सामग्री:
- काजू दरदरे 20 ग्राम
- अखरोट दरदरे 20 ग्राम
- नारियल चूरा लपेटने के लिए 3/4 कप
- मैरी बिस्कुट 1 पैकेट
- नारियल चूरा 1 कप
- कंडेस्ड मिल्क 4 टेबल स्पून
सजाने के लिए: कटी चैरी
विधि
मैरी बिस्कुट पीसकर एक डोंगे में रखें।
इसमें नारियल का चूरा, काजू व अखरोट मिलाएं।
फिर कंडेस्ड मिल्क डालकर मिश्रण को इस तरह बना लें कि वह आपस में चिपक सके।
अब गीले हाथों से लड्डू बनाएं व इन्हें नारियल के चूरे में लपेटकर, एक ओर रखें।
सभी लड्डू प्लेट में रखें।कटी चैरी से सजाकर सर्व।
फ्रूट काॅकटेल

सामग्री:
- पाइनएप्पल जूस 1 कप
- संतरे का जूस 1 कप
- केला 1 कटा हुआ सेब 1 कटा हुआ
- क्रीम 1 कप
- आइसक्रीम 2 कप
- बारीक कटे बादाम 2 बड़े चम्मच
- बारीक कटे चैरी 2 बड़े चम्मच
- कटी हुई बर्फ आवश्यकतानुसार
- रोज सीरप 2 टेबल स्पून
सजाने के लिए: बादाम व चैरी
विधि:
- केले, सेब, आइसक्रीम, रोज सीरप व क्रीम को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से चला लें।
- अब इसमें जूस व बर्फ डालकर एक बार फिर चला लें
- अब इसे लम्बे गिलास में भर दें।
- ऊपर से थोड़ी आइसक्रीम डाल दें।
- बादाम व चैरी से सजाकर सर्व करें।
ये भी पढ़ें
15 मिनट में बनाएं ये कूल मॉकटेल
गर्मियों की पार्टी करें इन कूल रेसिपीज के साथ
