सामग्री:
- हरा प्याज बारीक कटा हुआ – ½ कप,
- धनिया पत्ता (कटा हुआ) – 2 बड़े चम्मच,
- रेड चिली फ्लैक्स – 1/2 छोटा चम्मच,
- आलिव ऑयल – 1 बड़ा चम्मच,
- संतरा – 1
- नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच
- सेब (पतले स्लाइस में ) – 2
- खीरा – 2
- लैट्यूज के पत्ते – 8
- सैलेड लीव्स – 6-7 पत्ते,
- पुदीने के पत्ते – 6-8,
- गाजर – 1,
- टमाटर मीडियम साइज में कटा हुआ 2,
- नमक स्वादानुसार।
विधि:
– एक बाउल में कटे हुए सेब की स्लाइस में थोड़ा सा नींबू का रस डालकर कुछ देर के लिए अलग रख दें।
– फिर लैट्यूज के पत्तों को बर्फ वाले पानी में डिप करके अलग रख दें। अब इसे
निकालकर काट लें।
– फिर एक छोटे बाउल में जूस, ऑलिव ऑयल, रेड चिली फ्लैक्स, बारीक कटा
धनिया, पुदीने के पत्ते सैलेड लीव्स और नमक डालकर मिलाएं।
– अब सेब वाले बाउल में संतरे की फांक, कटे हुए
गाजर, टमाटर, हरा प्याज और खीरा डालें।
– फिर तैयार ड्रेसिंग डालकर अच्छे से मिलाएं। ऊपर से लैट्यूज के पत्ते लगाकर सर्व करें।
