‘‘मुझे 12 सप्ताह का गर्भ है। मैं यह देखकर चौंक गई थी कि मैंने अभी से 13 पौंड वजन बढ़ा लिया है। अब मुझे क्या करना चाहिए?”

सबसे पहले तो घबराएं नहीं, कई महिलाओं को पहली तिमाही के बाद ऐसे झटके का सामना करना पड़ता है। वे वजन के कांटे से उतरते ही हैरान हो जाती हैं कि उनका वजन इतना कैसे बढ़ गया। कई बार ऐसा खानपान की वजह से भी होता है। उन्हें पहले दिन से ही लगने लगता है कि वे दो लोगों के लिए खा रही हैं।

कई बार वे जी मिचलाने या उबकाई आने पर जरूरत से ज्यादा आईसक्रीम, पास्ता,बर्गर या ब्रेड लेने लगती हैं। इस वजन से घबराने की जरूरत नहीं है। आप इसी वजन को छः महीने तक नहीं ले जा सकतीं क्योंकि शिशु को बढ़ने के साथ धीरे-धीरे अतिरिक्त पोषण की जरूरत होगी इसलिए कैलोरी घटाने के बारे में न सोचें। वैसे आप थोड़ी सावधानी बरत कर इसे धीमा कर सकती हैं।

डॉक्टर की राय लें। अगली दो तिमाही के लिए वजन का लक्ष्य बनाएं व उसी के हिसाब से चलने की कोशिश करें क्योंकि यदि इसी हिसाब से वजन बढ़ाएंगी तो शिशु को पूरा पोषण मिलेगा और आपको डिलीवरी के बाद फालतू वजन घटाने में भी समय नहीं लगेगा।

ये भी पढ़ें –

क्या पहली तिमाही के दौरान वजन कम होना सामान्य है? 

गर्भावस्था के दौरान कितना सुरक्षित है टैटू आर्ट

जानें क्या है प्रेगनेंसी स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के उपाय

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।