सामग्री :
- मोतीचूर लड्डू 6,
- वनीला कस्टर्ड 4
- बड़े चम्मच,
- दूध 2/4 कप।
विधि :
- सर्वप्रथम एक बाउल में दूध और कस्टर्ड पाउडर को अच्छी तरह से मिलायें।
- इस बात का ध्यान रखें कि मिश्रण में गांठ ना रह जाये।
- अब इस मिश्रण को एक नॉन स्टिक पैन में डालकर तब तक पकायें जब तक कि यह मिश्रण गाढ़ा ना हो जाये।
- लड्डुओं का चूरा बनाकर मोल्ड्स में डालें और इनके ऊपर से तैयार कस्टर्ड को डाल दें।
- फिर मोल्ड्स को उठाकर टेबल पर इस तरह से थपथपायें की मोल्ड्स में किसी प्रकार की हवा ना रह जाये और कस्टर्ड अच्छी तरह से ऊपर से नीचे तक अच्छी तरह फैल जाये।
- अब बचे हुए लड्डुओं के चूरे को कस्टर्ड के ऊपर डालें और इन्हें ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
- जब आप खाना चाहें तब इन्हें परोसें। आप चाहें तो मोतीचूर कस्टर्ड को गर्मा-गर्म भी परोस सकते हैं।
अन्य रेसिपीज पढ़े-
