सामग्री:
- आलमंड स्पंज के लिए: 6 अंडे,
- 30 ग्राम या 2 बड़े चम्मच दानेदार चीनी,
- 225 ग्राम बादाम का पाउडर,
- 225 ग्राम चीनी,
- 6 अंडे,
- 70ग्राम आटा,
- ½ छोटी चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट,
- 45 ग्राम पिघला मक्खन।
विधि:
अपने ओवन को 200 डिग्री तापमान पर प्रीहीट करें। 2 पेन को तेल लगाकर पार्चमेंट पेपर लगाकर रखें। चीनी और बादाम के पाउडर को छान लें और साइड में रख लें। अंडों के सफेद हिस्से को बीट कर लें। बीट करते समय धीरे-धीरे दानेदार चीनी मिलाते रहें। जब तक यह मिश्रण ग्लॉसी ना हो जाए तब तक बीट करते रहें। दूसरे बाउल में अंडों को बीट करें। इसमें छना हुआ बादाम, चीनी पाउडर और वनीला मिलाएं। मिलाकर इसमें आटा डालें। इसे भी मिला लें। अब इस मिश्रण में अंडों के सफेद हिस्से को भी थोड़ा-थोड़ा करके फोल्ड करें और मिलाएं। अंडों के सफेद हिस्से को अलग निकालकर उसमें मक्खन मिलाएं। इससे मक्खन अच्छी तरह से पूरे मिश्रण में मिल जायेगा। इस मिश्रण को दोनों शीट्स में डाल दें और इसे 7 मिनट 200 डिग्री तापमान पर बेक करें। केक को सामान्य तापमान पर लाने के लिए ठंडा करने रख दें।
सैफरन सिरप के लिए:
½ कप पानी लें। इसमें 2 बड़े चम्मच चीनी डालें और थोड़ी अच्छी मात्रा में सैफरन डालें और माइक्रोवेव में गर्म करें। इसे साइड में रख दें।
अन्य रेसिपीज पढ़े-
