कच्चा आलू
कच्चा आलू में कैटकोलेस एंजाइम होता है, जो मेलानोसाइट्स को नियंत्रित करते हैं, इसलिए यह झाइंयों व काले धब्बे जैसे निशानों पर आलू काफी प्रभावशाली काम करता है।
सामाग्री:
-
एक कच्चा आलू
-
कुछ बूंदे पानी
विधि :
-
एक आलू को धो कर उसे आधा काट लें।
-
आलू के कटे हुए हिस्से पर कुछ बूंद पानी की डालें।
-
अब इस आलू को सर्कुलर मोशन में अपने चेहरे पर लगाएं।
-
10 मिनट के बाद गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें।
-
आप एक महीने तक अपने चेहरे पर दिन में तीन से चार बार आलू रगड़ें सकते हैं।
नींबू
नींबू के रस में ब्लीचिंग के प्राकृतिक गुण होते हैं और शहद मॉइस्चराइजर का काम करता है। यह झाइयों का इलाज का इलाज करने में काफी कारगर होते हैं। आपको बता दें कि नींबू में विटामिन-सी होता है और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाते हैं।
सामाग्री:
-
एक नींबू
-
एक चम्मच शहद
विधि :
-
नींबू का रस एक कटोरी में निकाल लें।
-
नींबू के रस में शहद मिलाएं।
-
इस मिश्रण को अपने चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं।
-
इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा कर छोड़ दें।
-
फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
-
जब तक असर न दिखे, तब तक इसे दिन में दो बार लगाएं।
नींबू का रस और हल्दी पाउडर
भारतीय घरों में हल्दी का इस्तेमाल खाने में इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि यह हेल्थ के लिए अच्छा होता है, लेकिन आपको बता दें कि चेहरे के लिए भी हल्दी काफी असरदार काम करता है। यह आपकी त्वचा के पीएच स्तर को बनाए रखने में भी मदद करता है और झाइयां हटाने में भी मदद करता है।
सामाग्री:
-
एक चम्मच नींबू का रस
-
एक चम्मच हल्दी पाउडर
विधि :
-
एक कटोरी में दोनों सामग्रियां मिलाकर पेस्ट बना लें।
-
इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें।
-
इसे 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगे रहने दें।
-
अब गुनगुने पानी से मुंह धो लें।
-
झाइयां हटाने के लिए आप रोज रात को सोने से पहले दोहराएं।
सेब का सिरका
सेब के सिरके में मौजूद एस्ट्रिंजेंट गुण त्वचा के रंग को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें बीटा-कैरोटीन होता है, खराब हुई त्वचा को ठीक करने में मदद करता है। सेब के सिरके को प्राकृतिक रूप से त्वचा को कोमल और ब्राइटन बनाने के लिए भी जाना जाता है।
सामाग्री:
-
एक चम्मच सेब का सिरका
-
दो चम्मच पानी
विधि :
-
सेब के सिरके में पानी मिला लें।
-
इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
-
इसे चेहरे पर पांच मिनट तक के लिए छोड़ दें।
-
आखिर में गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
-
जब तक चेहरे पर असर न दिखे, तब तक इसे रोजाना अपने चेहरे पर लगाएं।
एलोवेरा
एलोवेरा त्वचा के को बिना नुकसान पहुंचाए चेहरे को साफ करता है। यह त्वचा के काले धब्बे हटाता है और सूर्य की यू वी किरणों से बचाता है।
सामाग्री :
-
दो चम्मच एलोवीरा
-
आधा चम्मच शहद
विधि :
-
एक कटोरी में शहद और एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे 10 मिनट तक रख दें।
-
10 मिनट बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा लें।
-
इसे अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगे रहने दें।
-
अब इसे गुनगुने पानी से चेहरा को धो लें।
-
दो सप्ताह तक दिन में तीन बार इसे अपने चेहरे पर रोजाना लगाएं।
ये भी पढ़ें
सनस्क्रीन और एसपीएफ से जुड़ी 10 जरूरी बातें
चुन लें सही सनस्क्रीन
skin care: अमेजिंग होममेड टिप्स, जो आपके चेहरे को गोरा बनाए
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
