पर्ल लीची

सामग्री- 1 लीटर दूध, केसर, इलायची 3-4, महीन बादाम 1 चम्मच,पिस्ता, चांदी वरक, लीची 250 ग्राम, क्रीम 1/2 कप, छेना 1/2 कप।

विधि- 

  • दूध से रबड़ी बना लें और थोड़ी क्रीम बना लें, दोनों को मिला दें तथा केसर इलायची दूध भी मिला दें, स्वादानुसार चीनी मिलाएं।
  • लीची के बीज निकालकर उसमें छेना भरें और वर्क लगा दें।
  • रबड़ी में सारी लीची डाल दें।
  • महीन-महीन बादाम, पिस्ता उपर से सजाकर फ्रिज में रखें व ठंडी-ठंडी सर्व करें।
    ब्रेड की रसमलाई

सामग्री-

  • 4 पीस ब्रेड,
  • बादाम 1 चम्मच,
  • पिस्ता 1 चम्मच
  • इलायची,
  • थोड़ा खोया,
  • आधा कप छेना,
  • चीनी 4 कटोरी,
  • क्रीम मिली रबड़ी,
  • केसर,
  • पीला रंग।

विधि-  

  • ब्रेड को कटोरी से काट लें, घी में थोड़ी ब्रेड को भून लें, खोये में इलायची, चीनी मिला दें।
  • ब्रेड के बीच में खोया रखें, उपर से छेना लगा दें पीले रंग का बाउल में डालते वक्त रबड़ी डाल दें।
  • कुछ देर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें और परोसें।

ये भी पढ़ें –

सेवई और अंडे से बनाएं टेस्टी टैडी

क्विक रेसिपीज जो सभी को लुभाएं

दाल कचौरी

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर  सकती हैं।