किचन के  टिप्स

  • खाने का ऑयल अगर जलकर काला हो गया हो तो उसे गिराएं नहीं बल्कि ऑयल में 4-5 चम्मच वेनेगर डालें और गैस पर ढक्कन लगाकर तेज आंच पर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। ऑयल पहले जैसा हो जाएगा।
  • लहसुन की कलियों को गर्म तवे पर कुछ देर रखें, छिलका आसानी से उतर जाएगा।
  • आलू की टिक्की अधिक कुरकुरी बनाने के लिए आलू में एक चम्मच सूजी मिला लें।
  • टमाटर का सूप बनाते वक्त सूखा पुदीना व कुछ टुकड़े बीट (चुकंदर) के मिला दें। स्वाद व रंग दोनों बढ़ जाएंगे।
  • सलाद काटने से पहले सब्जियों को थोड़ी देर ठंडे पानी में रख दें। सब्जियां मनचाहे आकार में आसानी से कटेगी।
  • परांठे बनाने के लिए आटे में थोड़ा दूध डालकर गूंध लें, परांठे टेस्टी बनेंगे।
  • चावल की खीर बन जाने पर एक चम्मच गुलाब का शरबत डालें, खीर की रंगत और स्वाद बढ़ जाएगा।
  • कस्टर्ड बनाने के बाद उसके ऊपर थोड़ा मक्खन और थोड़ी चीनी बुरक दें। ऊपर मलाई की परत नहीं जमेगी।
  • पकौड़े करारे व स्वादिष्ट बनाने के लिए बेसन के घोल में थोड़ा चावल का आटा व एक चम्मच गर्म तेल मिलाकर फेंट लें।
  • पिसी हल्दी के साथ कंटेनर में नीचे 5/6 सूखी लाल मिर्च रख दें। हल्दी साल भर तक टिकेगी।
  • पनीर बनाने के बाद इसके पानी में थोड़ा दही डालकर रात भर रख दें। इसकी कढ़ी बनाएं।
  • जब हरा पुदीना आता हो तभी उसे छांव में अच्छी तरह सुखा लें। सूखने पर पत्तों को मसल कर अलग कर लें। एयर टाइट डब्बे में रखें। सब्जी, मठरी, रायता आदि में प्रयोग कर स्वाद बढ़ायें।
  • दही की मीठी लस्सी बनाते वक्त पानी की जगह दूध मिला दें, लस्सी स्वादिष्ट बनेगी।
  • कोई भी सूखी सब्जी बनाते समय थोड़ा चने का सत्तू मिला दें, सब्जी का स्वाद बढ़ जाएगा।
  • इमली को सुखाकर गोले बनाएं, ऊपर थोड़ा नमक लगा दें। इमली लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी। 

ये भी पढें-

वेज स्ट्यू 

अवधी वेजीटेबल बिरयानी एंड बुरानी रायता

5 हैल्दी किचन एप्लाइंसेज

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर  सकती हैं।