बढ़ाना चाहते हैं बच्चों की हाइट, तो उनकी डाइट में शामिल करें यह 8 चीजें: Food For Height
Food For Height

Food For Height: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चों का शारारिक और मानिसक विकास अच्छी तरह से हो। यह सच है कि हाइट बहुत हद तक हैरिडिटी पर निर्भर करती है लेकिन अगर सही खान-पान का ध्यान रखा जाए तो उसका असर बच्चे की ग्रोथ पर नजर आता है। अगर आप भी वो पेरेंट हैं जो कि चाहते हैं कि बच्चों की हाइट अच्छी हो तो उनके आहार में यह 8 चीजें शामिल करें।

बढ़ते बच्चों के साथ सबसे बड़ी समस्या होती है कि वो सेहत से भरी चीजें नहीं खाना चाहते, ऐसे में आप इन पौष्टिक चीजों की स्वादिष्ट वैराइटी बनाएं। बढ़ते बच्चों को चटपटे खाने पसंद होते हैं, इस चीज का ख्याल रखें। उनको जब भी आप कुछ अच्दी चीज खाने को दें, उसके सेहत के फायदों के बारे में बयान न करें इससे बच्चे उन चीजों से बोर हो जाते हैं। खाने-पीने के अलावा इस बात पर भी ध्यान दें कि आपके बच्चे अच्छी नींद लें। उनका सोना उनकी फिजिकल ग्रोथ के लिए भी अच्छा होता है।

अंडे (Egg)

हम सभी को पता है कि अंडे प्रोटीन का एक बहुत अच्छा सोर्स हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन, मिनरल, आयरन, सोडियम और एमिनो एसिड भी होता है। अगर आपके बच्चे अपनी टींस में हैं तो उन्हें आप 2 अंडे दे सकते हैं। अमूमन अंडे बच्चों को पसंद आते हैं। आप इन्हें रोल के तौर पर भुर्जी के रुप या पोर्च्ड एग के तौर पर दे सकते हैं। आप सुबह के नाश्ते में अपने बच्चे को अंडा दें। यह शरीर के विकास के लिए सबसे सस्ता और पौष्टिक आहार है।

दूध (Milk)

एक उम्र के बाद अक्सर बच्चे दूध पीने में आना-कानी करने लगते हैं। हड्डियों की मजबूती और उनके विकास के लिए आप दूध की अहमियत को नकार नहीं सकते। अगर आपका बच्चा भी दूध नहीं पीना चाहता तो उसे शेक के रुप में दूध दे सकती हैं। इसके अलावा आप दूध से बने आइटम को ज्यादा से ज्यादा उसके आहार में शामिल करें। आप दही की लस्सी, पनीर भी उसे दे सकते हैं।

मछली (Fish)

Fish
Fish

मछली आपके बच्चे के ब्रेन सेल्स को तो डवलप करती है यह बच्चे के शारारिक विकास में भी सहायक है। अगर आपको इस बात की चिंता है कि बच्चे की हाइट उम्र के हिसाब से नहीं बढ रही तो उसे साल्मन फिश खिलाएं। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर साल्मन फिश दिल के लिए भी अच्छी मानी जाती है। यह ग्रोथ में तो सहायक है ही इसे खाने से नींद की समस्या में भी आराम मिलता है।

टोफू (Tofu)

पिछले कुछ सालों से ही इस खाने की इस चीज से हमारी दोस्ती हुई है। प्रोटीन से भरपूर यह वेगन लोगों का एक प्रमुख आहार है। आप वेगन हैं या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता बस आपको पता होना चाहिए कि सेहत से भरे टोफू को आप बच्चे के आहार में शामिल करें। टोफू में हाई क्‍वालिटी का प्रोटीन होता है जिससे बच्‍चों के शरीर को हेल्‍दी फैट, कैल्शियम, फोलिक एसिड और आयरन मिलता है। इसके अलावा टोफू मैग्‍नीशियम, कॉपर, जिंक और विटामिन बी1 का अच्‍छा स्रोत है। इसके अलावा इसमें विटामिन डी भी पाया जाता है जो कि लंबाई बढ़ाने के लिए अच्छा है।

गाजर और शलजम (Carrots and Turnips)

गाजर सिर्फ आंखों की रौशनी के लिए अच्छी नहीं होती। यह लंबाई बढ़ाने में भी सहायक है। इसमें विटामिन ए होता है। इसे खाने से स्किन भी चमकती है और खून भी बढ़ता है। अगर आपके बच्चे को गाजर खाना पसंद नहीं है तो आप उसे उत्तपम या वेज इडली में दे सकती हैं। इसके अलावा शलजम भी हाइट बढाने में मददगार है। आप शलजम को पालक के साथ मिलकार दे सकती हैं। इसके अलावा सलाद के तौर पर इसे आराम से खाया जा सकता है।

सूखे मेवे और बीज (Dried Fruits and Seeds)

सूखे मेवे और बीज आपके दिमाग को तो सेहतमंद रखते ही हैं यह आपके बड़े होते बच्चे की लंबाई बढ़ाने में भी सहायक हैं। सूखे मेवे में सबसे फायदेमंद बादाम है। यदि गर्मी का मौसम है, तो रात के भीगे हुए बादाम और यदि सर्दियों का मौसम है, तो सादे बादाम ग्रोथ में काफी मदद करते हैं। सूखे मेवे और बीज मिनरल और अमीनो एसिड से भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से स्ट्रेस भी रिलीज होता है और बच्चों को नींद भी अच्छी आती है।

बैरीज (barries)

barries

चाहे ब्लू बैरी ब्लैक बैरी हों या हमारे देसी बेर और जामुन आप लंबाई बढ़ाने के लिए अपने बच्चों को मिड स्नैक के तौर पर यह दे सकते हैं। लंबे बढ़ाने के लिए बेरीज को सबसे अच्छा खाद्य पदार्थ माना जाता है क्योंकि उनमें बहुत सारा विटामिन सी होता है, जो सेल्स को बढ़ने और ठीक करने में मदद करता है। बैरीज में फाइबर, विटामिन के और मैंगनीज के अलावा कई दूसरे विटामिन और खनिज शामिल हैं।

सोयाबीन (Soybean)

सोयाबीन आप जितना बच्चों को खिलाएंगे उनकी हाइट उतनी ही अच्छी होगी। आजकल वैसे भी सोया चाप का कॉन्सेप्ट है। आप इसे घर पर भी बना सकती हैं। इसके अलाचा आप सोया वेज पुलाव या बिरयानी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मिक्स वेजीटेबल में भी आप इसे डाल सकती हैं। यह सेहत का तो खजाना है ही इसका स्वाद भी लाजवाब है।