आइसक्रीम केक
सामग्री:
- चॉकलेट केक बेस-1 मीडियम साइज का
- वनीला आइसक्रीम 3-4 कप
- अखरोट (बारीक कटा हुआ) ½ कप
- चॉकलेट चिप 2 बड़े चम्मच
चीनी का पानी:
- 2 चम्मच चीनी को 2 बड़े चम्मच पानी में डालकर घोल लें।
विधि:
- सबसे पहले आइसक्रीम को फ्रीजर के बाहर 8-10 मिनट के लिए रखें ताकि वो थोड़ी पिघल जाए।
- केक के बेस को आड़े में काटकर दो बराबर हिस्से कर लें।
- गहरे बेकिंग डिश में एक हिस्सा नीचे रखें, उस पर थोड़ा चीनी का पानी डालें, फिर इस पर लगभग 1½-2 कप आइसक्रीम को डालकर अच्छे से फैलाएं।
- इसके ऊपर थोड़े अखरोट और चोकोचिप डाल दें।
- इसके ऊपर केक का दूसरा हिस्सा रखकर, उसके ऊपर भी चीनी वाला पानी डाल दें और फिर बची हुई आइसक्रीम को डालकर अच्छे से फैला दें।
- इसके ऊपर भी अखरोट और चोकोचिप डालकर सजा दें।
- इसे करीब 2-3 घंटे फ्रीजर में रख दें और फिर काटकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
बूंदी आइसक्रीम फ्यूजन

सामग्री:
- बूंदी के लड्डू 3 मध्यम आकार के
- वनीला आइसक्रीम 1½ कप बादाम (बारीक कटा हुआ) 1 बड़ा चम्मच
- खरबूजे के बीज (छिले हुए) 1 बड़ा चम्मच
- चॉकलेट सिरप 1 बड़ा चम्मच
विधि:
- बूंदी के एक लड्डू को अच्छे से तोड़ लें ताकि उसकी बूंदी अलग-अलग हो जाए।
- कांच के एक कटोरे में इस बूंदी को बिखराकर इस तरह डालें कि उसकी परत बन जाए।
- इसके ऊपर थोड़े खरबूजे के बीज बिखरा दें। फिर वनीला आइसक्रीम के टुकड़े काटकर उन्हें बूंदी की परत पर ऐसे फैलाएं कि आइसक्रीम की एक लेयर बूंदी के ऊपर आ जाए।
- अब कटे हुए बादाम को बिखरा कर डालें।
- जैसे हमने ऊपर बनाई हैं उसी तरह बादाम के ऊपर बूंदी के दूसरे लड्डू, खरबूजे के बीज और वनीला आइसक्रीम की एक-एक परत दुबारा बना दें।
- इस पर चॉकलेट सिरप डाल दें।
- इसके ऊपर तीसरे बूंदी के लड्डू को तोड़कर बिखरा दें।
- इसके ऊपर वनिला आइसक्रीम का स्कूप बीचों-बीच रखें और इस पर चॉकलेट सिरप डालें। करीब 2-3 घंटे के लिए फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दें।
- फिर इसके टुकड़े काटें और ठंडे-ठंडे बूंदी आइसक्रीम फ्यूजन का मजा लें।
ये भी पढ़ें-
