करें। दोनों ओर के गले की पट्टी अलग-अलग बुनें। एक तरफ से 46 फं. उठाएं। 2 स. व्हाइट बुनकर नमूना-2 से 8 स. बुनें। 2 स. ग्रीन से बुनकर फं. बंद करें। दूसरी तरफ की पट्टी के शुरू व अंत में 4-4 फं. बढ़ाकर बुनें और काज भी बनाएं। बांह जोडक़र टॉप की अन्य सिलाई पूरी करें। बटन लगाएं व सामने बॉडी में चार- चार मोती टांकें।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
आकर्षक लाल स्वेटर
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:- 250 ग्राम चेरी लाल कलर की ऊन, 9 नं. की सलाईयां, 3 शो वाले बटन, सिलने के लिए सुई। कढ़ाई के लिए थोड़ी सफेद, हरी ऊन, 10-12 लाल तथा सिल्वर कलर के छोटे मोती।
 
विधि :- आगे का बांया और दांया भाग:- 9 नं. की सलाईयों पर 55 फं. डाल कर गटर स्टिच में 12 सलाईयां बुनें। 4 फं. सामने की पट्टी के लिए छोड दें। बुनाई का नमूना डालने के लिए 4 फं. सी. 2 फं. उ., पूरी सलाई ऐसे ही बुनें। अगली सलाई में उ. फं. पर उ. और सी. फं. पर सी. बुनें। 3 सलाईयों तक यही क्रम दोहराएं। 6 फं. को उ. बुनें, 2 फं. को बाईं सलाई पर उतारें, ऊन पीछे कर के फंदों को वापस दांयी सलाई पर वापस लें। इसी क्रम में 23 सेमी. तक बुनें। 4-3-2-1 के क्रम में बगलों का छाट दें। बाकी भाग सादा बुनें। 12 सेमी. बगलों की लम्बाई रहेगी। गोल गले के लिए 3-2-1 के क्रम में हल्का गला घटाएं। कंधों पर 20 फं. रखें। आगे का दांया भाग भी इसी तरह बुना जाएगा।
 
पीछे का भाग:- 9 नं. की सलाईयों पर 110 फं. डाल कर गाटर स्टिच में 12 सलाई बुनें। सामने के भाग की तरह ही बुनाई वाला नमूना डालें। पीछे के हिस्से में गला नहीं घटेगा, कंधो पर 20-20 फं. रखें।
 
कॉलर व सामने की पट्टी:- कॉलर के लिए सामने के दोनों भागों से 20-20 फं. और पीछे के भाग में 38 फं. उठाए जाएंगे। हर चौथी सलाई पर दोनों छोरों पर 1-1 फं. बढ़ाते जाएं। कुल 10 फं. बढ़ेंगे। पूरा कालर गाटर-स्टिच से बुना जाएगा। सामने की पट्टी में 7 बटन होल बनाएं, दूसरी पट्टी पर बटन टांक दें। पट्टी चाहें तो अलग से बुन कर भी सिल सकतीं हैं। स्वेटर की सिलाई करें। सामने के भाग पर कढ़ाई के लिए लेजी-डेजी स्टिच से सफेद और ग्रीन कलर की ऊन से दोनों भागों पर 6-6 फूल बनाएं। सफेद फूल के बीच में लाल और ग्रीन फूल के बीच में सिल्वर मोती लगाएं। ऊपर दोनों भागों पर 10-10 सिल्वर मोती सामान्य दूरी पर लगाएं। बिटिया का आकर्षक स्वेटर तैयार है।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
स्वेटर पर खिला गुलाब
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:- 200 ग्राम सफेद, 225 ग्राम रेड और थोड़ी सी ग्रीन रंग की ऊन, 10 और 9 नं. की सलाईयां सिलने के लिए मोटी सुई।
 
विधि:- सामने का भाग:- 10 नं. की सलाईयों पर रेड कलर की ऊन से 70 फं. डाल कर 1 फं. उ., 1 सी. की रिब में 12 सलाईयों का बार्डर बनाएं। सफेद ऊन से 2 सलाई उ. फं. में बुनें। 4 सलाईयां रेड सी. फं. में बुनें। इस क्रम को 3 बार दोहराएं। 55 फं. सफेद ऊ. से बीच में रख कर गुलाब के फूल का डिज़ायन बुनें। 75 सलाईयों में नमूना बुना जाएगा में बगलों का छांट करें। गोल गले के लिए बीच में 10 फंदे एक साथ घटाएं फिर 3-2-1 के क्रम में फंदे घटाएं, कंधों पर 20 -20 फंदे रखें।
 
पीछे का भाग:- इस भाग में सफेद और रेड धारियां आगे के भाग की तरह ही डालें। डिज़ायन नहीं पड़ेगा।
 
बाहें:- बाहों के लिए 10 नं. की सलाईयों पर 45 फं. रोड ऊ. से डाल कर 12 सलाईयों का बॉर्डर सामने के भाग की तरह बुनें। सामने के भाग की तरह रेड और सफेद ऊन से धारियां डालें, हर 4-4 सलाई के बाद दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाते जाएं। इसी क्रम में बांह की लम्बाई पूरी करें। दूसरी बांह भी इसी तरह बनाएं।
 
गले की पट्टी के लिए:- 10 नं. की सलाई पर 60 फंदे उठायें, 1 फं. उ. 1 फं. सी. की रिब में 28 सलाईयां बुन कर डबल बार्डर को पीछे की तरफ सिल दें। स्वेटर के सभी किनारों को मोटी सुई से सिल दें।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
पूसी कैट
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:- काली ऊन 75 ग्राम, सफेद ऊन 75 ग्राम, लाल ऊन 25 ग्राम, क्रीम व नीली ऊन थोड़ी-थोड़ी, 12 नं. व 6 नं. की सलाईयां, 11 नं. का क्रोशिया तथा मोटी सुई।
 
निर्देश:- सभी बॉर्डर्स व पट्टियां काली ऊन से 12 नं. की सलाईयों द्वारा सिं.रि. में बुनें। शेष बुनाई सिं.रि. में ही स्ट्राइप पैटर्न में 1 सलाई 6 नं. की व 1 सलाई 12 नं. की काम में लेते हुए करें।
 
पीछे का भाग:- 4 सेमी. बॉर्डर बुनकर स्ट्राइप पैटर्न में लंबाई पूरी करें।
 
आगे का भाग:- 26 सेमी. लंबाई तक पीछे के भाग के समान बुनें। अब आधे-आधे फं. पर बुनते हुए 32 सेमी. लंबाई करें। गले की ओर प्रत्येक 3 सलाईयों में 2-2 फं. बढ़ाते हुए लंबाई पूरी करें।
 
बाजू:- 40 फं. पर बॉर्डर बुनकर हर चौथी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाते हुए लंबाई पूरी करें।
 
पट्टियां:- सामने की पट्टियां व गले की डबल पट्टी बना लें। स्वेटर की सिलाई करके यथास्थान न व पूसी कैट का मोटिफ टांक दें। मोटिफ बनाने के लिए क्रीम ऊन से 23 चे. बनाएं।पंक्ति 1 हुक से दूसरी चे. में 1 ड.क्रो., अगली 3 चे. में 1-1 ड.क्रो., अगली 2 चे. में 1-1 हा. ट्रे., अगली 2 चे. में 1-1 ट्रे., अगली चे. में 2 ट्रे., अगली चे. में 3 ट्रे., अगली 3 चे. में 1-1 ड.क्रो.। पंक्ति 2 पहली 10 स्टि. में स्लि.स्टि., 16 चे. मोड़ें। पंक्ति 3 (पूंछ) हुक से दूसरी चे. में 1 ड.क्रो., अगली 5 चे. में 1-1 ड.क्रो., अगली चे. में 2 ड.क्रो., अगली 8 चे. में 1-1 ड.क्रो., पंक्ति 1 के अगले स्टि. पर स्लि.स्टि. द्वारा जोड़ें। पंक्ति 4 (धड़) अगले स्टि. में 1 ड.क्रो., अगले स्टि. में 1 हा.ट्रे., अगले स्टि. में 2 ट्रे.,अगले स्टि. में 2 ड.ट्रे., अगले स्टि. में 2 ट्रे., अगले स्टि. में 1 हा.ट्रे., अगले स्टि. में 1 ड.क्रो., अगले स्टि. में स्लि.स्टि., 5 चे., मोड़ें। पंक्ति 5 (गर्दन) हुक से दूसरी चे. में 1 ड.क्रो., अगली 3 चे. में 1-1 ड.क्रो., धड़ के अगले स्टि. में 1 ड.क्रो. मोड़ें। पंक्ति 6 अगले 4 ड.क्रो. में 1-1 ड.क्रो., 3 चे., मोड़ें। पंक्ति 7 (सिर) हुक से तीसरी चे. में 3 हा.ट्रे., गर्दन की अंतिम पंक्ति की साइड में 1 हा.ट्रे., गर्दन की पहली पक्ति की साइड में 4 हा.ट्रे., 3 चे. मोड़ें। पंक्ति 8 3 ट्रे. इकट्ठे बुनें। अगले 2 स्टि. में 1-1 ट्रे., 3 ट्रे. इकट्ठे  बुनें। 4 चे., मोड़ें। पंक्ति 9 हुक से दूसरी चे. में 1 ड.क्रो., अगली चे. में 1 हा.ट्रे., अगली चे. में 1 ट्रे., इकट्ठे  बुनें 3 ट्रे. पर स्लि.स्टि., अगले 2 ट्रे. में 1-1 स्लि.स्टि. 4 चे., दूसरी चे. में 1 ड.क्रो., अगली चे. में 1 हा.ट्रे., इकट्ठे बुनें 3 ट्रे. पर स्लि.स्टि. ऊन तोड़ दें। नीली ऊन से आंखें बना दें।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
स्वेटर पर फुदकती गिलहरी
 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:- नीला ऊन 50 ग्राम, आसमानी ऊन 25 ग्राम, लाल व पीला ऊन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में, 11 नं. की सलाईयां।
 
पीछे का भाग:- नीले ऊन से 75 फं. डाल कर सिं.रि. में बुनें। बगल तक लंबाई पूरी होने पर मुड्ढों के छांट के लिए दोनों किनारों पर 7-7 फं. बंद कर दें। गले तक लंबाई हो जाने पर मध्य के 29 फं.बंद कर दें। किनारों के 16-16 फं. पर बुनते हुए लंबाई पूरी करें।
 
आगे का भाग:- इस भाग में बार्डर से ऊपर मध्य के 19 फं. पर आसमानी ऊन से 23 सेमी. लंबी पट्टी बुनें। शेष भाग पीछे के भाग के समान बुनें। आसमानी पट्टी पर कढ़ाई कर लें। स्वेटर की सिलाई कर लें।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
 
योक पुलोवर
 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:- लाल मैरून मिश्रित ऊन 175 ग्राम, आसमानी ऊन थोड़ी सी, 11 व 9 नं. की सलाईयां तथा मोटी सुई।
 
विधि:-पीछे का भाग:- 11 नं. की सलाई में 78 फं. डालकर मो.स्टि. में 5 सेमी. बॉर्डर बुनें। ऊपर की बुनाई 9 नं. की सलाईयों से स्टा.स्टि. में करें। बगल तक लंबाई हो जाने पर रेगलेन शेप देते हुए लंबाई पूरी करें।
 
आगे का भाग:- बगल तक पीछे के समान बुनें। रेगलेन शेप के लिए फं. घटाते समय दोनों ओर के 5-5 फं. पर गा.स्टि. में यथास्थान काज बनाते हुए पट्टियां बुनें। गले तक लंबाई करके गले का छांट दें। इसके लिए मध्य के 10 फं. बंद करें। उसके बाद दोनों ओर प्रत्येक सलाई के आरंभ में 1-1 फं. घटती जाएं। लंबाई पूरी कर लें।
 
दायीं बाजू:- 36 फं. पर 3 सेमी. बॉर्डर बुनें। अब 10 नं. की सलाईयों से स्टा.स्टि. में बुनें। दोनों ओर प्रत्येक छठी सलाई में 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। यथास्थान रेगलेन शेप दें। बटन पट्टी बायीं ओर 5 नए फं. डालकर गा.स्टि. में बनाएं।
 
बायीं बाजू:- दायीं बाजू के समान बुनें, पर बटन पट्टी दायीं ओर बुनें।
 
गले की पट्टी:- बाजुओं व पीछे के गले में बचे फं. पर मो.स्टि. में 11 नं. की सलाईयों से 2 सेमी. पट्टी बुनकर फं. बंद कर दें। आगे के गले में से 46 फं. उठाएं। दोनों ओर की पट्टियों के फं. मिलाकर 56 फं. पर पीछे की पट्टी के समान पट्टी बनाएं।
 
मेकअप:- सामने के भाग पर कढ़ाई करके पुलोवर की सिलाई कर लें। योक की पट्टियों पर बटन लगा लें।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
पीला स्वेटर
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:- 300 ग्राम डार्क यलो कलर की ऊन, 9 नं. की सलाईयां, सिलने के लिए मोटी सुई।
 
विधि:- सलाईयों पर 50 फं. डाल कर 1 फं. उ., 1 फं. सी की रिब में 10 सलाईयों का बॉर्डर बनाएं। 5 फं. बढ़ाकर बुनाई का नमूना डालें, 5 फं. सी बुनें, ऊन आगे करके 2 फं. बुनें, 3 का 1 करें। 2 फं. बुनें, ऊन आगे करके 1 फं. बुनें। ऊन आगे करके 2 फं. बुनें, 3 का 1 फं. बुनें। 2 फं. बुनें। इसी प्रकार पूरी सलाई बुनें। पीछे से पूरी सलाई उ. बुनें। अगली सलाई में 7 फं. सी. बुनें, ऊन आगे करके 3 का 1 करें। ऊन आगे करके 5 फं. सी. बुनें। इसी प्रकार पूरी सलाई बुनें। पीछे से पूरी सलाई उ. बुनें। इसी तरह बुनते हुए प्रत्येक 8 सलाई के अंतर पर दोनों तरफ से 8 बार 1-1 फं. घटाएं। फिर 8 सलाई के अंतर पर दोनों तरफ से 6 जगह 1-1 फं. बढ़ाएं। 30 सेमी. के बाद 2-1-1 की मुड्ढों की शेप दें। बगलों की लंबाई पूरी करने के बाद वी गले के लिए दोनों तरफ 1-1 फं. घटाएं। 10 सेमी. गले की लंबाई रखें। बाकी बचे फं. कंधों के लिए रखें।
 
पीछे का भाग:- आगे के भाग की तरह ही बनाएं। पीछे के भाग में गला नहीं घटेगा।
 
बाजू:- सलाईयों पर 35 फंदे डालकर 1 उ. 1 सी. की रिब में 10 सलाईयां बुनें। दोनों छोरों पर हर 5 वीं सलाई पर 1-1 फंदा बढ़ाएं। बाजू की लंबाई 30 सेमी. रखें। बगलों की शेप के लिए 3-2-1-1 करके घटाएं। गले की पट्टी के लिए दोनों तरफ से 50 फंदे उठाएं। पीछे के भाग के गले के फंदे भी उठाएं। 7 सलाईयां 1 उ., 1 सी. बुनें, ढीले हाथ से फंदे बंद कर दें। स्वेटर के दोनों छोरों पर सिलाई कर लें।