varicose veins relief oil
varicose veins relief oil

Overview:

वैरिकोज वेन्स ऐसी नसें होती हैं जो सूज जाती हैं और उभरी हुई दिखती हैं। ये नसें आमतौर पर पैरों में होती हैं। वैरिकोज वेन्स से पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा प्रभावित होती हैं।

Varicose Veins Relief Oil: कई बार पैरों की नसें बैंगनी, नीली और हरे रंग की नजर आती हैं। इनमें एक उभार होता है। ये कोई सामान्य स्थिति नहीं होती है। ये वैरिकोज वेन्स की स्थिति है। हालांकि घर में ही आयुर्वेदिक तेल बनाकर आप इस समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते हैं।

महिलाएं होती हैं ज्यादा प्रभावित

वैरिकोज वेन्स से पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा प्रभावित होती हैं।
Women are more affected by varicose veins than men.

वैरिकोज वेन्स से पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा प्रभावित होती हैं। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ रिसर्च इन मेडिकल साइंसेज के अनुसार उत्तर भारतीय आबादी पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि 46.7% महिलाओं और 27.8% पुरुषों में वैरिकोज वेन्स की समस्या पाई गई। इसके कई कारण हैं।

जानिए क्या है वैरिकोज वेन्स

वैरिकोज वेन्स ऐसी नसें होती हैं जो सूज जाती हैं और उभरी हुई दिखती हैं। ये नसें आमतौर पर पैरों में होती हैं। ये खून को नीचे से ऊपर यानी पैरों से दिल तक वापस लेकर जाती हैं। जब नसों के अंदर मौजूद वॉल्व सही से काम नहीं करते तो खून वापस नीचे की तरफ बहने लगता है और नसों में जमा हो जाता है। इससे नसें फूल जाती हैं और वैरिकोज वेन्स बन जाती हैं।

ये है वैरिकोज वेन्स का कारण

वैरिकोज वेन्स की समस्या कई कारणों से होती है। लंबे समय तक खड़े रहने या बैठने के कारण खून का बहाव प्रभावित होता है। कई बार यह अनुवांशिक भी होता है। अगर परिवार में किसी को वैरिकोज वेन्स की समस्या है तो आपको भी हो सकती है। वैरिकोज वेन्स का एक बड़ा कारण मोटापा भी हो सकता है। क्योंकि ज्यादा वजन के कारण नसों पर दबाव पड़ता है। कई बार उम्र बढ़ने के कारण भी वैरिकोज वेन्स की समस्या होती है।

तीन महीने में दिख सकता है असर

हार्मोन और गट हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक आयुर्वेदिक तेल बनाने का तरीका शेयर किया है। उनका दावा है कि तीन महीने तक लगातार इस तेल की पैरों में मसाज करने से वैरिकोज वेन्स की समस्या में काफी हद तक राहत मिल सकती है। इस चमत्कारी तेल को आप घर पर ही बना सकते हैं।

ऐसे बनाएं तेल

सामग्री :
अदरक का पाउडर
दालचीनी का पाउडर
लहसुन की कलियां
हल्दी
मीठे नीम की पत्तियां
सरसों का तेल

विधि: ऊपर दी गई सभी सामग्री को एक जार में डालें। अब इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल गर्म करके उसे डाल दें। कुछ देर के लिए इस तेल को ऐसे ही रहने दें, जिससे तेल में सभी चीजों के गुण आ जाएं। इस तेल से पैरों की ऊपर की ओर मसाज करें। इससे आपको फायदा होगा।

इसलिए फायदेमंद है यह तेल

इस तेल में ऐसी चीजें डाली गई हैं, जिनसे दर्द और सूजन में राहत मिलती है। अदरक के पाउडर में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे वेन्स की सूजन कम होती है। वहीं दालचीनी का पाउडर नसों में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है। साथ ही नसों को सुरक्षित रखता है। इसी के साथ इस तेल में लहसुन की पिसी हुई कलियां डाली गई हैं। लहसुन नसों की रुकावट को दूर करता है। इससे नसों में रक्त का प्रवाह बढ़ता है। इस तेल में हल्दी भी डाली जाती है।

नसों का नीलापन होगा दूर

हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है। इससे सूजन और दर्द दोनों कम होते हैं। मीठे नीम की पत्तियां पैरों की छोटी-छोटी नसों को मजबूत बनाती हैं। केशिका रिसाव और नसों के नीलेपन को कम करने में मददगार होती हैं। वहीं सरसों का तेल रक्त प्रवाह को बढ़ाता है। साथ ही सूजन को कम करके दर्द से राहत दिलाता है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...