सॉफ्ट बेबी ब्लैंकेट
सामग्री:- गुलाबी ऊन 75 ग्राम, सफेद ऊन 50 ग्राम, मैरून वैलवेट ऊन 50 ग्राम, 6 नं. का क्रोशिया।
विधि:- गुलाबी ऊन से 86 चे. बनाकर नीचे बताए अनुसार पंक्तियां बुनते हुए ब्लैंकेट का बॉर्डर बुनें। पंक्ति 1, 5, 7, 11:- (गुलाबी) प्रत्येक 2 स्टि. पर 2 ट्रे. का क्रॉ. बनाएं। पंक्ति 2, 4, 8, 10, 12:- (सफेद) पंक्ति 1 के समान। पंक्ति 3, 9:- (गुलाबी) प्रत्येक स्टि. पर 1 ड.क्रो.। पंक्ति 13 से 44: क्रमश:- 2 पंक्तियां क्रॉ. बनाते हुए गुलाबी व 1 पंक्ति ड.क्रो. बनाते हुए सफेद बुनें। अगली 12 पंक्तियां:- शुरू की 12 पंक्तियों को 12 से 1 पंक्ति के क्रम में दोहराएं। किनारी:- मैरून वैलवेट ऊन से चारों ओर किनारी बनाएं। इसके लिए ऊन यथास्थान जोडक़र 3 चे. बनाएं। हुक से तीसरी व चे. में 2 ट्रे. बनाकर 1½ सेमी. की दूरी पर स्लि.स्टि. द्वारा जोड़ती जाएं।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
चेहरे वाली बिब

सामग्री:- पीली ऊन, 40 ग्राम, मरून, हल्की गुलाबी, गहरी गुलाबी, लाल, सफेद, काली व ब्राउन ऊन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में, 10 नं. का क्रोशिया, मोटी सुई व 1 बटन।
विधि:- पीली ऊन से 16 चे. बनाएं। आगे की बुनाई ड.क्रो. में करें। पहली 15 पंक्तियों में दोनों किनारों पर 1-1 स्टि. बढ़ाती जाएं। अगली 14 पंक्तियों में प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो. बनाएं। अगली 2 पंक्तियों में किनारों पर 1-1 स्टि. कम करें व मध्य के 12 स्टि. पर स्लि.स्टि. बनाएं। अगली 4 पंक्तियां किनारों के 10-10 स्टि. पर बुनें। प्रत्येक पंक्ति में दोनों किनारों पर 1-1 स्टि. कम करती जाएं। तैयार बिब के चारों ओर पीली ऊन से ड.क्रो. का घेरा बुनें। अगला घेरा मरून ऊन से गले में ड.क्रो. व शेष भाग में 3-3 चे. के लूप बनाते हुए पूरा करें। बांधने के लिए ट्रे. की आवश्यकतानुसार लंबी पट्टियां बुनकर एक पट्टी पर बटन टांक दें।
मेकअप: सामने के भाग पर चौकोर चेहरा बनाकर टांक दें। चेहरे के लिए हल्की गुलाबी ऊन से ट्रे. की 6 पंक्तियां, कान बनाने के लिए गहरी गुलाबी ऊन से 2 चे. बना कर हुक से दूसरी चे. में 6 ड.क्रो. का घेरा बनाएं। अगले 2 घेरों में बराबर दूरी पर 6-6 ड.क्रो. बढ़ाएं। 4 घेरे प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो. बनाते हुए बुनें। मुंह के लिए गहरी गुलाबी ऊन से 6 चे. का वृत्त बुनें। वृत्त में 12 ड.क्रो. बनाएं। अगले घेरे में प्रत्येक ड.क्रो. में 2 ड.क्रो. बनाएं। अगले घेरे में बराबर दूरी पर 12 ड.क्रो. बढ़ाकर प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो. अंतिम घेरा लाल ऊन से ड.क्रो. का बुनें। दोनों आंखें एक समान बुनें। एक आंख के लिए काली ऊन से 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 6 ड.क्रो. बनाएं। अगला घेरा सफेद ऊन से प्रत्येक ड.क्रो. में 2 ड.क्रो. बनाते हुए बुनें। अंतिम घेरे में ब्राउन ऊन से 10 ड.क्रो. में 1-1 स्लि.स्टि. बनाएं।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
जापानी गुड़िया

सामग्री:- क्रीम, नीले, आसमानी, गहरे गुलाबी व काले रंग की थोड़ी-थोड़ी ऊन, 9 नं. का क्रोशिया व मोटी सुई।
विधि:- क्रीम ऊन से 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 8 ड.क्रो. का घेरा बनाएं।
घेरा 2:- प्रत्येक ड.क्रो. में 2 ड.क्रो.। घेरा 3:- 1 ड.क्रो. में 1 ड.क्रो. व 1 ड.क्रो. में 2 ड.क्रो. के क्रम में बुनें। ऊन तोड़ दें।आसमानी ऊन यथास्थान जोडक़र (1 ड.क्रो. में 2 ड.क्रो., 2 ड.क्रो. में 1-1 ड.क्रो.) 3 बार, अगले ड.क्रो. में 2 ड.क्रो. आसमानी ऊन तोड़ दें। 14 आसमानी ड.क्रो. पर गुलाबी ऊन से नीचे का भाग ड.क्रो. बनाते हुए बुनें। पंक्ति 1 व 3 में दोनों किनारों पर 1-1 स्टि. बढ़ाएं। पंक्ति 6, 8, 10, 12 व 14 में दोनों किनारों पर 1-1 ड.क्रो. घटाती जाएं। गुलाबी ऊन तोड़ दें। अंतिम पंक्ति के नीचे क्रीम ऊन से टसल बांधें। बाल व आंखें काली ऊन से व मुंह लाल ऊन से कढ़ाई करके बनाएं। नीचे के गुलाबी भाग में क्रीम ऊन से चे.स्टि. द्वारा कढ़ाई करके घेरे बनाएं। घेरों के बीच में आसमानी फूल बनाएं।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
कलरफुल बर्ड

सामग्री:- हरी, पीली, मेहंदी, मूंगिया व काली ऊन थोड़ी-थोड़ी, 11 नं. का क्रोशिया व मोटी सुई।
विधि:- बर्ड का मुख्य भाग बनाने के लिए सिर से बुनना शुरू करें- मेहंदी ऊन से 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 8 ड.क्रो. का वृत्त बनाएं। घेरा 2:- प्रत्येक ड.क्रो. में 2 ड.क्रो.। घेरा 3 :- बराबर दूरी पर 8 ड.क्रो. बढ़ाकर प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो.। घेरा 4 :- 1 ड.क्रो. में 5 ड.क्रो. (1 ड.क्रो. में 1 ड.क्रो. व 1 ड.क्रो. में 2 ड.क्रो.) 5 बार, अगले ड.क्रो. में 5 ड.क्रो., (1 ड.क्रो. में 1 ड.क्रो. व 1 ड.क्रो. में 2 ड.क्रो.) 2 बार। सिर तैयार है, कोनों के बीच के 12 स्टि. पर नीचे का भाग पीली व हरी ऊन से बुनें। बाईं ओर के 4 स्टि. पर पीले रंग से व शेष 8 स्टि. पर हरे रंग से ड.क्रो. बनाते हुए करें। पहली व तीसरी पंक्ति में दोनों किनारों पर 1-1 स्टि. बढ़ाएं। 7वीं पंक्ति में पीली ओर का स्टि. घटाएं व हरी ओर का बढ़ाएं। 8वीं पंक्ति में पीली ओर के किनारे के 2-2 स्टि. घटाएं। अगली पंक्ति से किनारे के 6 हरे स्टि. पर पूंछ बनाएं। छठी व दसवीं पंक्ति में बाईं ओर का 1-1 स्टि. घटाएं। शेष स्टि. पर ड.क्रो. बनाते हुए लंबाई पूरी करें।
पंख:- मेहंदी ऊन से बर्ड के सिर के समान गोला बनाएं। 9 स्टि. पर 1 पंक्ति गहरे हरे रंग से बुनें। अब प्रत्येक पंक्ति के शुरू में 1 स्टि. घटाते हुए पीली ऊन से ड.क्रो. की बुनाई में अंत तक बुनें। बर्ड की व उसके पंख की किनारी मूंगिया ऊन से स्लि.स्टि. द्वारा बनाएं। आंख काली ऊन से साटिन स्टिच द्वारा बनाएं। चोंच के लिए काली ऊन से 3 चे., 1 ड.ट्रे. व 1 ट्रे. का क्ल. बनाएं। पंख यथास्थान सी दें।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
मूडी बर्ड

सामग्री: फिरोजी ऊन 50 ग्राम, लाल, नारंगी, सफेद व पीली ऊन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में, 10 नं. का क्रोशिया, मोटी सुई, 2 नीले बटन व भरने के लिए पोलफिल।
विधि:-
सिर और धड़:- 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 6 ड.क्रो. का घेरा बनाएं। अगले घेरे में प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो. बनाएं। अगले 7 घेरों में बराबर दूरी पर 6-6 ड.क्रो. बढ़ाते हुए ड.क्रो. पर ड.क्रो. बनाएं। 54 ड.क्रो. हो जाएंगे। अगले 5 घेरों में ड.क्रो. पर ड.क्रो. बनाएं। अगले 4 घेरो में बराबर दूरी पर 6 ड.क्रो. घटाते हुए ड.क्रो. पर ड.क्रो. बनाएं। 30 ड.क्रो. बचेंगे। अगले 2 घेरों में ड.क्रो. पर ड.क्रो. बनाएं तथा 3 घेरों में बराबर दूरी पर 6-6 ड.क्रो. बढ़ाते हुए 48 ड.क्रो. कर लें। अगले 4 घेरों में ड.क्रो. पर ड.क्रो. बनाएं तथा 3 घेरों में बराबर दूरी पर 6-6 ड.क्रो. घटाते हुए 30 ड.क्रो. कर लें। तैयार भाग में पोलिफिल भरकर अगले 4 घेरों में 6-6 ड.क्रो. घटाएं।अंतिम 6 स्टि. को स्लि.स्टि. द्वारा बंद कर दें। ऊन तोड़ दें।
आंखें:- सफेद ऊन से 2 आंखों एक समान बनाएं। एक आंख के लिए 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 6 ड.क्रो. का घेरा बनाएं। अगले घेरे में प्रत्येक ड.क्रो. में 2 ड.क्रो. बनाकर 1 घेरा बराबर दूरी पर 6 ड.क्रो. बढ़ाते हुए करें। 18 ड.क्रो. हो जाएंगे, ऊन तोड़ दें।
पर:- लाल ऊन से 2 पर एक समान बनाएं। पहले 3 घेरों तक आंख के समान बुनें। अगले घेरे में बराबर दूरी पर 6 ड.क्रो. बढ़ाएं। अगले 4 घेरों में 24 ड.क्रो. पर ड.क्रो. बनाकर अगले घेरे में 6 ड.क्रो. घटाएं। एक घेरा ड.क्रो. पर ड.क्रो. बनाते हुए बुनें व अंतिम घेरे में 6 ड.क्रो. घटाएं, ऊन तोड़ दें।
चोंच:- नारंगी ऊन से 3 घेरे सिर के समान बुनकर अगले घेरे में 12 ड.क्रो. पर 1-1 ड.क्रो. बुनें, ऊन तोड़ दें।
पैर:- पीली ऊन से धड़ के 32वें घेरे में यथास्थान 2 पैर बनाएं। इसके लिए 3 ड.क्रो. में 2-2 ड.क्रो. बनाएं। 1 चे. बनाकर मोड़ें और प्रत्येक ड.क्रो. में 1-1 ड.क्रो. बनाएं। 1 चे. बनाकर मोड़ें, 1 ड.क्रो. में 1 ड.क्रो. व 1 ड.क्रो. में 2 ड.क्रो., 1 स्लि. स्टि. बनाते हुए दोहराएं, ऊन तोड़ दें। बर्ड के सभी अंगों को यथास्थान सी दें। आंखों के घेरों पर बटन टांक दें। आंखों के ऊपर लाल ऊन से भवें बना दें।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
हैंगिंग बैट

सामग्री:- मोटी काली ऊन 15 ग्राम, काली ऊन थोड़ी सी, 8 नं. का क्रोशिया, मोटी सुई व थोड़ी सी पोलीफिल।
विधि:-
चेहरा:- 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 6 ड.क्रो. का वृत्त बनाएं। घेरा 2, 3:- बराबर दूरी पर 6 ड.क्रो. बढ़ाते हुए ड.क्रो. की बुनाई में बुनें। घेरा 4 से 6:- प्रत्येक ड.क्रो. में ड.क्रो.। घेरा 7:- (2 ड.क्रो. को इकट्ठा बुनें, 1 ड.क्रो.) 6 बार, पोलीफिल भरें। घेरा 8:- (2 ड.क्रो. को इकट्ठा बुनें) 6 बार। बचे ड.क्रो. में से ऊन निकालकर कसकर बांध दें। पर:- (2 एक समान बुनें)। 13 चे. बनाएं। पंक्ति 1:- 5 ड.क्रो., 3 चे. पर 3 ड.क्रो. इकट्ठा बुनें, 5 ड.क्रो.। पंक्ति 2:- 2 ड.क्रो. इकट्ठा , 1 ड.क्रो., 1 हा.ट्रे., 3 ट्रे. इकट्ठा , 1 हा.ट्रे., 1 ड.क्रो., 2 ड.क्रो. इकट्ठा । पंक्ति 3:- 2 ड.क्रो. इकट्ठा (2 चे. 1 ड.क्रो.) 3 बार, 2 ड.क्रो इकट्ठा , ऊन तोड़ दें।
मेकअप:- चेहरे पर काली ऊन से फ्रेंच नॉट द्वारा आंखें बनाएं। यथास्थान पर सी दें। टांगने के लिए सिर पर डोरी बांध दें।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
डॉल्फिन

सामग्री:- स्लेटी ऊन 25 ग्राम, सफेद ऊन 15 ग्राम, काली ऊन थोड़ी सी, 10 नं. का क्रोशिया और भरने के लिए पोलीफिल।
विधि:- शरीर का ऊपरी भाग: स्लेटी ऊन द्वारा नाक की ओर से बनाना शुरू करें।
पंक्ति 1:- 2 चे बनाकर हुक से दूसरी चे. में 1 ड.क्रो.। पंक्ति 2:- 1 चे., ड.क्रो. में 3 ड.क्रो.। पंक्ति 3-8:- 1 चे., प्रत्येक ड.क्रो. में ड.क्रो.। पंक्ति 9-13:- 1 चे., प्रत्येक ड.क्रो. में 2 ड.क्रो.। पंक्ति 10:- 1 ड.क्रो. में 2 ड.क्रो., 4 ड.क्रो. में 1-1 ड.क्रो., अंतिम ड.क्रो. में ड.क्रो.। पंक्ति 11, 12, 14 से 20:- 1 चे., प्रत्येक ड.क्रो. में ड.क्रो.। पंक्ति 21-25:- 1 चे., पहले व अंतिम ड.क्रो. में 2-2 ड.क्रो., शेष में 1-1 ड.क्रो.। दायां फिन । पंक्ति 1:- 1 चे., पहले ड.क्रो. में 2 ड.क्रो., अगले 2 ड.क्रो. में 1-1 ड.क्रो.। अगले 2 ड.क्रो. का 1 ड.क्रो. बनाएं। पंक्ति 2:- 1 चे., 2 ड.क्रो का 1 ड.क्रो. बनाएं, शेष 3 ड.क्रो. में 1-1 ड.क्रो.। पंक्ति 3:- 1 चे., 2 ड.क्रो. में 1-1 ड.क्रो., 2 ड.क्रो. का 1 ड.क्रो. बनाएं। पंक्ति 4:- 2 ड.क्रो. का 1 ड.क्रो. बनाएं, अंतिम ड.क्रो. में 1 ड.क्रो.। पंक्ति 5:- प्रत्येक ड.क्रो. में ड.क्रो., ऊन तोड़ दें। पंक्ति 26:- पंक्ति 25 में बचे हुए स्टि. पर ऊन जोडक़र 1 चे. बनाएं। 2 ड.क्रो. का 1 ड.क्रो. बनाएं। अगले 12 ड.क्रो. पर ड.क्रो., अगले 2 ड.क्रो. का 1 ड.क्रो. बनाएं। बचे स्टि. छोडक़र मोड़ें। पंक्ति 27 से 34:- प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो.। पंक्ति 35, 39, 41, 43, 47:- 1 चे., शुरू के व अंत के 2-2 ड.क्रो. का ड.क्रो. बनाएं। शेष ड.क्रो. पर ड.क्रो.। पंक्ति 36 से 38, 40, 42, 44 से 46, 48:- प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो.। पंक्ति 49 से 51:- 1 चे., पहले व अंतिम ड.क्रो. में 2 ड.क्रो., शेष ड.क्रो. में 1-1 ड.क्रो.। पूंछ का दायां फिन । पंक्ति 52:- 1 चे., पहले स्टि. में 2 ड.क्रो., अगले 4 स्टि. में 1-1 ड.क्रो.। पंक्ति 53:- 1 चे., पहले 2 ड.क्रो. का 1 ड.क्रो., 4 ड.क्रो. में 1-1 ड.क्रो., अंतिम ड.क्रो. में 2 ड.क्रो. मोड़ें। पंक्ति 54:- 1 चे., 6 ड.क्रो. में 1-1 ड.क्रो., अंतिम 2 ड.क्रो. का 1 ड.क्रो. बनाएं। पंक्ति 55-56:- 1 चे., पहले 2 ड.क्रो. का 1 ड.क्रो. अंतिम क्रो में 2 ड.क्रो., बीच के ड.क्रो. में ड.क्रो.। पंक्ति 57:- 1 चे., 2 ड.क्रो. का 1 ड.क्रो., अगले ड.क्रो. में 1 ड.क्रो., ऊन तोड़ दें।
बायां फिन: पंक्ति 25 के बचे स्टि. पर स्लेटी ऊन जोडक़र दायें फिन के समान।
पूंछ का बायां फिन:- पूंछ के दायें फिन के समान विपरीत दिशा में स्टि. घटाते-बढ़ाते हुए बनाएं।
शरीर का नीचे का भाग :-
पंक्ति 1 से 12:- (सफेद) ऊपरी भाग के समान। पंक्ति 13, 16, 21 से 25:- किनारों के ड.क्रो. में 2-2 ड.क्रो. व शेष में 1-1 ड.क्रो.। पंक्ति 14, 15, 17 से 20:- प्रत्येक ड.क्रो. में ड.क्रो.। दायां फिन:- (सफेद) ऊपरी भाग के समान, सफेद ऊन तोड़ दें। पंक्ति 26 :- स्लेटी ऊन से 12 ड.क्रो. में ड.क्रो.। पंक्ति 27 से 34, 36 से 38, 40 से 42:- प्रत्येक ड.क्रो. में ड.क्रो.। पंक्ति 35, 39:- पहले व अंतिम 2-2 ड.क्रो.का 1-1 ड.क्रो., शेष ड.क्रो. पर ड.क्रो.। पंक्ति 43 से 51:- ऊपरी भाग के समान।
पूंछ का दायां फिन:- ऊपरी भाग के समान। बायां फिन :- (से) ऊपरी भाग के समान।
डॉल्फिन:- 2 एक समान बुनें। पंक्ति 1:- 7 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. व शेष चे. में 1-1 ड.क्रो.। पंक्ति 2:- 1 चे., शुरू व अंत में 2-2 ड.क्रो. का 1-1 ड.क्रो. बनाएं, शेष ड.क्रो. में ड.क्रो.। पंक्ति 3, 5:- 1 चे., शुरू के 2 ड.क्रो. का 1 ड.क्रो., अंतिम ड.क्रो. में 2 ड.क्रो., शेष ड.क्रो. में ड.क्रो.। पंक्ति 4:- 1 चे., पहले 2 ड.क्रो. में 2 ड.क्रो., अंतिम 2 ड.क्रो., 1 ड.क्रो., शेष ड.क्रो. में ड.क्रो.। पंक्ति 6:- पहले ड.क्रो. में 2 ड.क्रो., पहले 2 ड.क्रो. का 1 ड.क्रो.। पोलीफिल भरते हुए ऊपर-नीचे के भागों को सी लें। डॉल्फिन को भी सीकर पोलीफिल भर लें और डोलफिन पर यथास्थान सी दें। आंखों के लिए काली ऊन से 3-3 फ्रेंच नॉट्स बनाएं।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
किट्टी बेबी रेटल

सामग्री: आसमानी ऊन 20 ग्राम, लाल, सफेद व गुलाबी ऊन थोड़ी-थोड़ी, 11 नं. का क्रोशिया, 2 घंटियां व स्टफिंग के लिए पोलीफिल।
सिर:- 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 5 ड.क्रो. का वृत्त बनाएं। घेरा 1:- प्रत्येक ड.क्रो. में 2 ड.क्रो.। घेरा 2 से 5:- प्रत्येक घेरे में बराबर दूरी पर 5-5 ड.क्रो. बढ़ाते हुए ड.क्रो. पर ड.क्रो.। घेरा 6:- प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो.- 30 ड.क्रो.। घेरा 7 से 11:- प्रत्येक घेरे में बराबर दूरी पर 10-10 ड.क्रो. घटाएं। पोलीफिल भरते हुए किनारे सीकर रिंग का आकार दें। रिंग पर सिर सी दें।
हेयर बो:- लाल ऊन से 11 चे. का वृत्त बनाकर वृत्त के बीच में बांधकर सिर पर यथास्थान सी दें। गुलाबी ऊन से मुंह बनाएं। आंखें व मूंछ काली ऊन कढ़ाई करके बनाएं।
नेक बो:- लाल ऊन से आवश्यकतानुसार लंबी चे. बनाकर गले में सी दें।
कान:- आसमान ऊन से 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में ड.क्रो. का रिंग बनाएं।
घेरा 1:- प्रत्येक ड.क्रो. में 2 ड.क्रो. बनाकर ऊन तोड़ दें। घेरे को जोडक़र किनारों से सी लें। इसी तरह दूसरा कान बनाएं। कान यथास्थान सी दें। रिंग पर घंटियां टांक दें।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
क्यूट ग्रीन बर्ड

सामग्री:- हरी, गुलाबी, सफेद व काली ऊन थोड़ी-थोड़ी, 10 नं. का क्रोशिया, मोटी सुई व भरने के लिए पोलीफिल।
विधि:-
सिर और शरीर:- हरी ऊन से 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 6 ड.क्रो. का घेरा। घेरा 2:- प्रत्येक ड.क्रो. में 2 ड.क्रो.। घेरा 3, 4, 9, 12:- बराबर दूरी पर 6 ड.क्रो. बढ़ाते हुए ड.क्रो. पर ड.क्रो.। घेरा 5 से 8, 10, 11, 13 से 15: प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो.। घेरा 16, 17:- बराबर दूरी पर 6 ड.क्रो. घटाते हुए ड.क्रो. पर ड.क्रो.। घेरा 18:- प्रत्येक 2 ड.क्रो. का 1 ड.क्रो. बनाएं। पोलीफिल भरकर बचे स्टि. में से ऊन निकालें और कसकर बांध दें।
चोंच:-
घेरा 1:- 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 5 ड.क्रो.। घेरा 2, 4:- प्रत्येक ड.क्रो. में ड.क्रो.। घेरा 8:- प्रत्येक ड.क्रो. में 2 ड.क्रो.। थोड़ी सी पोलीफिल भरकर यथास्थान सी दें। पर:- (दो एक समान बनाएं)। पंक्ति 1:- 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 6 ड.क्रो.। पंक्ति 2, 3, 4:- प्रत्येक ड.क्रो. में ड.क्रो.। पंक्ति 5 :- * 3 चे., अगले ड.क्रो. में ड.क्रो.* चिह्न से चिह्न तक अंत तक दोहराएं। ऊन तोड़ दें। पूंछ :- पंक्ति 1 से 3 : पर की पंक्ति 1 से 3 के समान। पंक्ति 4:- पर की पंक्ति 5 के समान।
आंखें:- 2 एक समान बनाएं। सफेद ऊन से 6 चे. का वृत्त बनाएं। वृत्त में काली ऊन से फ्रेंच नॉट बनाकर सफेद घेरे को फोल्ड करें।
मेकअप:- आंखें, पर व पूंछ यथास्थान लगा दें। सिर पर बाल लगा दें।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
फिश हैंगिंग

सामग्री: 25 ग्राम व्हाइट ऊन, 20 ग्राम लाल ऊन, थोड़ी सी रेड व काली ऊन, 10 नं. की सलाईयां, 2 मोती।
विधि: फिश हैंगिंग बनाकर आप कार में लटका सकती हैं। इसे बनाने के लिए 22 फंदों पर गार्टर स्टिच में 2 सलाईयां व 2 लाल के क्रम में बुनें। प्रत्येक दूसरी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फंदा घटाती जाएं। 14 फंदे रह जाने पर इसी क्रम में फंदे बढ़ाते हुए 26 फंदे कर लें। अब केवल सफेद ऊन से 8 फंदे रहने तक फंदे घटाते हुए बुनें। मछली का एक ओर का भाग तैयार है। इसी तरह एक भाग और बुन लें, दोनों भागों को पोलीफिल भरते हुए आपस में जोड़ दें। गिल बनाने के लिए लाल ऊन से 1 फंदा डालें व प्रत्येक दूसरी सलाई के शुरू में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए गार्टर स्टिच में बुनें। 10 फंदे हो जाने पर 6 सलाईयां बिना फंदे बढ़ाए बुनें और फंदे बंद कर दें। विपरीत दिशा में फंदे बढ़ाते हुए एक गिल और बुन लें। दोनों गिल्स मछली मछली पर यथास्थान सी दें। आंखों के लिए काली ऊन से फ्रेंच नॉट के घेरे बनाकर उनमें लाल रंग का 1-1 मोती टांक दें। मुंह के स्थान पर लाल ऊन से टांके लगाएं। लटकाने के लिए सफेद ऊन से डोरी बनाकर टांक दें।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
व्हाइट रेबिट

सामग्री:- सफेद ऊन 25 ग्राम, गुलाबी ऊन 20 ग्राम, काली ऊन थोड़ी-थोड़ी, 10 नं. का क्रोशिया, मोटी सुई, 2 गुलाबी बटन व फिरोजी रिबन।
विधि:
सिर: सफेद ऊन से 2 चे. बनाएं। घेरा 1: हुक से दूसरी चेन में 6 ड.क्रो. का घेरा।
घेरा 2: प्रत्येक ड.क्रो. में 2 ड.क्रो.। घेरा 3 से 5: बराबर दूरी पर 6 ड.क्रो. बढ़ाते हुए प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो.। घेरा 6 से 10: प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो.। घेरा 11 से 13: बराबर दूरी पर 6 ड.क्रो. घटाते हुए प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो. पोलीफिल भरें। घेरा 14: प्रत्येक 2 ड.क्रो. का 1 ड.क्रो.। शरीर: घेरे 2 तक सिर के 2 घेरों के समान बुनें। घेरा 3 से 7: बराबर दूरी पर 6 ड.क्रो. बढ़ाते हुए प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो. घेरा 8 से 18: प्रत्येक ड.क्रो. में ड.क्रो.। घेरा 16 से 20: बराबर दूरी पर 6 ड.क्रो. को घटाते हुए प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो.। पोलीफिल भरें। घेरा 21: प्रत्येक 2 ड.क्रो. का 1 ड.क्रो.। कान: (2 बनाएं) घेरा 1: गुलाबी ऊन से 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 4 ड.क्रो. घेरा 2, 3, 5, 6, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 17, 18: प्रत्येक ड.क्रो. में ड.क्रो. घेरा 4, 7, 10, 13, 16: प्रत्येक घेरे में बराबर दूरी पर 2-2 ड.क्रो. बढ़ाएं। ऊन तोड़ दें।
टांगें:- (2 बनाएं) गुलाबी ऊन से 2 चे. बनाएं। घेरा 1:- हुक से दूसरी चे. में 6 ड.क्रो. का घेरा बनाएं। घेरा 2:- प्रत्येक ड.क्रो. में 2 ड.क्रो.। घेरा 3, 4:- प्रत्येक ड.क्रो. में ड.क्रो. गुलाबी ऊन तोड़ दें। पोलीफिल भरें। घेरा 5, 6:- (सफेद) प्रत्येक ड.क्रो. में 1 ड.क्रो.। घेरा 7:- प्रत्येक 2 ड.क्रो. का 1 ड.क्रो.। घेरा 8:- प्रत्येक ड.क्रो. में 1 ड.क्रो.। बाजू:- 2 बनाएं। घेरा 1 से 4:- गुलाबी ऊन से टांग के घेरों के समान। घेरा 5 से 10:- (सफेद) प्रत्येक ड.क्रो. में ड.क्रो.। पोलीफिल भरें। घेरा 11:- प्रत्येक 2 ड.क्रो. का 1 ड.क्रो. बनाएं। ऊन तोड़ दें। पूंछ: सफेद ऊन से टांग के 4 घेरों के समान बुनकर पोलीफिल भरें। अगले 2 घेरों में प्रत्येक 2 ड.क्रो. का 1 ड.क्रो. बनाएं। चित्र की सहायता से खरगोश के सभी अंगों को सी लें। आंखों के लिए काली ऊन से फ्रेंच नॉट्स बनाएं। मुंह व नाक के लिए (वाई) बनाएं। गले में रिबन बांध दें। यथास्थान गुलाबी बटन टांक दें।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
पिंक डॉल

सामग्री:- 100 ग्राम पिंक कलर की ऊन, 100 ब्लैक कलर की ऊन, थोड़ी-थोड़ी ऑरेंज, सफेद व लाल या अपनी पसंद की ऊन, 10 नं. की सलाई व क्रोशिया, थोड़ी सी फाइबर।
विधि:- बीच का भाग बुनना: 25 फंदे क्रोशिये द्वारा पिंक ऊन से बुनें, फिर दोनों तरफ एक-एक फंदा बढ़ाते हुए 45 फंदे कर लें। अब सीधा-सीधा 7 इंच बुनें, फिर 3-2-1 के क्रम से मुड्ढे घटा लें। इसी तरह एक पीस और बुनें।
पैर बुनना:- 45-45 पिंक ऊन से सलाई पर डालें और दोनों पैर बुन लें। बाद में 3-2-1 के क्रम से फंदे घटा कर बंद करें। इन्हें बीच वाले भाग के साथ जोड़ दें। ऐसे ही हाथ बुनकर जोड़ दें।
मोजे:- मोजे बनाने के लिए काले रंग की ऊन से 30 फंदे डालें, व गार्टर स्टिच से दो सलाई बुनें। अब रंग-बिरंगी ऊन लगाकर बुन लें। बाकी मोजे काली ऊन से बना लें और इनमें फाइबर भर कर पैरों में सिल दें। पिंक ऊन से ही चेहरा बुनें और सभी पीसों में फाइबर भरकर सिल दें।
फ्रॉक बुनना:- अपनी इच्छा से डिजाइन व रंग लगाते हुए फ्रॉक व कैप बुन लें, बालों के लिए दो चोटी बुन कर टांग दें। डॉल के मुंह नाक बना लें। लाल रंग का रिबन बांध दें। बची ऊनों से बनी डॉल तैयार है।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
शर्ट-घेरे व बाजू की लेस

सामग्री : 50 ग्राम सफेद ऊन, 1.5 मी. मरून, पीला, लाल, हरा मोव पतले रेशमी रिबन, 9 नं. का क्रोशिया।
विधि : घेरे का बॉर्डर : ऊन को डबल करके 120 चे. डालें। 1 चे. पर 1 चे. डबल क्रो. से, 2 चे. छोड़ें, 1 चे. में से 1 बार ड.क्रो. से बुनें, 1 चे., उसी चेन में से 1 बार फिर बुनें, 2 चे. छो़ं, फिर पहले की तरह 1 चे. में से 2 बार बुनें। इसी प्रकार सारी लाइन बुनें। पहली स. की तरह इसी के ऊपर 6 लाइन बना कर एक लाइन में बीडिंग बनाएं। दूसरे तरफ की लेस भी इसी प्रकार बुनें।
आस्तीन का बॉर्डर : ऊन को डबल करके 50 चेन डालें, 3 लाइन बनाकर बीडिंग बनाएं।
मेकअप : आस्तीन में मरून और पीला रिबन चैक मेटकी तरह डालें। नीचे घेरे में मरून, पीला, लाल, हरा व मोव रंग का रिबन डालें। आपकी लेस तैयार है। यह लेस आप हर रंगे सूट पर लगा सकती हैं।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
वूलन बैंगल्स

सामग्री : बचे रंगों में थोड़ी-थोड़ी ऊन, 11 नं. का क्रोशिया व मोटी सुई।
विधि : दोनों बैंगल्स एक समान बुनें। इसके लिए 13 चे. बनाकर 1 पंक्ति ड.क्रो. की व 1 पंक्ति 1 ट्रे. व 1 क्ल. की बनाते हुए बुनें। प्रत्येक दूसरी पंक्ति में रंग बदलते हुए इन्हीं 2 पंक्तियों को दोहराएं। घेरे की दोनों साइड्स को आपस में सीकर दोहरा करते हुए बैंगल का रूप दें।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

