मानसून का मौसम आते ही लोगो के दिल में खुशी की लहर दौड़ पड़ती है। सबके घरों में गरमा गरम पकौड़े तले जाते हैं, कई तो बाहर जा कर फास्ट फूड का लुप्त उठाते हैं। लेकिन आपको पता है कि बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाते हैं और इसके साथ ही कई बीमारियाँ भी पैदा हो जाते हैं।  इसलिए हमें खासकर मानसून के मौसम में हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। जितना हो सके बाहर के फास्ट फूड को नज़रअंदाज़ करना चाहिए।

  • बारिश के मौसम में सी फूड को जितना हो सके नज़रअंदाज़ करें। क्योंकि इस समय पानी में कीटाणु उत्पन्न होते हैं जिसे कंट्रोल करने के लिए कीटनाशको का छिड़काओ किया जाता है और यह मछली के अंदर भी जाता है। इस वजह से मछली को खाना खतरनाक हो सकता है।
  • पत्ते वाले सब्जी नहीं खाने चाहिए क्योंकि इस समय पत्तों पर भी कई कीटाणु उत्पन्न होते हैं, जिसे धोने के बावजूद भी कीटाणु नहीं हटते हैं।  अगर आपका मन है खाने का तो इसे पहले गर्म पानी में धो लें। इसके बाद ही आप इसे पकाए।
  • बाहर के पकौड़े और नुडल्स ना खाए क्योंकि इसे गंदे पानी में बनाया जाता है और साथ ही गंदे तेल में तला जाता है। जैसा कि आपको पता है बारिश के मौसम में पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। जिस वजह से बाहर का तला भूना खाने से प्रोब्लमस हो जाते हैं।
  • गोल गप्पे और चाट को देखकर सबके मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन आपको पता है कि इस मौसम में कीटाणु के कारण  कितना नुकसान करता है गोल गप्पे का पानी। इसलिए आप बारिश के मौसम में गोल गप्पे और चाट को कहें No।
  • क्च्चे सलाद को बरसात के मौसम में ना खाए। इसका कारण है कीटाणु और बैक्टीरिया का पैदा होना। जिसे नॉरमल पानी से धोने के बाद भी उसमें से बैक्टीरिया नहीं हटते हैं, इस वजह से वह कीटाणु हमारे अंदर चले जाते हैं। आप सलाद को गर्म पानी में धो कर खा सकते हैं। यह हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है।
  • जूस ना पीए इस मौसम में क्योंकि पता नहीं कितने देर पहले फलों को काटा हो और बारिश के मौसम में फल जल्दी खराब हो जाते हैं। इस मौसम में फल जल्दी खराब हो जाते हैं तो कई दुकान वाले उसे भी इस्तेमाल कर लेते हैं। जोकि हमारे हेल्थ के लिए हानिकारक है।

ये भी पढ़ें –

क्या आपने देखा है देशभर में फैले ये बेहद खूबसूरत वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स

घूमने जा रहे हैं तो बैग पैक करने के पहले जरूर पढ़े सेलिब्रिटीज़ के ये स्मार्ट ट्रैवलिंग टिप्स

इंडिया के ये 7 खूबसूरत और अनोखे जंगल सफारी आपको कर देंगे रोमांचित

आप हमें  ट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।