कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है, अब तक दुनिया भर में  इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या लगभग 3 करोड़ से ज्यादा है। वहीं, 9 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में कोरोना से बचने का एकमात्र रास्ता जो फिलहाल नज़र आता है वह है – ‘सावधानी बरतना’। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम ‘फेस-मास्क’ के बारे में बात करेंगे। दरअसल, फेस-मास्क,  कोरोना और आपके बीच सुरक्षा की एक बेहद मजबूत दीवार है। इसलिए यह जानना बेहद ज़रूरी है कि फेस-मास्क से जुड़ी वह कौन सी बातें हैं जिनका हमें विशेष ध्यान रखना चाहिए।

कैसा मास्क प्रयोग करें ? कितनी तरह के मास्क हैं? और मास्क लगाने का तरीका और सावधानी, जानते हैं विस्तार से।

वेइल कॉर्नेल आईडी एसोसिएट्स मेडिसिन (अमेरिका) में मेडिकल डायरेक्टर, डॉक्टर ओले विलेमेयर, कहते हैं, ‘फेस-मास्क के इस्तेमाल से ना सिर्फ हम खुद को बल्कि दूसरों को भी कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं’। आइए जानते हैं मास्क से जुड़ी ज़रूरी बातें ।

कैसा मास्क प्रयोग करें 

हम सभी का वायरस से खुद को बचाने के लिए मास्क पहनना बहुत आवश्यक है।  मास्क के विभिन्न प्रकार होते हैं। क्या सभी मास्क एक जैसी ही सुरक्षा प्रदान करते हैं? या फिर कोई एक मास्क किसी अन्य से बेहतर भी होता है? यूएस की ड्यूक यूनिवर्सिटी ने 14 प्रकार के मास्को का परीक्षण किया है जिसमें N-95 से लेकर घर में बनाए जाने वाले सभी मास्क शामिल हैं। इनमे से कुछ मास्क एक जैसी तो कुछ अन्यों से श्रेष्ठ सुरक्षा प्रदान करते हैं। आइए इन मास्को के बारे में जानते हैं।

1-सही फेस मास्क का चुनाव 

अपने लिए कपड़े (कॉटन) के मास्क का चयन करें। यह ना सिर्फ आपको कोरोना के संक्रमण से बचाएगा बल्कि किफायती भी रहेगा। कॉटन मास्क की जगह आप सर्जिकल मास्क जैसे एन-95 आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, हालांकि यह पूरी तरह से उपलब्धता  और आपकी जेब पर निर्भर करता है। 

2-सही फिटिंग होना बेहद ज़रूरी 

मास्क का इस्तेमाल करते वक़्त इसकी प्रॉपर फिटिंग चेक करना बेहद ज़रूरी है। यदि आपके द्वारा पहना गया मास्क, नाक के पास या नीचे से कहीं खुला हुआ है तो आप दो बड़ी समस्याओं को न्योता दे रहे हैं। पहला, आप कोरोना संक्रमण से खुद को नहीं बचा पाएंगे और दूसरा यह कि मास्क गलत ढंग से पहनने के कारण आपके चश्मे पर धुंध बनेगी, जिससे आप बहुत ही असहज महसूस करेंगे। इसलिए मास्क लेते समय यह ज़रूर चेक कर लें कि यह चारों तरफ से ठीक से बंद होता है या नहीं ? मसलन, नाक से लेकर ठोड़ी का निचला हिस्सा तक मास्क से पूरी तरह बंद हो रहा है या नहीं यह ज़रूर चेक कर लें। साथ ही मास्क आपके कानों के पीछे तक सही ढंग से कसा हुआ हो और आपको इसे पहनने से कोई दिक्कत तो नहीं हो रही यह देख लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

3-मास्क पहनने के साथ ही सही ढंग से उतारना भी ज़रूरी

मास्क पहनना जितना ज़रूरी है, उतना ही इसे सही ढंग से उतारना भी ज़रूरी है। मास्क पहनते और उतारते समय हाथों को धोएं, साथ ही इस्तेमाल के बाद इसे किसी ऐसी जगह पर रखें जहां किसी और का हाथ मास्क पर ना लगे। याद रखें फेस-मास्क आपको कोरोना से संक्रमण से बचाने के लिए है, ऐसे में इस पर संभावित वायरस होने की संभावना हमेशा बनी रहती है। इसलिए इसे पहनने के साथ ही उतारते वक़्त सावधानी रखना बेहद ज़रूरी है, अपने मास्क को समय-समय पर धोकर भी आप कोरोना के खतरे को काफी कम कर सकते हैं।

4-मास्क को ना छुएं 

फेस-मास्क को अच्छी तरह से पहनें ताकि आपको इस पर बार-बार हाथ ना लगाना पड़े। डॉक्टर ओले विलेमेयर की मानें तो फेस मास्क पहनने के बाद इस पर हाथ लगाने से आपके हाथों पर संक्रमित वायरस चिपक सकता है। यही हाथ आप बाकी चीजों पर भी लगाते हैं जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। 

5-कपड़े के मास्क को समय-समय पर धोएं 

कपड़े से बने फेस-मास्क को नियमित तौर पर धोएं, डॉक्टर विलेमेयर के अनुसार कॉटन फेस मास्क को कम से कम 10  मिनट तक गर्म पानी में किसी डिटर्जेंट के साथ धोना सही रहता है। साथ ही डॉक्टर विलेमेयर सलाह देते हैं कि यदि आप कॉटन से बने मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं तो कम से कम 5 मास्क अपने पास रखें ताकि इन्हें धोने के बाद भी आपके पास कुछ मास्क बचे रहें।

कितनी तरह के मास्क हैं

1. फिटेड N-95 : यह सबसे असरदार मास्क होता है। यह मास्क 99.9 प्रतिशत बूंदों को अंदर प्रवेश करने से रोकता है। यह मास्क मेडिकल टीम या उन लोगो के लिए अधिक लाभदायक है जो रोजाना संक्रमित लोगो के संपर्क में आते हैं।

2. सर्जिकल : इनके छेद N-95 मास्क के मुकाबले थोड़े ढीले होते हैं इसलिए यह उपयोग कर्ता को इंफेक्शन फैलने से पूरी तरह तो नहीं बचा पाता है लेकिन यह अन्य मास्को के मुकाबले बहुत ही असरदार है। यह आमतौर पर तीन परतो वाला डिस्पोजेबल मास्क होता है।

3. थ्री लेयर कॉटन पोलिप्रोपाइलीन : इस मास्क में 3 परते होती हैं। 2 कॉटन की व एक उनके बीच पोलिप्रोपाईलीन की। पोलिप्रोपाईलीन एक प्लास्टिक जैसी चीज होती है जो मास्क में फिल्टर का काम करती है। यह मास्क इलेक्ट्रो स्टैटिक चार्ज होल्ड करने की भी क्षमता रखता है।

4. टू लेयर पोलिप्रोपाईलीन :इसमें कॉटन की जगह दोनो परतें सिंथेटिक मटेरियल से बनी होती हैं। एक कॉटन मास्क में यदि पोलिप्रोपाईलीन की परत जोड़ दी जाती है तो वह 35 प्रतिशत अधिक प्रभावी हो जाता है।

5. टू लेयर कॉटन प्लीटेड विथ मल्टीपल स्ट्रिंग :यह मास्क बहुत ही साधारण मास्क होता है जो प्रयोग करने में भी बहुत आसान रहता है और सस्ता भी। इसमें दो परत होती हैं और इसकी डोरियां भी बहुत अधिक होती हैं ताकि आपके मुंह पर यह मास्क टाईटली बन्ध जाए। 

6. टू लेयर कॉटन प्लीटेड़ विथ टू स्ट्रिंग :यह मास्क अन्य कॉटन मास्को जैसा ही होता है। परंतु इसकी 2 ही पट्टियां होती हैं ताकि आप आसानी से इसे बांध सकें। 

7. बैलवेड N-95 : इस मास्क के अंदर ही एक फिल्टर फिट होता है। परंतु यह मास्क सांस लेने में मुश्किल पैदा करता है ताकि आप हानिकारक चीजें न सूंघ पाएं और सांस छोड़ते समय आसानी रहती है। इसलिए यह मास्क बाकी मास्क के मुकाबले ज्यादा असरदार नहीं होता। 

8. टू लेयर कॉटन, ओल्सन स्टाइल :यह घर पर बनाया हुआ मास्क होता है। यदि आप के पास सर्जिकल मास्क या N-95 मास्क न हो तो आप इस मास्क का प्रयोग कर सकते हैं। 

9. एक लेयर पॉलिस्टर वूवन फैब्रिक :यह सिंगल लेयर मास्क होता है जो 100% पॉलिस्टर द्वारा बनाया गया है। यह मास्क 2 या 3 परतों वाले मास्को से अधिक असरदार होता है।

10. एक लेयर कॉटन पलीटेड मास्क : यह एक परत वाला कॉटन मास्क वैज्ञानिकों द्वारा 2 या 3 परतों वाले मास्को से ज्यादा असरकारी बताया गया है।

11. टू लेयर कॉटन प्लीटेड विथ इयर लूप्स :रिसर्चों ने साबित किया है कि यदि आप के पास सिंगल लेयर वाला मास्क उपलब्ध नहीं है तो 2 परतों वाला यह कॉटन मास्क भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

12. निटेड :यह मास्क ज्यादा असरदार नहीं होता क्योंकि इसमें इंफेक्शन की बूंदे आपके अंदर आने के बहुत ज्यादा चांसेज होते हैं।

13. बनदाना :यह घर पर बनाया गया मास्क है परन्तु ऊपर लिखित मास्क के जैसे यह मास्क भी ज्यादा प्रभावी नहीं है। यह आप को इंफेक्शन की बूंदों से अधिक नहीं बचा पाएगा। 

14. फ्लीस नेक गेटर : यह मास्क आप की गरदन को भी ढ़ंक लेता है। वैज्ञानिक बताते हैं कि यह मास्क सबसे बुरे प्रकार होता है। इस मास्क को पहनने से अच्छा आप बिना मास्क के रहें क्योंकि आपके बोलते समय आपकी अंदर की ड्रोपलेट बाहर जाने के बहुत ज्यादा चांस रहते हैं।

कौन सा फेस मास्क बेस्ट है? 

मेडिकल कम्युनिटी ने कॉटन फेस मास्क को  बेस्ट मास्क बताया है। यह मास्क इंफेक्शन को फैलने से रोकने के लिए सबसे बेहतर चॉइस है। क्योंकि कॉटन फिल्टर किसी भी अन्य मैटेरियल से ज्यादा कोमल होते हैं, इनसे आप को सांस लेने में भी कोई तकलीफ़ नहीं होती है और यह अन्य मास्क की तुलना में ज्यादा मात्रा में इंफेक्शन के कीटाणुओं को कैच कर पाता है। 

हमें फेस मास्क पहनते समय WHO के निम्नलिखित दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए

1-मुंह पर टाईट व कंफर्टेबल मास्क पहने ताकि आप को सांस लेने में भी दिक्कत न हो और आप इंफेक्शन से भी बचे रहें। 

2-मास्क को अपने कानो पर अवश्य बांध ले अर्थात् उसकी डोरियो को अपने कानों में जरूर अटकाए।

3-वो मास्क पहने जिसमे फैब्रिक की कई सारी परतें हो।

4-वैसा मास्क पहने जिसे पहनने से आप बिना किसी बाधा के सांस ले सकें।

5-जो बिना किसी नुकसान के आसानी से धूल जाए। 

कॉटन मास्क में ऊपर लिखित सभी खूबियां हैं। वह पहनने में भी आरामदायक है और आप को इंफेक्शन से बचाने में भी पूरा पूरा असरदार है। यदि आप इस प्रकार का मास्क पहनेंगे तो आप आस पास के प्रदूषण व उन लोगो के कीटाणुओं से भी बचे रहेंगे जिन्हें पहले से ही किसी प्रकार का इंफेक्शन है। 

फेस मास्क को स्वयं ही कैसे बनाएं?

यदि आप किसी मज़बूरी के कारण मास्क नहीं खरीद पाएं हैं और आपके पास एक भी मास्क नहीं है तो आप घर पर भी अपना मास्क बना सकते हैं। यह मास्क असली मास्क जितना असरदार तो नहीं होगा लेकिन फिर भी आपके पास मास्क बिल्कुल न होने से तो अच्छा घर पर बनाया हुआ मास्क भी है। मास्क बनाने के लिए आप को एक बंदाना, फैब्रिक या बेडशीट की आवश्यकता होगी। 

1-मास्क बनाने के लिए निम्न स्टेप्स का पालन करें। 

2-सबसे पहले एक बनदाना से उसका सारा फैब्रिक निकाल कर उसे सीधा रख लें।

3-अब इस फैब्रिक के बिल्कुल बीच में एक कॉफी फिल्टर लगाएं।

4-अब उस फैब्रिक के उपरी व निचले हिस्से को बीच की तरफ मोड़ें ताकि वो उस काफी फिल्टर को ढक ले।

5-अब इस मोडे हुए फैब्रिक के दोनों कोनो पर अपना रबर बेंड या जूतों की लेस आदि बांध दे। 

6-अब दोनों फैब्रिक के टुकड़ों को एक दूसरे के अंदर टक कर दें और उन डोरो को भी अच्छे से बांध दें।

7-अब आपका फेस मास्क प्रयोग करने के लिए तैयार है।

एक टी शर्ट के द्वारा फेस मास्क कैसे बनाएं?

आप फैब्रिक के अलावा अपनी टी शर्ट के द्वारा भी फेस मास्क बना सकते हैं, यह मास्क बनाने में भी बहुत आसान होगा। आइए जानते हैं कैसे बनाते हैं टी शर्ट द्वारा एक मास्क।

1-सबसे पहले अपनी एक टी शर्ट पर 15″*15″ स्क्वेयर के निशान लगा कर उसको काट लें। 

2-अब एक कटे हुए स्क्वेयर को इस प्रकार रखें ताकि उससे एक ट्रायंगल बन जाए। 

3-अब इस ट्रायंगल के उपरी हिस्से को दो बार नीचे की ओर मोड़ें। एक बार उसे बीच तक लाएं व दूसरी बार नीचे तक मोड़ें।

4-अब इस फैब्रिक के एक कोने को हेयर टाई या फिर रबर बेंड से सिक्योर कर लें।

5-अब फैब्रिक को उस रबर बेंड के आस पास अच्छे से लपेट दें ताकि वह खुले न और टाईट भी रहे।

6-आपका मास्क अब प्रयोग करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें-

क्या कोविड 19 के दौरान 6 फीट की सामाजिक दूरी काफी है

ऑनलाइन डॉक्टर से सलाह लेने के क्या क्या फायदे हैं