woman showing ribbon on her t shirt for displaying cancer awarness
cancer prevention treatment

Overview:

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार साल 2022 में दुनियाभर में करीब 20 मिलियन नए कैंसर के मामले सामने आए थे। जिनमें से 9.7 मिलियन की जान इस बीमारी ने ली थी। आज भी हर पांच में से एक शख्स कैंसर के लक्षणों का सामान कर रहा है।

Cancer Prevention Treatment: ‘कैंसर’, एक ऐसा खतरनाक रोग है, जिसके बारे में सुनकर ही लोगों को टेंशन हो जाती है। दुनियाभर में कैंसर से पीड़ित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार साल 2022 में दुनियाभर में करीब 20 मिलियन नए कैंसर के मामले सामने आए थे। जिनमें से 9.7 मिलियन की जान इस बीमारी ने ली थी। आज भी हर पांच में से एक शख्स कैंसर के लक्षणों का सामान कर रहा है। इन डरावने आंकड़ों के बीच डॉक्टर्स ने रोशनी की किरण दिखाई है।

बस इन तीन चीजों पर करें फोकस

Cancer Prevention-ज्यूरिख यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि तीन चीजों का शानदार कॉम्बिनेशन लोगों को कैंसर से बचा सकता है।
Researchers at Zurich University say that a wonderful combination of three things can save people from cancer.

ज्यूरिख यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि तीन चीजों का शानदार कॉम्बिनेशन लोगों को कैंसर से बचा सकता है। इन तीन चीजों में शामिल है धूप, व्यायाम और सीफूड या ओमेगा-3 से भरपूर भोजन। शोधकर्ताओं का दावा है कि 70 साल या उससे ज्यादा उम्र के जो लोग इन तीनों चीजों को जिंदगी का हिस्सा बना लेते हैं उनमें कैंसर का जोखिम 61 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

लंबी है फायदों की लिस्ट

शोधकर्ताओं के अनुसार इन तीनों का मेल बेमिसाल है। इससे सामान्य कोशिकाओं को कैंसर कोशिकाओं में बदलने से रोका जा सकता है। इसके साथ ही यह शरीर की इम्यूनिटी में सुधार करते हैं। इनसे शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है। जिससे कैंसर को भी काफी हद तक रोका जा सकता है।

शामिल हुए सैकड़ों लोग

फ्रंटियर्स इन एजिंग में प्रकाशित ज्यूरिख यूनिवर्सिटी के अध्ययन का दावा है कि लाइफस्टाइल में बदलाव करके कैंसर को रोका जा सकता है। शोधकर्ताओं ने 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के करीब 777 प्रतिभागियों को शोध में शामिल किया था। सभी को अलग-अलग समूहों में बांटा गया। कुछ ने प्रतिदिन विटामिन डी की एक गोली ली। वहीं एक समूह ने प्रतिदिन 1 ग्राम ओमेगा-3 की गोली ली। एक अन्य टीम ने सप्ताह में तीन बार 30 मिनट के व्यायाम किया। वहीं कुछ प्रतिभागियों ने तीनों को साथ किया।

ये काम करते हैं ओमेगा-3 और धूप

अध्ययन के लेखक प्रो. हेइक बिस्चॉफ-फेरारी ने बताया कि जिन लोगों ने नियमित ओमेगा-3 का सेवन किया था उनकी एपीजेनेटिक क्लॉक प्रभावित हुई। इससे जैविक आयु तीन साल से चार महीने बढ़ सकती है। वहीं विटामिन डी का सेवन करने वाले लोगों के जीन प्रभावित हुए। जिसके कारण ट्यूमर विकसित होने में बाधा आई। विटामिन डी कैंसर कोशिकाओं को तेजी से बढ़ने से भी रोकता है। वहीं एक्सरसाइज सूजन कम करती है। प्रो. फेरारी का कहना है कि जब इन तीनों चीजों को मिला देते हैं तो ये तेजी से कैंसर की रोकथाम करते हैं। ओमेगा-3 कैंसर संक्रमण को 13 प्रतिशत तक कम करता है। वहीं विटामिन डी और एक्सरसाइज से कैंसर के जोखिम को 61 प्रतिशत कम किया जा सकता है।

ट्यूमर को करते हैं कंट्रोल

शोध में सूजन और कैंसर के बीच भी गहरा संबंध मिला। यह सूजन, ओमेगा-3 और एक्सरसाइज से कम की जा सकती है। इनसे घातक कोशिका प्रजनन और एंजियोजेनेसिस को दबाया जा सकता है। एंजियोजेनेसिस एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके कारण रक्त वाहिकाओं से नई रक्त वाहिकाएं बनती हैं जो ट्यूमर को विकसित करती हैं। उसे ऑक्सीजन और पोषक तत्व देती हैं। इससे डीएनए को भी नुकसान पहुंचता है। इन सभी को कम करने का काम ओमेगा-3 और एक्सरसाइज करती है।

इसलिए चर्चा में आया शोध

यह शोध साल 2022 में किया गया था। लेकिन इन दिनों यह फिर चर्चा में है। दरअसल, शोध से जुड़े डॉ. पॉल मैरिक का दावा है कि यह अध्ययन इसलिए हाईलाइट नहीं किया गया, क्योंकि इससे बड़ी फार्मा कंपनियों को नुकसान हो सकता है। डॉ. मैरिक का दावा है कि कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी के मुकाबले धूप, सीफूड और एक्सरसाइज कैंसर का काफी सस्ता और असरदार इलाज है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...