चौंक गए ना! दरअसल यह मामला ब्लड ग्रुप के हिसाब से डायटिंग के जरिए अपनी काया को छरहरा बनाने का है ।यह खास तरह की डाइट ब्लड ग्रुप डाइट कहलाती है।

एक्सपर्ट कहते हैं कि वजन कम करने के इस नुस्खे को टेलर मेड ट्रीटमेंट कहा जाता है। अब सवाल यह उठता है कि यह काम तो पर्सनलाइज्ड डाइट चार्ट या रुटीन कर ही सकता है फिर ब्लड ग्रुप क्यों?

हर व्यक्ति की पहचान और रोग प्रतिरोधक क्षमता उसके ब्लड ग्रुप पर निर्भर करती है। बकायदा जांच में पाया जाता है कि ओ ब्लड ग्रुप के व्यक्ति आमतौर पर एक्जिमा, एलर्जी, बुखार आदि से पीड़ित रहते हैं। बी ब्लड ग्रुप वालों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इस ब्लड ग्रुप वाले ज्यादातर थके थके रहते हैं।कोई गलत फूड खाने से इन्हें एलर्जी हो जाती है। एबी ब्लड ग्रुप वालों की समस्या अलग तरह की होती है। इन्हें छोटी-छोटी बीमारियां लगभग नहीं के बराबर होती हैं। लेकिन इस ब्लड ग्रुप के लोगों को कैंसर ,एनीमिया या दिल की बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है।

ब्लड ग्रुप ओ

डॉक्टर कहते हैं कि ब्लड ग्रुप की थ्योरी के हिसाब से यह ब्लड ग्रुप सबसे पुराना माना जाता है। ब्लड ग्रुप वालों की पाचन क्षमता बहुत अच्छी होती है। इस ब्लड ग्रुप में हाई स्टमक एसिड होने के कारण, हाई प्रोटीन को हजम कर पाना आसान होता है। जिन लोगों का ब्लड ग्रुप ओ है उन्हें प्रोटीन से भरपूर आहार लेना चाहिए।  आटा और मैदा से बनी चीजों का परहेज करना चाहिए।

ब्लड ग्रुप ए

ब्लड ग्रुप हजारों साल पुराना है, लेकिन वह प्रागैतिहासकाल जितना नहीं।  इस ब्लड ग्रुप वालों के लिए एनिमल प्रोटीन आमतौर पर अनुकूल नहीं होता। इसलिए मांस ,मछली, चिकन और मिल्क प्रोडक्ट्स इन के लिए सही डाइट नहीं है। हल्का-फुल्का व्यायाम भी इस ग्रुप वाले व्यक्तियों को जरूर करते रहना चाहिए।

ब्लड ग्रुप बी

ब्लड ग्रुप बी के लोगों को भी संतुलित खाना व व्यायाम आवश्यकता होती है। गाय और बकरी का दूध लेना इस ग्रुप के लोगों के लिए बेहतर माना जाता है। हरी सब्जियों को आहार में शामिल करते हुए नियमित व्यायाम अच्छा रहता है।

ब्लड ग्रुप एबी

उपरोक्त ब्लड ग्रुपों की तुलना में, एबी ब्लड ग्रुप काफी आधुनिक किस्म का ब्लड ग्रुप है। इस ग्रुप की अच्छी बात यह है कि इस ग्रुप वाले लोग हर तरह का खाना खा सकते हैं। दरअसल ब्लड ग्रुप ए और बी दोनों ही ग्रुप का खाना, एबी ब्लड ग्रुप के लिए अनुकूल होता है। मासिक डेरी प्रोडक्ट, फल, सब्जी आदि खा सकते हैं। जिन खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए, वह हैं  रेडमीट, बींस और कार्न। टोफू वजन कम करने में भी सहायक होते हैं‌। डाइट के साथ इन्हें थोड़ा पैदल चलने, टहलने के साथ साथ ,नियमित रुप से तैरना भी चाहिए।

 

 

ये भी पढ़ें –

बरसात के मौसम में इन फास्ट फूड को क्यों कहें “No”

घूमने जा रहे हैं तो बैग पैक करने के पहले जरूर पढ़े सेलिब्रिटीज़ के ये स्मार्ट ट्रैवलिंग टिप्स

इंडिया के ये 7 खूबसूरत और अनोखे जंगल सफारी आपको कर देंगे रोमांचित

आप हमें  ट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।