सर्विंग- 4    तैयारी में समय- 10 मिनट     बनने में समय-30 मिनट 

सामग्री :

  • साफ किए हुए प्रॉन 250 ग्राम
  • प्याज (कटी हुई) 1 मध्यम आकार की
  • टमाटर (कटा हुआ) 1
  • मिर्च पाउडर छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच
  • अदरक (कटा हुआ) ½ चम्मच
  • डाबर होममेड कोकोनट मिल्क 4 बड़े चम्मच
  • हरीमिर्च (लंबाई में कटी हुई) 2
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल (गार्निश के लिए) 2-3 छोटे चम्मच।

विधि : 

  1. साफ किए हुए प्रॉन्स में नमक, हल्दी और मिर्च पाउडर मिलाकर 15 मिनट के लिए रख दें।
  2. अब कटी प्याज को दो अलग-अलग बाउल में रखें।
  3. 1 बाउल में रखी हुई कटी प्याज को प्रॉन्स में मिलाएं साथ ही इसमें कटा अदरक और कटे टमाटर डालें और ½ कप पानी मिलाकर प्रॉन्स को पकने दें।
  4. जब प्रॉन्स गल जाए तो उसमें डाबर होममेड कोकोनट मिल्क द कप पानी में मिलाकर डालें। जब कोकोनट मिल्क प्रॉन्स में अच्छी तरह मिल जाए तो गैस बंद कर दें।
  5. ग्रेवी को गानिर्श करने के लिए एक पैन में ऑलिव ऑयल या कोकोनट ऑयल गर्म करें।
  6.  उसमें कटी प्याज  डालकर ब्राउन होने तक भूनें। अब इस मिश्रण को ग्रेवी के ऊपर डालें। लीजिए तैयार है प्रॉन इन कोकोनट मिल्क।
  7. अपनी मर्जी के अनुसार इसे चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।