मानसून के सुहावने मौसम का आनंद लेना हों, तो इन बातों का ध्यान रखें
मानसून में खुद को फिट रखकर आप इस मौसम को एंजॉय कर सकते हैं। सेहत से कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए। इस दौरान बाहर का खाना खाने से सबसे ज्यादा इंफेक्शन होता है।
Monsoon Care Tips: मानसून अपने साथ अच्छा मौसम लेकर आता है तो कुछ बीमारियां भी लेकर आ जाता है जिसकी वजह से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मानसून में अपनी सेहत का खास ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है। डाइट से लेकर हाईजीन तक हर चीज को फॉलो करना बेहद जरुरी होता है। मानसून में खुद को फिट रखकर आप इस मौसम को एंजॉय कर सकते हैं। सेहत से कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए। इस दौरान बाहर का खाना खाने से सबसे ज्यादा इंफेक्शन होता है। आपको कुछ टिप्स बताते हैं जिनका ध्यान रखकर आप मानसून में खुद को स्वस्थ रख सकते हैं और घर से बाहर निकलते समय आपको टेंशन भी नहीं होगी।
उबालकर पिएं पानी
मानसून में पानी में सबसे ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं। इस मौसम में पानी उबालकर ही पीना चाहिए। पानी उबालने से इसमें मौजूद कीटाणु मर जाते हैं। ये पानी आपको कभी नुकसान नहीं पहुंचाता है। मानसून में कोशिश करें कि सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पिएं। इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं।

हाथ बार-बार धोएं
मानसून में हाइजीन का खास ध्यान रखना जरुरी है। इस मौसम में बैक्टीरिया बहुत ज्यादा होते हैं। उन्हें शरीर में फैलने से बचाने के लिए समय-समय पर हाथ धोते रहना चाहिए क्योंकि हाथ की वजह से ये बैक्टीरिया आपके शरीर में जा सकते हैं। इसलिए जब भी घर में बाहर से आएं तो हाथ जरुर धोएं।

मच्छर के काटने से बचे
मानसून में मच्छरों से बचकर रहना चाहिए। इनसे बहुत जल्दी बीमारी फैलती है। इस मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में कोशिश करें कि पूरी स्लीव्स के कपड़े पहनें ताकी आप मच्छरों के प्रकोप से बच सकें और कोशिश करें कि आपके आस-पास गंदगी या पानी इकट्ठा ना हो जिसमें मच्छर पनप सकें।

नमक कम खाएं
मानसून के मौसम में कम नमक खाने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में अपने स्वादानुसार ही नमक खाना चाहिए। शरीर में नमक सोडियम की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है, जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसलिए नमक कम खाएं। खासकर हाइपरटेंशन और डायबिटीज के रोगियों को नमक कम खाने की सलाह दी जाती है।
स्किन केयर रुटीन जरुर फॉलो करें
बारिश में एलर्जी या इंफेक्शन होना आम बात है। स्किन पर बारिश का पानी पड़ने से कई लोगों को इंफेक्शन हो जाता है। ऐसे में खुद को बारिश के पानी से बचाएं और स्किन केयर रुटीन फॉलो करना ना भूलें ताकी अगर आपकी स्किन पर कोई बैक्टीरिया या कीटाणु है तो वह रुटीन की मदद से हट जाए और आपकी स्किन को कोई नुकसान ना पहुंचा पाए।

इस तरह के कुछ टिप्स फॉलो करके आप मानसून को फुल एंजॉय कर सकते हैं। इन्हें फॉलो करके आपको घर से बाहर निकलने के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा। आप खुलकर इसमें मस्ती कर पाएंगे। ये मौसम बहुत सुहावना होता है, जिसे सबके साथ एंजॉय करना काफी मजेदार होता है।
