अगर यह आपकी पहली मेडिकल जांच है तो इसके बारे में हम पहले ही बता चुके हैं। यह दूसरी जांच है तो यह पहले से छोटी रहेगी। अगर पहले सभी टेस्ट हो चुके हैं तो इस बार ज्यादा खींचतान की जरूरत नहीं है। हालांकि सभी डॉक्टर अपनी-अपनी स्टाइल में जांच करते हैं लेकिन आप इस टेस्ट में निम्नलिखित जांच की उम्मीद रख सकती हैं-
- वजन एवं रक्तचाप
- सूजन के लिए हाथ-पांव तथा वैरीकोज़वेन्स के लिए टांगें
- मूत्र, शुगर व प्रोटीन की जांच के लिए
- कुछ ऐसे लक्षण, जो आप महसूस कर रही हों।
- कुछ प्रश्न व जिज्ञासाएं, जो आप जानना चाहें (सूची साथ ले जाएं)
हालाँकि आप अभी भी अपने आसपास वालों को गर्भवती नहीं दिखती लेकिन आपको अपने कपड़े कमर से थोड़े टाइट लगेंगे, शायद आपको पहले से बड़ी ब्रा की जरूरत होगी. इस माह के अंत तक आपका मुट्ठी के आकार का गर्भाशय, बड़े ग्रेपफ्रूट जितना बड़ा हो जायेगा।
ये भी पढ़ें –
दूसरा महीना- लगभग 5 से 8 सप्ताह में शिशु का विकास
जानें गर्भावस्था के दूसरे माह आप कैसा महसूस कर सकती हैं ?
गर्भावस्था के दौरान करें हल्के-फुल्के योगासन
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
