हेल्दी कटलेट्स जो बने हैं रोटी सब्जी से, बच्चे नहीं कर पाएंगे यकीन: Roti Sabji Cutlets
Roti Sabji Cutlets

रोटी सब्जी खाने से घबरातें हैं बच्चे, इस रेसिपी से जीतें उनका दिल

कभी बच्चों को डरा धमका कर, कभी गुस्सा दिखा कर या कभी प्यार से मन कर उन्हें रोटी सब्जी खिलाते हैं। कई बार तो बच्चे मान जाते हैं लेकिन जब कभी कोई सब्जी उनके पसंद की नहीं होती तो वो साफ़ साफ़ इनक़ार कर देते हैं।

Roti Sabji Cutlets: घर में अक्सर रोटी सब्जी बच जाती है या फिर बच्चे रोटी सब्जी का नाम लेते ही भूख से इनक़ार कर देते हैं। ऐसे में माता पिता के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है बच्चे को कैसे पोषण भरा खाना खिलाया जाए। इसके लिए हम ना जाने कितने ही तरीके आजमाते हैं। कभी बच्चों को डरा धमका कर, कभी गुस्सा दिखा कर या कभी प्यार से मना कर उन्हें रोटी सब्जी खिलाते हैं। कई बार तो बच्चे मान जाते हैं लेकिन जब कभी कोई सब्जी उनके पसंद की नहीं होती तो वो साफ़ साफ़ इनक़ार कर देते हैं।

आइये आज हम आपको बची हुई या ताज़ा रोटी सब्जी से बने कटलेट की एक ऐसी स्वादिष्ट रेसिपी बताएंगे जिसे बनाने के बाद बच्चे तो क्या आप भी इन कटलेट्स के दीवाने हो जाएंगे

Roti Sabji Cutlets
healthy cutlets Ingredients

4  रोटियां या /(इच्छानुसार)

2  छोटी कटोरी सब्जी या /(इच्छानुसार)

1 चम्मच अमचूर पाउडर

2 सूखी लाल मिर्च के टुकड़े

1 छोटा चम्मच नींबू का रस

आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

Serve with love
Serve with love

3 -4  बारीक कटी हरी मिर्च

1  बड़ा चम्मच स्वीट कॉर्न ( मसला हुआ)

1 कटोरी बारीक कटा प्याज

1 /2  चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 बड़ी कटोरी पोहा (मिक्सी में पाउडर बना लें)

1  बड़ी कटोरी मक्के का आटा

2 बड़े चम्मच गाजर और बीन्स (छोटे छोटे कटे हुए)

नमक स्वाद अनुसार

Colorful Cutlet
Colorful Cutlet

रोटी सब्जी कटलेट बनाने के लिए रोटियों को मिक्सर ग्राइंडर में दरदरा पीस लें।

(बची हुई सूखी सब्जी से ही कटलेट बनाये जा सकते हैं)

अब एक गहरे बर्तन में तेल गरम करें और प्याज़ डाल कर अच्छी तरह पारदर्शी होने तक भूनें।

प्याज भूनते वक़्त उसमें थोड़ी हरी मिर्च भी डाल दें।

जब ये अच्छी तरह पक जाए तब इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए गाजर और बीन्स डालें, इसके बाद 2 मिनट तक हल्की आंच पर इसे पकाएं।

इसके बाद बची हुई सब्जी, और स्वीटकॉर्न डाल कर इसे लगभग 1 मिनट तक पकाएं।

इस मिश्रण को अच्छी तरह सुखा लें, इसके बाद इसमें काली मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

अब इस मिश्रण को एक बड़ी थाली में निकाल कर फैला लीजिए।

healthy veggies
Add healthy veggies

इसमें एक चम्मच पोहा पाउडर और रोटी का दरदरा मिश्रण और साथ में नीबू डाल कर अच्छी तरह मसल लें।

इस मिश्रण को एक अच्छी बाइंडिंग दें।

अपने हिसाब से छोटी छोटी टिक्की या जैसी शेप आप देना चाहते हैं वैसी दे कर एक तरफ प्लेट में रखते जाएं।

अब एक खुले मुंह वाले गहरे बर्तन में कॉर्न फ्लोर और पानी मिक्स कर के एक पतला मिश्रण बना लें।

शेप दी हुई कटलेट को इस मिश्रण में डुबोएं और उसके बाद पोहा पाउडर में इसे लपेट दें।

तेज़ आंच पर तवा रखें और इसे अच्छी तरह घी या तेल से ग्रीस कर लें। एक मिनट बाद आंच कम कर दें और उस पर कटलेट रख कर अच्छी तरह अलट पलट कर सेंक लें।

colorful cutlets
Yummy colorful cutlets

इसे अच्छी तरह सिकने दें। आंच हल्की ही रखें ताकि ये अंदर तक अच्छी तरह से पक जाएं।

इन्हें चार से पांच बार पलटें।

लीजिए तैयार हैं आपके गरमा गरम रोटी सब्जी कटलेट्स, अब जो बच्चे रोटी सब्जी खाने से मना कर रहे थे, इन्हें देखते ही उनका मन ललचा जाएगा और बड़े ही स्वाद से बच्चे इसे अच्छी तरह खाएंगे।

कुरकुरे होने पर ही इनका अच्छा स्वाद आएगा। ध्यान रखें कटलेट की शेप चाहे जैसी भी दें पर इसे पतला ही रखें, ज्यादा मोटा होने पर ये अंदर से कच्चा ही रह जाएगा।

अपनी पसंद की चटनी, सॉस, मेयोनेज़ या डिप के साथ इसे हल्का गर्म ही खाएं।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...