सामग्री :
- पोहा 1 कप,
- आलू (उबले व मसले हुये) 1 कप
- ताजी ब्रेड का चूरा ½ कप
- हरा धनिया (कटा हुआ) 1 बड़ा चम्मच
- कसूरी मेथी 2 छोटे चम्मच
- चाट मसाला 2 छोटे चम्मच
- लालमिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच
- हरी मिर्च 1, नमक स्वादानुसार।
विधि :
- पोहे को छलनी में पानी से धोकर 25 मिनट के लिये रख दें।
- सारी सामग्री को एक साथ मिला लें और कटलेट के लिये छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।
- कढ़ाही में तेल गर्म कर उसमें एक-एक कर सारे कटलेट तल लें। लीजिये तैयार है गर्मागर्म पोहा कटलेट, इसे हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें।
