‘‘मुझे काफी विचित्र सपने आ रहे हैं मैं समझ नहीं पा रहा कि मैं क्या करूँ”?
इन दिनों आपके सपनों की दुनिया, हकीकत से कहीं ज्यादा रोचक हो गई है। भावी माँ की तरह पिता के लिए भी गर्भावस्था गहन भावनाओं का समय है, जिसमें अच्छी, बुरी व खुशनुमा भावनाएँ, रोलर कोस्टर की तरह दिमाग में चक्कर काटती रहती हैं। इनमें से कई भावनाएं हमारे अवचेतन में बसी होती हैं और मौका पाते ही सपनों में खुलकर सामने आ जाती हैं। हो सकता है कि आपको सेक्स से जुड़े सपने आते हों। आपको यह चिंता सताती हो कि इस शिशु के आने से आपके सेक्स जीवन पर क्या असर पड़ने वाला है। यह सब डर सामान्य होने के साथ-साथ वर्जित भी है।
हो सकता है कि आगे आने वाले सपनों में आपको पूरा परिवार दिखने लगे। हो सकता है कि आप माता-पिता या दादा-दादी से जुड़े सपने देखें, अवचेतन अतीत को भावी पीढ़ी से जोड़कर देखना चाह रहा हो। हो सकता है कि आप स्वयं को सपने में एक बच्चे के रूप में देखें इसका मतलब है कि आप बेफिक्र अतीत को याद कर रहे हैं और आने वाली जिम्मेवारियों से मुंह मोड़ रहे हैं। आप स्वयं को भी गर्भधारण किए हुए देख सकते हैं। ऐसा साथी के प्रति सहानुभूति, ईर्ष्या की वजह से होगा क्योंकि
ये आपके हार्मोन हैं
अध्ययनों से पता चला है कि भावी पिता के शरीर में भी फीमेल सेक्स हार्मोन बनने लगता है। उनमें भी गर्भावस्था के वही लक्षण आने लगते हैं, जो महिलाओं में पाए जाते हैं। उनमें एक तरह की कोमलता आ जाती है।
डिलीवरी के 3 से 6 महीने बाद ये हार्मोन्स अपनी सामान्य अवस्था में आ जाते हैं। फिर से सेक्स जीवन उसी तरह सामान्य रूप से चलने लगता है और सेक्स में रुचि बढ़ जाती है।
वही सबके आकर्षण का केंद्र बिंदु है या आप अजन्मे शिशु से अपना नाता जोड़ना चाह रहे हैं यह भी हो सकता है कि आप सपने में देखें कि आप शिशु की कार सीट की बेल्ट बांधना भूल गए। इससे आपके मन में छिपी असुरक्षा का पता चलता है। सपने में शिशु को संभालते देख आप स्वयं को नई भूमिका के लिए तैयार करना चाह रहे हों। अकेलेपन व उदासी से जुड़े सपने आना भी सामान्य है।
इनके अलावा आप कोई बच्चा पाने,उसके साथ पार्क में टहलने का सपना भी देखसकते हैं। इससे आपके मन की उत्तेजना पता चलती है। एक बात तो तय है कि आप अकेले ही ऐसे सपने नहीं देख रहे। एक दूसरे के साथ सपने बाँटने से दोनों का आपसी प्यार बढ़ेगा व आप उन्हें ज्यादा गंभीरता से नहीं लेंगे।
ये भी पढ़े-
पत्नी के गर्भवती होते ही पति को भी हो सकती है मॉर्निंग सिकनेस
पत्नी की गर्भावस्था के दौरान पति को हो सकता है अकेलेपन का एहसास
