अगर महिला मां नहीं बन पा रही है तो इसका मतलब है कि पति या पत्नी दोनों में से किसी को प्रजनन संबंधी समस्या है। इस समस्या का कारण कम शुक्राणु, शुक्राणुओं की खराब गुणवत्ता, महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमितता, ओवेरियन सिस्ट, ट्यूब की रुकावट, आदि हो सकती है|

धनुरासन योग(Bow Pose)

धनुरासन आसन से जननांग अंगों और शरीर के अन्य भागों में रक्त के अपूर्ती को बढ़ाने मदद करता है। इस आसन से रक्त से विषाक्त पदार्थों को भी दूर करने में मदद करता है| इसके नियमित अभ्यास करने से शरीर में यौन हार्मोन का स्तर बढ़ता है और श्वास की क्रिया व्यवस्थित चलती है।

वज्रासन योग(Vajra Pose)

वज्रासन अल्पशुक्राणुता का सबसे प्रभावी इलाज है| यह शुक्राणुओं की संख्या के कम होने पर और यौन समस्याओं को ठीक करने के लिए बहुत उपयोगी है। यह आसन यौन अंगों को रक्त की आपूर्ति पूरी करता है और जब रक्त की आपूर्ति पूरी हो जाती है तब यौन अंगों के गतिविधि भी बढ़ जाती है| वज्रासन को तुरंत खाने के बाद करें।

चक्रासन योग (Wheel Pose)

चक्रासन बांझपन से जूझ रही महिलाओं के लिए काफी लाभदायक है। यह आसन हार्मोन को बैलेंस करता है, और नर्वस सिस्टम को बढ़ाने मदद करता है। इस आसन को धीरे धीरे अभ्यास करना चाहिए।

ये भी पढ़ें