कोरोना संक्रमण से बचने के लिए निश्चित ही आप भी सभी ज़रूरी सावधानियां बरत रहे होंगे। लेकिन फिर भी एक ऐसा सवाल है, जो हम सबके मन में कहीं ना कहीं ज़रूर आता है। यह है मास्क से जुड़ा सवाल। जी हां, आपने भी अक्सर लोगों को इस बारे में बात करते सुना होगा कि घर से बाहर निकल रहे हैं तो मास्क ज़रूर पहनें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मास्क से जुड़ी ऐसी ही कुछ बातें बताएंगे, जो आपके बेहद काम आएंगी। चलिए शुरू करते हैं। 

कोविड-19 के खतरे से बचने के लिए आज, मास्क बहुत जरूरी है ।बिना मास्क के अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो आपके लिए खतरा कई गुना बढ़ जाता है। 

घर में बना मास्क 

आपके पास मास्क नहीं है और ज़रूरी काम से घर के बाहर निकलना है? तो घबराने की ज़रुरत नहीं, आप घर में बना मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दिनों आप न्यूज़ में देख रहे होंगे कि कई महिलाएं लगातार अपने घरों से मास्क बनाने का काम कर रही हैं, यहां तक कि सरकार खुद उन्हें ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। घर में बने यह मास्क, सूती कपड़े से बनाए जाते हैं, जिन्हें आप एक बार इस्तेमाल के बाद धो कर पुनः उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, घर में बने मास्क लेते समय ध्यान रखें कि यह कम से कम 2-3 परत वाला हो और इसके उपयोग के दौरान आसानी से आप सांस ले पा रहे हों।

home made

ट्रिपल लेयर मास्क 

कोरोना से सुरक्षा का अगला चरण है, ट्रिपल लेयर मास्क। यह मास्क आपको आसानी से किसी भी मेडिकल स्टोर पर मिल जाएगा। यह मास्क किसी भी प्रकार के वायरल संक्रमण से आपको बचाने में सक्षम है। यह मास्क आपको 20 से लेकर 50 और वर्तमान समय में 70 रू तक में उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि, आप इस मास्क को एक बार इस्तेमाल के बाद धो नहीं सकते और ना ही बार-बार इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए इनका उपयोग कर रहे हैं तो कुछ एक्स्ट्रा मास्क लेकर अपने पास रखिए, ताकि आप अदल-बदलकर इनका उपयोग कर सकें।

null
tripple layer mask

सर्जिकल मास्क 

सर्जरी के समय डॉक्टरों द्वारा पहने जाने वाला मास्क, यह मास्क कई प्रकार के इन्फेक्शन, बैक्टीरिया और वायरस से आपका बचाव करता है। यदि आप किसी ऐसी जगह जा रहे हैं, जहां कई लोगों के संपर्क हो सकता है, तो इस मास्क का इस्तेमाल करें। ट्रिपल लेयर मास्क की ही तरह आप कम समय के लिए इस मास्क का उपयोग कर सकते हैं। 

N-95 मास्क 

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सबसे ज्यादा इसी मास्क का प्रयोग इनदिनों किया जा रहा है। यह मास्क कई किस्म का होता है और कोरोना जैसे घातक संक्रमण से  सुरक्षा देने में सबसे आगे है। N-95 मास्क की श्रेणी में चारकोल युक्त एक मास्क और बाज़ार में उपलब्ध है, जिसे आप आसानी से घर में ही धोकर पुनः उपयोग में ला सकते हैं। हालांकि, यह मास्क आपको एक हज़ार रुपए या उसके आस-पास की रेंज में मिलेगा।

G-95

यह भी पढ़ें

सैनिटाइज करें अपना बाथरूम

किशोर और कोविड-19 की चुनौतियां

क्या कोविड-19 के संक्रमण के फैलते हुए सुरक्षित है सेक्चुअल इंटरकोर्स

बच्चों के रुम को सैनिटाइज करें

ऑनलाइन क्लासेस लेने से पहले जाने जरूरी बातें