बिस्किट चीज़ केक इन केसर रबड़ी

केसर रबड़ी के लिए सामग्री-

  • फुल क्रीम मिल्क 2 लीटर,
  • चीनी 4 बड़े चम्मच,
  • इलायची
  • पाउडर आधा छोटा चम्मच,
  • केसर (गार्निशिंग के लिए),
  • पिस्ता (छिले)।

केसर रबड़ी विधि-

  • स्टेप 1. एक भारी तले वाली कड़ाही में दूध उबालें। जब दूध उबलना शुरू हो जाए तो आंच धीमी कर दें। अब इसमें से मलाई को एक ओर अलग करके रखें।
  • स्टेप 2. दूध को तब तक चलाती रहें, जब तक कि यह एक तिहाई न हो जाए। यह लगभग 3 से 4 घंटे में होगा।
  • स्टेप 3. मलाई को निकाल कर इसमें दूध, चीनी और केसर डालें। इसे हल्की आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं। इसमें इलायची पाउडर डालें।
  • गैस से हटाकर इसे ठंडा होने दें। अब इसे सिल्वर पिस्ता के साथ गार्निश करें और सर्व करने से पहले कुछ घंटे फ्रिज में ठंडा करें।

चीज़ केक के लिए सामग्री-

  • डायजेस्टिव बिस्किट (मसले हुए) 1½ कप,
  • पिघला अनसॉल्टेड बटर 4 बड़े चम्मच,
  • क्रीम चीज़ 800 ग्राम,
  • अंडे 3,
  • खट्टी क्रीम 3 कप,
  • नींबू का रस 1 छोटा चम्मच,
  • चीनी 1 कप,
  • मैदा 1 कप,
  • नमक ½ छोटा चम्मच।

विधि-

  • स्टेप 1. अवन को 180 डिग्री पर प्री हीट करें। एक बर्तन में क्रश्ड बिस्किट और बटर को अच्छी तरह मिलाएं। तले पर घी लगे पैन में इन्हें दबाकर 10-12 मिनट तक बेक करें।
  • स्टेप 2. एक बड़े बाउल में क्रीम, चीज़, चीनी, वनीला को तब तक फेंटें जब तक यह लाइट और फ्लफी न हो जाए।
  • स्टेप 3. खट्टी क्रीम, लेमन जूस, आटा, नमक मिलाकर इसे फेंटे और एक बार में एक करके अंडा डालें और फेंटे। पैन में पहले से बेक्ड और कूल्ड क्रस्ट पर बटर डालें और अब इस पैन को एल्युमिनम फॉाइल की मदद से तली से लेकर ऊपर तक रैप करें ताकि इसमें पानी न जाए।
  • स्टेप 3. अब एक बड़ा पैन लें, इसमें छोटे पैन को रखकर आधे इंच तक पानी गरम करें। एक घंटे 15 मिनट के तक इसे इसमें बेक करें। फिर जब तक इसका सेंटर सॉफ्ट ना हो जाए। इसे 20-30 मिनट तक अवन में रखें।
  • स्टेप 4. अवन के डोर को कुछ देर के लिए खोल दें ताकि यह ठंडा हो जाए। अब इसे अवन से निकालें और किनारे से काटें। इसे फ्रिज में रखें और 4 घंटे बाद सर्व करने के लिए ब्रिटानिया मिल्क बिस्किट  लें।
  • स्टेप 5. चीज़ केक की स्लाइस लें और इस पर बिस्किट रखें अब इस चीज़ केक को सर्विंग ट्रे में रबड़ी के साथ परोसें।

और रेसिपीज़ पढ़ें-

पिस्ता राइस पुडिंग

एगलेस ड्राई फ्रूट्स पुडिंग की टेस्टी ट्रीट

मिली जुली मिठाईयों के साथ बनाएं स्वीट्स पुडिंग

आप हमें फेसबुकट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।